निवेदन।


फ़ॉलोअर

1064 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
1064 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 15 जून 2018

1064...चिकने खंबे पर ही चढ़ता है, रोज उसी तरह फिसलता है, हर बार जमीन पर आ जाता है

आधुनिक समाज में सोशल मीडिया जो समाज का आईना 
होता जा रहा है, उस पर किसी भी समसामयिक, सामाजिक 
या राजनीतिक मुद्दों पर होने वाली विचारोत्तेजक बहस पर 
आपने कभी गौर किया है?

समाज की युवा पीढ़ी में तेजी से हो रही विचारधारा परिवर्तन 
पर अगर ध्यान दिया जाय तो किसी भी संवेदनशील मुद्दे 
पर उनकी असंवेदनशील प्रतिक्रिया पढ़ने को मिल जायेगी। 
अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर उनका यह विक्षिप्त 
और बदमिजाज आचरण कितना उचित है?

 भाषा में अभद्रता और अशिष्टता की प्रचुरता सोचने पर 
मजबूर करती है आखिर हमारा सभ्य  समाज किस 
दिशा की ओर अग्रसर है?

मेरा ऐसा मानना है इसका कारण कहीं न कहीं युवा वर्ग 
का साहित्यिक अभिरुचियों से दूर होने से पनपा 
वैचारिकी खोखलापन ही है। 

अब चलिए आपके द्वारा रची अनुपम रचनाओं के संसार में

आदरणीय लोकेश जी...
बिखर जाने दे....

अपनी आँखों के आईने में संवर जाने दे
मुझे समेट ले आकर या बिखर जाने दे

मेरी नहीं है तो ये कह दे ज़िन्दगी मुझसे
चंद सांसें करूँगा क्या मुझे मर जाने दे

दर्द ही दर्द की दवा है लोग कहते हैं
दर्द कोई नया ज़िगर से गुज़र जाने दे


आदरणीय गगन शर्मा जी....
सौंदर्य प्रसाधनों में "केसर" के उपयोग का छलावा..

यह इसलिए याद आया क्योंकि कई दिनों से घर में आ रहे पतंजलि के एलोवेरा जेल की ट्यूब पर उसमें मिश्रित सामग्री के रूप में केसर और चंदन के भी होने की बात लिखे होने से कौतुहल तो होता था कि केसर जैसी चीज जिसके कुछ ग्राम की कीमत ही हजारों रूपए है, उसका उपयोग व्यावसायिक दृष्टि से कैसे 70-80 रूपए के उत्पाद में किया जा सकता है ! पर जैसी की हमारे जैसे अधिकाँश लोगों की आदत है कि लिखी बात पर विश्वास कर लेते हैं, आँख मूँद कर ! सो मान लेते रहे कि 'बाबाजी' कह रहे हैं, तो होगा ही, और बात आई-गयी हो जाती थी। पर कल जब एक ट्यूब सामने दिखी तो रहा नहीं गया और छीछालेदर करने पर जो बात सामने आई..... वह यह रही !

आदरणीया प्रीति सुराना जी
साथ दोगी मेरा?
रिश्ते में मौजूद डर का बीज
जो बार-बार उगकर
आतंकित करता है जीवन को,
खत्म हो जाए पल्लवन के पहले ही
यह हानिकारक
अनावश्यक खरपतवार
और फिर दोबारा उगने की हिम्मत न करे,
अब डाल दो मिट्टी पुराने सारे गिले-शिकवों पर...

एक रचना गद्दार शायर की कलम से

मैं ख़ुद ही नहीं चाहता

हमी फेंक आये ख़ुद को सरे दरिया अर
हमी देखते है, के कब बुलबुले ख़त्म हो

चले जाए शोरों शग़ब से कही दूर क्या ?

किसी तरह तो ख़ुद से ये फ़ासले ख़त्म हो

आदरणीय विश्वमोहन जी की रचना
दो पथिक किनारे

सागर से वक्षस्थल पर
पसरा  चिर  सन्नाटा,
उर-अंतर्मन के स्पन्दन ने
रचा ज्वार और भाटा

आदरणीय पुरुषोत्तम जी की रचना
कोई अंत न हो

जब यूं चुपके से पुरवैय्या लहराए,
कोई खामोश लम्हों मे दस्तक दे जाए,
फिर यूं किसी का गले लग जाना,
चंद लम्हों में उम्र भर की कसमें खाना,
इन लम्हातों का कोई अन्त न हो.....

 ध्रुव जी की लेखनी से निकली भक्ति-भाव युक्त भजन
मन श्याम रंग

बन बिम्ब मेरी वो खड़ा ,पत्थर की प्रतिमा में कहीं 
है झाँकता मन में मेरे ,बन ह्रदय की धड़कन-सा मेरे। 
ब्रह्माण्ड मुख में समात है ,पर चरण धरती पर धरत 
जग का तू पालनहार ,पर पालत माँ है, यशोदा बन। 
मन श्याम रंग विचार में तज, भूलत है सबको  अभी 
कुछ नींद में सपने सजत ,चित्त रोअत है अभिभूत बन


आदरणीय सुशील सर का पन्ना...

गलतफहमी 
को 
खुशफहमी 
बना कर 
खुद की 
खुद ही 
नाचना 
शुरु हो 
जाने वाला




हम-क़दम के तेईसवें क़दम
का विषय...
...........यहाँ देखिए...........

कल मिलना न भूलिएगा विभा दीदी से

श्वेता

















Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...