शीर्षक पंक्ति: आदरणीया अनीता सैनी जी की रचना से।
सादर अभिवादन।
शुक्रवारीय अंक में पढ़िए पसंदीदा रचनाएँ-
कुछ कविताओं में
जले भात की गंध लौटती है,
कुछ में
अधपके दानों की कड़वाहट।
धीमे-धीमे देर तक
सबसे अधिक जलता है,
और सबसे कम दर्ज होता है।
*****
बेमिसाल नादानियाँ तेरी गिली रेत बनाते महल चित्र आकारों की l
अमिट छाप मोहर बन गयी इस शागिर्द के बचपन मुलाक़ातों की ll
तू ही मेरा आसमाँ तू ही चाँदनी इस बंजर पहेली आरज़ू की l
अनछुआ स्पर्श भीगते बारिश तेरी बनाई कागज कश्ती की ll
*****
वेद प्रकाश शर्मा और सुभाष चंद्र बोस
क्रांति दल अंग्रेज़ सरकार
के पिट्ठू बने हुए लोगों के पीछे पड़ा रहता है। स्वभावतः वह गगन के पिता के भी पीछे
पड़ता है। इधर एक अनजान व्यक्ति जो स्वयं को बिच्छू के नाम से संबोधित करता है, भी गगन के पिता के पीछे
पड़ जाता है। गगन स्वयं क्रांति दल में सम्मिलित है। एक दिन अचानक उसकी मुलाक़ात धरा
से भी हो जाती है। इधर अंग्रेज़ सरकार नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नज़रबंद कर लेती है
तथा वे देश से भागकर विदेश जाने की योजना बनाते हैं जिसमें क्रांति दल का सरदार
उन्हें सहयोग देता है। देश से बाहर निकलते समय सरदार के कहने से वे गगन और धरा को
भी साथ ले जाते हैं। कथानक के अंत में एक ओर तो गगन एवं धरा सुभाष बाबू के साथ-साथ
ही विमान-दुर्घटना में फंसकर (सुभाष बाबू को बचाते हुए) शहीद हो जाते हैं जबकि
दूसरी ओर संपूर्ण क्रांति दल अंग्रेज़ों के साथ हुई मुठभेड़ में समाप्त हो जाता है।
*****
चले मरुत उनचास... इन उनचास मरुत का क्या अर्थ है
दरअसल, जल के भीतर जो वायु है
उसका वेद-पुराणों में अलग नाम दिया गया है और आकाश में स्थित जो वायु है उसका नाम
अलग है। अंतरिक्ष में जो वायु है उसका नाम अलग और पाताल में स्थित वायु का नाम अलग
है। नाम अलग होने का मतलब यह कि उसका गुण और व्यवहार भी अलग ही होता है। इस तरह वेदों
में 7 प्रकार की वायु का वर्णन
मिलता है।
*****
हमने कहा-"पुलिस वाले तो मना कर रहें हैं फिर पैसे
क्यों..?"आपको जाना है या नहीं
"वह बोला।जाना तो था ,साथ में और लोग भी थे ,दे दिए चार सौ रूपए और इस
बार पुलिसवालों ने नहीं रोका तब सारा माजरा समझ आ गया। भ्रष्टाचार हमारे जीवन में
इस तरह समा गया है कि हर स्तर पर यह ना जाने कितने रूपों में दिखाई देता है।
सुंदर संयोजन
जवाब देंहटाएंआभार
वंदन
बहुत अच्छा संकलन। मेरी रचना को स्थान देने हेतु आभार।
जवाब देंहटाएंसुंदर
जवाब देंहटाएंबेहतरीन रचना संकलन एवं प्रस्तुति
जवाब देंहटाएंसभी रचनाएं उत्तम रचनाकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं मेरी रचना को स्थान देने के लिए सहृदय आभार आदरणीय सादर
आभारी हूँ सर, सुंदर सराहनीय प्रस्तुति में अपने भावों सुसज्जित शिर्षक देखर अत्यंत हर्ष हुआ।
जवाब देंहटाएंहार्दिक धन्यवाद आपका
सादर