निवेदन।


फ़ॉलोअर

बुधवार, 18 मार्च 2026

4685..आगत की आहट ..

 ।।प्रातःवंदन।।

"मन से; वाणी से, कर्मों से,

आधि, व्याधि, उपाधि हरो।।

अक्षय आत्मा के अधिकारी,

किसी विघ्न-भय से न डरो।।

विचरो अपने पैरों के बल,

भुजबल से भव-सिन्धु तरो।।

जियो कर्म के लिए जगत में-

और धर्म के लिए मरो।।"

-मैथिलीशरण गुप्त 

चलिए आज शुरुआत हुई सोच ,विचार से ..बढते है प्रस्तुतिकरण की ओर✍️

उसने मेरा हाथ थाम लिया था

सूरज ढलते ढलते उदास शाम का सिरा थमा गया था। दिन के जाने और रात के आने के बीच का यह छोटा सा वक्फ़ा अपने भीतर न जाने कितनी उथल पुथल समेटे होता है। किसी के जाने और आने के बीच का वो हिस्सा जिसमें न जाने कितने संशय सांस ले रहे होते हैं। विगत की हथेलियाँ छूट नहीं रही होतीं और आगत की आहट का कोई पता नहीं होता। ..

✨️

प्रकृति से दूर


कल-कल, निश्छल, सी ये नदियाँ,

छल-छल, अविरल, बहती जाती सदियाँ,

निरंतर, इक प्रवाह यहाँ,

पर, दूर कहीं, प्रकृति से, मैं कहाँ!..

✨️

वह लड़का है - लघुकथा

राधिका बहुत खुश थी ! उसके परंपरावादी परिवार ने बड़ी कशमकश और तनातनी के बाद अंतत: बड़े भैया माधव के अंतरजातीय विवाह के लिए अनुमति दे ही दी ! उनके रूढ़िवादी ब्राहमण परिवार में यह एक ऐतिहासिक फैसला था कि माधव का विवाह उसके साथ पढ़ने वाली रागिनी के साथ होने जा रहा था ! यद्यपि उसके..

✨️

 मेरी साँसों में अटकी तुम

तुम गई तो

दरवाज़ा बस

हल्के से बंद हुआ,श

पर कमरे में

कुछ रह गया था। .

✨️

विष पान - -



हर एक वक्षःस्थल है एक गहन सरोवर लेकिन

कमल नहीं खिलता हर किसी के सीने में,

कुछ कुहासों को छुपाए नयन कोरों

में हर चेहरा चाहता है सुबह का

मधुर आलिंगन, एक अद्भुत

सुख छुपा होता है जान..

।।इति शम।।

धन्यवाद 

पम्मी सिंह ' तृप्‍ति '..✍️

बूझ कर प्रणय गरल

पीने में, कमल

नहीं खिलता

1 टिप्पणी:

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...