निवेदन।


फ़ॉलोअर

गुरुवार, 19 मार्च 2026

4686 आज पहली बार टाला है मैंने अपने बालों का रंगा जाना

 सादर अभिवादन 

ईद कब है यह अनिश्चत सा है
बताइए सुबोध जी
क्या यह भी शोध का विषय है?

रचनाएं देखें



भारतीय वेद-पुराणों के आधार पर ब्रह्मा को नाट्यवेद का रचयिता माना जाता है, जबकि ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर नाटक सदियों से क्रमवार विकसित होता आने वाला कला का एक स्वरूप है। जिसकी .. युगीन  आदिन युगीन मानव द्वारा हर्षोल्लास के अवसरों पर सामूहिक बेतरतीब थिरकन से लेकर लयबद्ध 
सामूहिक नृत्य तक की यात्रा और फिर नौटंकी, रासलीला व रामलीला से लेकर आधुनिक नाटक तक की  यात्रा भी चार्ल्स डार्विन के जैव-विकास सिद्धांत की तरह ही क्रमवार तय हुई होगी .. शायद ...




चिलबिल सी आतुर निडर
आजाद उन्मुक्त  उड़ान 
देर तक हवा में डोलती रही
किसी दिन देखा मैंने उसे




सबसे कष्टदायी है
सार्थक प्रश्नों को
किसी कुंवारी की कोख से जन्मे
नवजात-सा
कूड़े के ढेर में पड़ा देखना।

धृतराष्ट्र प्रसन्न हैं—
क्योंकि दरबार में
संजय अभी भी वही देख रहा है
जो उसे
दिखाने को कहा गया है। 



आज पहली बार
मुझे अफसोस नहीं
अपने सफेद होते बालों का
मुझे झिझक नहीं
किसी के इन्हें देख लेने पर
आज पहली बार टाला है मैंने
अपने बालों का रंगा जाना
आज पहली बार मैं
बहुत शाँत महसूस कर रही हूँ

****
आज पम्मी जी नहीं है
कृपया आप ही तलाशिए नए चर्चा कार को
अग्रिम आभार

सादर समर्पित
सादर वंदन

5 टिप्‍पणियां:

  1. आज पम्मी जी नहीं है
    कृपया आप ही तलाशिए नए चर्चा कार को
    अग्रिम आभार

    जवाब देंहटाएं
  2. सुप्रभात! ईद कल है, सुंदर प्रस्तुति!

    जवाब देंहटाएं
  3. जी ! सुप्रभातम् सह सादर‌ नमन संग आभार आपका हमारी बतकही को मंच प्रदान करने हेतु ..🙏
    वैसे तो शोध वगैरह तो बड़े लोगों की बड़ी बातें हैं, परन्तु
    प्रकृति और प्रकृति प्रदत्त हर प्राणी की प्रकृति प्रदत्त हर साँसें, हर धड़कन, उसका हर पल, हर विचार शोध का विषय है .. शायद ...
    ((वैसे हम बुद्धिजीवी मानवों के समाज में शोध की परिभाषा है - Copy & Paste वालों के नाम के आगे Doctor की उपाधि को चिपकाना .. शायद ...))

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुंदर प्रस्तुति
    चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएँ🙏🙏

    जवाब देंहटाएं
  5. सुंदर अंक , आभार रचनाओं से जोड़ने के लिए ।

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...