सादर नमस्कार
दिन भर ब्लॉगों पर लिखी पढ़ी जा रही 5 श्रेष्ठ रचनाओं का संगम[5 लिंकों का आनंद] ब्लॉग पर आप का ह्रदयतल से स्वागत एवं अभिनन्दन...
निवेदन।
---
फ़ॉलोअर
मंगलवार, 6 दिसंबर 2022
3599 ...आज 6 दिसंबर है, मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो चुका है
सोमवार, 5 दिसंबर 2022
3598 / जीवन बस यूँ ही चलता है
नमस्कार ! कल यानि 3 दिसंबर को एक नयी जानकारी मिली ........ हो सकता है कि आप लोगों को पता हो , लेकिन मुझे नहीं पता था की 3 दिसंबर को गीता जयंती होती हैं ....... गीता जिसे देव वाणी माना जाता है ....कृष्ण के अर्जुन को उपदेश , लेकिन क्या सच ही हम इस १८ अध्यायों की गीता के विषय में सटीक जानकारी रखते हैं ? जिनको इस विषय में रूचि है तो एक बार यह लेख अवश्य पढ़ें .....
गीता के बारे में प्रचलित भ्रम और वास्तविकता
हिन्दू धर्म के अनुयायियों में गीता के प्रति अटूट श्रद्धा है क्योंकि वह स्वयं भगवान् के मुख से निकली हुई वाणी है। दूसरी ओर गीता के उपदेशों के प्रति अनभिज्ञता भी उतनी ही अधिक है। अनभिज्ञता की स्थिति तो इतनी विकट है कि सोशल मीडिया पर गीता के नाम पर कुछ भी उद्धरित किया जा रहा है और कहीं से भी किसी प्रकार के प्रतिवाद की आवाज़ सुनाई नहीं दे रही |
आशा है कुछ लोग अवश्य ही लाभान्वित होंगे .......जहाँ लाभ की बात हो तो सबसे ज्यादा ध्यान स्वास्थ्य पर देना चाहिए ...... और स्वस्थ रहने के लिए सभी सुबह घूमने की सलाह देते हैं ....इस सलाह पर अमल करते हुए पढ़िए एक संस्मरण ....
पहली मार्निंग वॉकिंग.....
जीवन बस यूँ ही चलता है
खामोशी से बुनता रहता,
स्वप्न महल के नींव-कंगूरे ।
सच की धरती पर टकरा कर रहे सभी आधे-अधूरे ,
मन अपने से छल करता है ।
सच है जीवन को जैसा चलना होता है बस चलता है ....... मन है कि न जाने कितनी तम्मनाओं को पाले रहता है ...
और जब वैसा नहीं होता तो मन व्यथित हो जाता है , ऐसा ही एक संस्मरण पढ़िए ....
रोटरी के एक प्रेसिडेंट की व्यथा "
मेरी आदत है, जिस काम का जिम्मा मैं लेती; मेरी कोशिश होती कि उसकी जिम्मेदारी मैं अच्छे से निभाऊं और रोटरी में तो काम करने के लिए ही शामिल हुई थी. मेरी कोशिश होती कि मैं सारे मीटिंग, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस में भाग लूं ताकि मुझे सीखने को मिले और बहुत कुछ सीखा भी मैंने। हर मीटिंग, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस में रोटरी के एक से एक वक्ता होते; जिनसे सीखने के लिए बहुत कुछ होता।
ये सब तो केवल स्वयं की सोच से उपजी व्यथा है ......... लेकिन कुछ हादसे हमारे जीवन में अनायास हो जाते हैं जिनको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता ..... ऐसा ही एक हादसा २ दिसंबर १९८४ में हुआ था .......जिसकी त्रासदी आज भी भोपाल के लोग भुगत रहे हैं ..... आइये उस हादसे में मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करें ....
भोपाल गैस त्रासदी की याद
आज वर्ष 1984 में भोपाल में हुई विश्व की सबसे भीषण औद्योगिक त्रासदी की 38वीं बरसी है। इस त्रासदी में हज़ारोँ की संख्या में जान गँवाने वाले मृतकों की याद में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 2 दिसंबर को 'राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस' (National Pollution Control Day) मनाया जाता है।
2 दिसंबर की तिथि यदि एक जगह त्रासदी की याद दिला रही है तो कहीं 2 दिसंबर उत्सव का ध्यान भी करा रही है ...... हालाँकि यह रचना 19 साल पहले लिखी गयी थी ...... लेकिन ये उन सभी माओं को समर्पित जिनके बेटों का विवाह होने वाला हो ......... मन में कुछ ऐसी ही भावनाओं का सागर उमड़ता है ....
आने वाली पुत्रवधू के लिये .
सपने जो बसे हैं तेरी पलकों में .
साथ ही ले आना .
सजाएंगे उन्हें और भी खूबसूरत
मिलजुलकर .
बचाए रखना सपनों को फीका होने से
सुखद है सीख भी ....... सपनों को बचाने की ...... अब जिस पोस्ट को ला रही हूँ बस उसका शीर्षक बचा रहे ....... जब से उठायी है तीन बार बदल चुका है ..... देखते हैं कल तक रहता है या नहीं ........ ऐसे ही शायद जीवन में रिश्ते भी बदल जाते हैं ...... रिश्तों के लैसन प्लान से बदल कर नया शीर्षक है .....
बचपन वाली पीली पड़ चुकी किताब
कितनी बार किसी रिश्ते में बंधे व्यक्ति को रिश्ते से निरस्त, स्थगित, दरकिनार या ख़ारिज कर दिया जाता हैं, या फिर व्यक्ति अपनी मर्जी से रिश्ते से स्वयं निकल जाता है। और फिर वहाँ जो रिक्तता में बचता है, वह सिर्फ़ 'रिश्ता' होता है। यानी शब्द बन चुका रिश्ता जो हमेशा आभास कराता रहता है कि कहीं किसी के साथ किसी के जीवन के तंतु जुड़े थे, जो उस दशा में नहीं हैं|
केवल रिश्ते या रिश्तों की गरिमा ही नहीं बदलती ...... बहुत कुछ बदल जाता है ज़िन्दगी में ...... यहाँ तक कि वक़्त भी ........ एक ग़ज़ल पढ़िए ....
बदल गई
शाम को करने लगे जब, रोशन सुबहों का हिसाब.
जोड़ तोड़ कर पता लगा कि असल बही ही बदल गई.
कभी कभी ज़िन्दगी इस कदर बदल जाती है कि सामने वाला आपको पागल ही करार दे दे ........ बहुत दुःख हैं इस जहाँ में .... कब किसके साथ क्या घटित हो जाय कहा नहीं जा सकता ...... ऐसी ही एक लघु कथा .....
दर्द का कुआँ
उसका प्रेम दुनिया के लिए पागलपन और उसके लिए एहसास था जिससे सिर्फ़ और सिर्फ़ वही जीती थी। घर पर नई रज़ाई और एक गद्दा रखती। कहती थी- ”पता नहीं किस बखत उसका आना हो जाए? आख़िर घर पर तो सुख से सोए।”
इस मर्मस्पर्शी रचना के बाद कुछ और गहराई की बात हो तो सागर से गहरा क्या ? एक दार्शनिक रचना का रसास्वादन करें -
लहरें और सागर
सागर जुड़ा है अस्तित्व से
लहर दूरियाँ बढ़ाती है
सदा किसी तलाश में लगी
कुछ न कुछ पाने की जुगत लगाती
सागर में होना .
लहरें और सागर का द्वंद्व तो चलता रहेगा ...लेकिन यदि बीमार मित्र के हालचाल जानने हों तो मात्र दिखावा न करें ....... ऐसी ही सीख देती यह लघुकथा ....
ख़ानापूर्ति
रविवार, 4 दिसंबर 2022
3597 ...काल चक्र की वक्र गुफा से, गुंजित मैं निर्भीक उद्घोष हूं
पैदल चलना भूल आज दिसंबर तक अक ऊँची छलांग लगा गया
शनिवार, 3 दिसंबर 2022
3596... सादगी
डॉ राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। विकिपीडिया
जन्म की तारीख : 3 दिसंबर 1884, जीरादेई
हाज़िर हूँ...! पुनः उपस्थिति दर्ज हो...
इससे तनाव व दबाव की वे परतें खुलने लगते हैं , जो बोझ बढ़ा रहीं थी,किन चीजों से खुशी मिल सकती है इसके बजाय व्यक्ति यह सोचने लगता है कि - किन वस्तुओं के बिना खुश रहा जा सकता है इच्छाओं के समुद्र में फसने के बजाए,जीवन भर संसाधन जुटाते रहने के अलावा विना कोई संघर्ष के एक छोटा सा प्रयास यदि वह कर लेता है कि वह अपनी सोच ही बदल दे।
बौद्ध धर्म से सम्बंधित जो शोधकार्य वह कर रहा है,वह भी अर्थपूर्ण नहीं लगता और न साकार रूप ले पाता है|वह दुनियादारी के लिहाज से अनुपयोगी है |उसके न रहने से किसी पर कोई फर्क नहीं पड़ता|कहानीकार भीष्म साहनी उस अनुपयोगी-से वांगचू को ऐसे रचते हैं जैसे वे उसे जी रहे हैं| रचते हुए कोई भावुकता ,रोमानीपन नहीं|कहानीकार निर्वैयक्तिक ढंग से वांगचू को इस रूप में हमारे सामने लाता है कि वह चुपचाप हमारे संवेदना का हिस्सा हो जाता है|
शुक्ल जी इतने अंतर्मुखी व्यक्तित्व के हैं कि किसी से जल्दी खुलते नही,बात करने में झिझकते हैं,अपने मे ही खोए हुए से रहने वाले। शायद कम बोलने और अपने में खोए हुए रहने का ही असर है कि वह ऐसी उत्कृष्ट रचनाएं लिख पाते हैं। वो नही बोलते, उनकी रचनाएं बोलती हैं। अब बात करें समीक्षक राजेंद्र मिश्र की किताब "गांधी अंग्रेजी भूल गया है" की,यह किताब दरसल पिछले कुछ बरसों में जनसत्ता और लोकमत समाचार अखबारों में छपे राजेंद्र मिश्र के कॉलम को संग्रह कर किताब के रूप में प्रकाशित है।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में व्यावहारिक कला के शिक्षक होने के बावजूद वे चित्रकला के एक प्रयोगधर्मी कलाकार हैं। उन्होंने प्रचुर चित्रों का निर्माण किया एवं कर रहे हैं तथा कई सुन्दर मूर्तिशिल्प उकेरे हैं। श्वेत श्याम रेखांकन-चित्रों के लिए उन्हें विशेष ख्याति प्राप्त हुई। श्वेत श्याम छवियों में उन्होंने पैन एवं इंक की सहायता से विभिन्न प्राकृतिक दृश्य एवं अन्य संयोजन निर्मित किए है जो अपने त्रिआयामी प्रभाव और रूपाकारों की विशेषता के कारण ध्यान आकृष्ट करते हैं। प्राकृतिक रूपाकारों से भी उन्होंने विभिन्न आकल्पन (डिजाइन) निर्मित किए जिनके संयोजन विशेष रूप से प्रभावी रहे।
उसके मन में जो भाव आप ही आप पैदा होता हैं उन्हें जब वह निडर होकर अपनी कविता में प्रकट करता है तभी उसका असर लोगों पर पूरा-पूरा पड़ता है। बनावट से कविता बिगड़ जाती है। किसी राजा या किसी व्यक्ति विशेष के गुण-दोषोको देख कर कवि के मन में जो भाव उद्भूत हों उन्हे यदि वह बेरोक-टोक प्रकट कर दे तो उसकी कविता हृदयद्रावक हुए बिना ना रहे, परन्तु परतन्त्रता या पुरस्कार प्राप्ती या और किसी कारण से, यदि उसे अपने मन की बात कहने का साहस नहीं होता तो, कविता का रस जरूर कम हो जाता है। इस दशा से अच्छे कवियों की भीरविता नीरस, अतएव प्रभावहीन हो जाती है।
शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022
3595....हाशिये पर के लोग
मौन के चाक पर शब्द चढ़ते रहे
घूमते-घूमते मर्म गढ़ते रहे ।
गढ़ लिए और मिटाए, मिटाते रहे
भाव बनते रहे, भाव मिटते रहे ।
मौन दृढ़ हो गया और होता गया
मुस्कुराने का हथियार शामिल हुआ ॥
बूंदों की लड़ी ,
वो घड़ी ,
साँसों की सरगम में ,
भावों की चहकन में
गुंथी हुई .....
कभी छोटा बताकर
कभी बड़ा और समझदार बताकर
तो कभी एक तमगा देकर
भावनात्मक रुप से छलकर
समेट दिया जाता है उनका वजूद
और रख दिया जाता है
हमेशा हाशिये पर ही
यह तो स्वयंसिद्ध बात है कि दुनिया में सुख की अपेक्षा दु:ख अधिक है, अर्थात् रोदन हास्य से अधिक है। अब सारी दुनिया के रोदन को बराबर-बराबर बांट दीजिए और हंसी को भी बराबर-बराबर बांट दीजिए। स्पष्ट है कि सबको रोदन हास्य से ज्यादा मिलेगा। अब रोदन में से हास्य घटा दीजिए। कुछ रोदन ही बचा रहेगा। इसका मतलब यह हुआ कि जो कुछ मिलेगा, उससे फूट-फूट कर तो नहीं रोया जा सकता, पर चेहरा जरूर रुआंसा बना रहेगा। यह युक्ति मुझे तो ठीक जंचती है।
गुरुवार, 1 दिसंबर 2022
3594...धरती पे लदे धान के खलिहान हैं हम भी...
शीर्षक: आदरणीय दिगंबर नासवा जी की रचना से।
सादर अभिवादन।
गुरुवारीय अंक में पाँच रचनाओं के लिंक लेकर हाज़िर हूँ।
आइए पढ़ें आज की पसंदीदा रचनाएँ-
धरती पे लदे धान के खलिहान हैं हम भी...
गर तुम जो अमलतास की रुन-झुन सी लड़ी हो,
धरती पे लदे धान के खलिहान हैं हम भी.
अपने इससे दूर हो जाते
दूजे इसके पास है जाते
दूरपास का ये खेल सारा
नहीं है कोई इसके जैसा
ये तेरा....
अब आवाज़ में, वो कशिश नहीं बाक़ी,जो कभी थी,
वाक़िफ़ चेहरा भी तलाशता है भूल जाने का बहाना,
फीकी पड़ती चमक चाँदनी
छँटने लगे भ्रम के जाले
हंसा पी की पुकार लगाए
जिह्वा पड़ते रहते छाले
हर एक व्यक्ति
हर दूसरे व्यक्ति की ओर
इशारा करता हुआ कहता है।
कहते हुए वह झाड़ रहा होता है अपने कपड़े
और साथ ही अपनी जीभ।
*****
फिर मिलेंगे।
रवीन्द्र सिंह यादव















.jpg)


