निवेदन।


फ़ॉलोअर

बुधवार, 3 अप्रैल 2019

1356..तू गा रे ! साँझ सकारे..



।।उषा स्वस्ति।।
जागो फिर एक बार!
प्यार जगाते हुए हारे सब तारे तुम्हें
अरुण-पंख तरुण-किरण
खड़ी खोलती है द्वार-
जागो फिर एक बार!
आँखें अलियों सी
किस मधु की गलियों 
बन्द कर पाँखें
पी रही हैं मधु मौन
सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला 
भोर की सजल,सुरुचि विचारों के साथ लिंकों पे नज़र डालें..✍

🌾




उषा ने सुरमई शैया से

अपने सिंदूरी पांव उतारे
पायल छनकी
बिखरे सुनहरी किरणों के घुंघरू
फैल गये अम्बर में

🌾





ओ मांझी ! तेरे गीत बड़े प्यारे !

तू गा रे ! साँझ सकारे !!!
लहरों के मीत,गीतों में प्रीत,
तू गा रे ! साँझ सकारे !!!



मांझी, तू नदिया का साथी,

तू जाने वो क्या कहती !
कब इठलाती, कब मुस्काती,
कब उसकी आँखें भरती ।

🌾



चिल्लाकर मुहं खोल बे

खुल्म खुल्ला बोल बे
नेताओं की तोंद देखकर
पचका पेट टटोल बे
सुरा सुंदरी और सत्ता का
स्वाद चखो बकलोल बे..
🌾






तरसते दो जून

की रोटी को
धन और साधन की
कमी से जूझते
मैले- कुचैले
चीथड़ों में
जीवन के
अनमोल स्वप्न सजाते..



अपनी नई बहू को समझाते हुए
सासू माँ बोली!
देखो बेटी, पति परमेश्वर होता है!
अपने पति का कहना मानना ही
पत्नी का धर्म होता है!
सुनते ही बहू  तपाक से बोली,
नहीं माँजी!
अब ऐसा कहाँ होता है ?
अब पति परमेश्वर नहीं,..
🌾



ग़ज़ल से..



शिक्षा  नसीब होती, कहना जरूर आता
गर  धूर्तता  भी’ होती, छलना जरूर आता |


इस देश के सभी नेता झूठ पर टिके हैं 
गर देश प्रेम होता, हटना जरूर आता

🌾
हम-क़दम का नया विषय

यहाँ देखिए
आता
🌾

।।इति शम।।


मंगलवार, 2 अप्रैल 2019

1355...उलूक’ हर दिन अपने आईने में देखता है चेहरे पर लिखा अप्रैल फूल होता है

सादर अभिवादन
कल फूल डे निकल गया
आज है कूल डे
एसी कूलर के साथ....
संक्षिप्त में आज चलते हैं रचनाओँ की ओर....

जोगन का है रूप धरा 
जोगन तेरी कहलाऊँगी
और नहीं कुछ चाह है प्रियतम
भजन तेरे ही गाऊँगी
मन के मंदिर में मै अपने 
मूरत तेरी सजाऊँगी

पश्चिमी देशों में एक अप्रैल को यह मूर्ख दिवस मनाने का प्रचलन 
रहा हैं, चूकि हम भारतीय भी अंग्रेजों के गुलाम रहे हैं। अतः 
उनकी संस्कृति, उनकी भाषा और उनका पहनाव भी हमारा हो 
गया है। जो दो शब्द अंग्रेजी में बोल लेते हैं, वे जेंटलमैन समझे 
जाते हैं। अभिभावक हिन्दी भाषा में साहित्य सृजन करते हैं, 
परंतु उनके बच्चे अंग्रेजी माध्यम वाले विद्यालय में शिक्षा 
ग्रहण करते हैं। यही कठोर सत्य है , हम भारतीयों का ?

प्रेम के कुछ दाग तन में रह गए
इसलिए हम अंजुमन में रह गए

सब तो डूबे चुस्कियों में और हम
नर्म सी तेरी छुवन में रह गए

चल दिए कुछ लोग रिश्ता तोड़ कर
कुछ निभाने की जतन में रह गए


Image result for do murtiya
कितनी सुन्दर! और दूसरी-
अरे रूपदर्शी! यह क्या है-
यह विरूप विद्रूप डरौना?
“मूर्तियाँ ही हैं दोनों

कहीं  तेज़  तर्रार  ज़िंदगी।
कहीं फूल का हार ज़िंदगी॥

कहीं बर्फ़ -सी ठंडक रखे।
कहीं सुर्ख़ अंगार  ज़िंदगी॥

कहीं माथे की बिंदिया जैसी।
कहीं पायल-झंकार ज़िंदगी॥

बकवास
करने का 

अपना मजा

और 
अपना 
एक 
नशा होता है 
-*-*-*-
अब बारी है हम-क़दम की
पैंसठवां क़दम
विषय
चित्र
कोई उदाहरण नही
स्वतंत्र लेखन करना है आपको

अंतिम तिथिः 06 अप्रैल 2019
प्रकाशन तिथि ः 08 अप्रैल 2018
प्रेषण विधि ब्लॉग सम्पर्क प्रारूप
सादर
यशोदा




सोमवार, 1 अप्रैल 2019

1354..चौससठवें अंक का हम-क़दम..

माह अप्रैल की पहली तारीख..

मन भावनाओं के वशीभूत सुख-दुख के अतिरेक में
जब उद्गार व्यक्त नहीं कर पाता है तो तरल
होकर आँखों से "आँसू" के रुप में 
बहने लगता है।
भावनाओं के अव्यक्त ज्वार वाष्पीभूत होकर 
आँसू बन जाते हैं।
हमक़दम के विषय 
आँसू पर
हमेशा की तरह हमारे 
प्रतिभा संपन्न रचनाकार मित्रों ने
अभूतपूर्ण सृजन किया है।
तो चलिए विलंब न करते हुये
साहित्यिक सुधा का
रसपान करते हैं-
★★★★★
उदाहरणार्थ दी गई रचना
आदरणीया मीना शर्मा जी
दो नयन अपनी अपनी भाषा में जो कह गये
प्रेम में कोई अश्रु गिरा आँख से,
और हथेली में उसको सहेजा गया।
उसको तोला गया मोतियों से मगर
मोल उसका अभी तक कहाँ हो सका ?
ना तो तुम दे सके, ना ही मैं ले सकी
प्रेम दुनिया की वस्तु, कहाँ बन सका ?
दो नयन अपनी भाषा में जो कह गए
वो किसी छंद में कोई कब लिख सका ?
★★★★★
ब्लॉग सम्पर्क प्रारूप द्वारा आई रचना

आदरणीया साधना वैद
(दो रचनाएँ)
दर्द ने कुछ यूँ निभाई दोस्ती


दर्द ने कुछ यूँ निभाई दोस्ती
झटक कर दामन खुशी रुखसत हुई
मोतियों की थी हमें चाहत बड़ी
आँसुओं की बाढ़ में बरकत हुई !

रंजो ग़म का था वो सौदागर बड़ा
भर के हाथों दे रहा जो पास था
हमने भी फैला के आँचल भर लिया
बरजने को कोई ना हरकत हुई !
★

एक आँख पुरनम

तुझे रोशनी की थी चाहतें
तूने चाँद तारे चुरा लिये
हमें हैं अंधेरों से निस्बतें
कि ग़मों को अपने छिपा सकें !

तेरे लब पे खुशियाँ खिली रहें
या खुदा दुआ ये क़ुबूल कर
जो मोती गिरें मेरी आँख से
तेरी राह में वो बिछा सकें !
★★★★★

आदरणीया आशा सक्सेना
नयनों की सुनामी

अश्रु पूरित आखों से 
जल का रिसाव कम न होता  
हृदय विदारक पल होता 
जब गोरे गुलाबी कपोलों पर
अश्रु आते, सूख जाते 
निशान अपने छोड़ जाते  ! 
★★★★★
आदरणीया मीना शर्मा
(दो रचनाएँ)
नहीं आता
Image result for आँसुओं
रहते हैं इस जहान में, कितने ही समझदार !
हम बावरों को क्यूँ यहाँ, रहना नहीं आता ?

कोई कहाँ बदल सका, इन अश्कों की फितरत !
ये बह चले तो बह चले, रुकना नहीं आता ।
★
जब मैं तुमसे मिलूँगी
जब मैं तुमसे मिलूँगी
तब पूछूँगी तुमसे कि
कहाँ थे अब तक, क्यूँ थे,
कैसे रहे, अब कैसे आए.....
वगैरा वगैरा.....
देखो, तुम मेरे सवालों से
बेज़ार मत होना
और ना मेरे आँसुओं से,
जो माटी पर गिर रहे होंगे टप टप,
वही माटी तुम्हारे कदम भी
चूमेगी कभी....
★★★★★
आदरणीया शकुंतला राज 
आँसू

किसी की जिंदगी का फ़रमान हैं ये आँसू।
तो किसी की मौत का पैग़ाम हैं ये आँसू।।

 किसी से प्रेम का एहसास हैं ये आँसू।
तो किसी की खुशियों का अरमान हैं ये आँसू।।
★★★★★
आदरणीया सुप्रिया रानू
अश्कों की ज़ुबानी

कैसे कहें अपनी आपबीती
कोई कहानी, इन अश्कों की जुबानी,

बेवक़्त आते ज़रूर है,
पर कोई एहसास ही
झिड़क जाता है इन्हें,
आंखों की गहराई में डूबे
मोतियों सरीखे अश्क़
पलको से छिड़क जाता है इन्हें,

★★★★★
अन्य रचनाएँ
आदरणीय अमित निश्छल जी
आँसुओं का माप क्या?


उत्तरोत्तर आज भी
चरितार्थ कितनी? बोलकर,
चित्त में गहरे छिपे
मनभाव को झकझोर कर।

★★★★★
आदरणीय पुरुषोत्तम सिन्हा जी
दो रचनाएँ
अश्रु तू क्यों बहता?
शायद टूटा, मन का घड़ा,
या बहती दरिया का मुँह, किसी ने मोड़ा,
छलक आए ये सूखे से नयन,
लबालब, ये मन है भरा!

हुई जो पीड़ा, कण-कण है अश्रु से भरा?
★
नीर नहीं ये

कोई बदली सी, छाई होगी उस मन में,
कौंधी होगी, बिजली सी प्रांगण में,
टूट-टूटकर, बरसा होगा घन,
भर आया होगा, छोटा सा मन का आंगण,
फिर घबराया होगा, वो नन्हा सा मन,
संवाद चले होंगे, फिर नैनों से,
फूट-फूटकर, फिर रोए होंगे ये नयन!

कुछ बूँदें आँसू के, आ छलके हैं जो नैनों से,
नीर नहीं ये, मन के ही हैं मनके....

★★★★★
आदरणीया कुसुम कोठारी
आँसू क्षणिकायें

रोने वाले सुन आंखों में
आंसू ना लाया कर
बस चुपचाप रोया कर
नयन पानी देख अपने भी
कतरा कर निकल जाते हैं।

★★★★★★
आदरणीया अनिता सैनी
आँसू


लुढ़का   नयनों    से  यौवन
बन   मधुवन    की   लाली 
मंदिर   प्रेम   में   डूबा  मन 

नयन  बने  शरबत की प्याली 
★★★★★★
आदरणीय डॉ. सुशील जोशी
होता है उलूक भी ख़बर लिये

सब को सब 
मालूम सब को 
सब पता होता है 
मातम होना है 

पर मातम होने 
तक का इंतजार 
किसी को भी 
नहीं होता है 
ना खून होता है 
ना आँसू होते हैं 
ना ही कोई 
होता है जो 
जार जार रोता है । 
★★★★★

आदरणीया अनुराधा चौहान
आँख में आँसू

आँखों में आँसू होंठों
पर तेरा नाम लिए
विरहन सी
भटकूं तेरी याद में
तुझ संग प्रीत
लगाकर सांवरे
तुझपे मैं दिल
अपना हार गई 
तेरे लिए आई मैं
★★★★★
आदरणीय व्याकुल पथिक
ये आँसू तुझको बुला रहे हैंं

तुम्ही से तो थीं खुशियाँ हैं मेरी
अर्ज ये सुन लो थमे जो आँसू

न कोई मंज़िल न है ठिकाना
इन अश्कों को यूँ बहते है जाना

है तोहफ़ा तेरा मेरे दो आँसू
मन के  मोती  ये  श्रृंगार मेरे

शोलोंं पे मचलती बन के शबनम
ये आग दिल  की  बुझा रही है

★★★★★

आदरणीया नूपुर शाण्डिल्य
बूँद

तुम सरल 
जल की बूंद,
ओस की बिंदी,
अश्रु का मोती,
निश्छल पारदर्शी ।

क्षणभंगुर ..
पर अमिट 
पावन स्मृति
क्षीर सम ।
★★★★★
आदरणीया अनुराधा चौहान 
अश्कों की बारिश

अश्रु नीर बन बहने लगे
विरह वेदना सही न जाए
इतने बेपरवाह तुम तो न थे
जो पल भर मेरी याद न आए

चटक-चटककर खिली थी कलियाँ
मौसम मस्त बहारों का था
मैं पतझड़-सा जीवन लेकर 
ताक रही थी सूनी गलियां
★★★★★
आदरणीया अभिलाषा चौहान
फ़कत् आँसू नहीं हूँ मैैं
आँसू

किसी की फरियाद हूं मैं,
चमकूं बन आंखों का मोती,
हृदय की पीड़ा मुझमें सोती।
फकत् आंसू न मुझे समझो,
मानवता मुझमें समायी  होती।
भावों का हूं मैं बहता निर्झर।
पीड़ा का हूं मैं उफनता समंदर,
कभी खुशी बनकर हूं बहता।
★★★★★
आदरणीय रवींद्र भारद्वाज
एक आँसू की कीमत तुम क्या जानो

जब दर्द सम्हालें नही सम्हलता हैं
तो आ ही जाता हैं
आँसू
बाहर

बाहर
आकर भी
आंसू 
अगर दर्द को न समझा पाये
★★★★★
आज का हमक़दम
आपको कैसा लगा कृपया
अपने बहुमूल्य सुझाव
प्रतिक्रिया के रुप में
अवश्य प्रेषित करें।

हमक़दम के अगले विषय में
जानने के लिए
कल का अंक देखना
न भूले।

आज के लिए इतना ही

#श्वेता सिन्हा

रविवार, 31 मार्च 2019

1353.....ईश्वर चाहता था कि वह मुक्त हो ईश्वरत्व से!

जय मां हाटेशवरी......
इंसान कहता है कि पैसा आये तो मैं कुछ करके दिखाऊँ,
और पैसा कहता है कि तू कुछ करके दिखा तो मैं आऊँ.


सादर अभिवादन.....
आज अंतिम दिन है.....
इस वित वर्ष का......
सब ओर मंथन चल रहा है.....
इस वर्ष के वित्तीय खर्चों का......
पर यहां तो आज भी चर्चा ही होगी.....
 आप की रचनाओं की ही.....





तेरहवें दिन कार्य पूर्ण कर, भरत शोक से उबर न पाए
निकट राम के जाने का जब, मन में वह विचार थे लाये

लक्ष्मण के छोटे भाई ने, आकर वचन कहे ये उनसे
स्वजन हों या अन्य कोई भी, राम सदा सबके दुःख हरते

सत्वगुण से सम्पन्न हैं जो, आश्रय जिनका सब लेते थे
एक स्त्री के द्वारा वे, कैसे जंगल में भेज दिए गये


ज़ख्म देने को नये शिरकत हुई !
हम न उससे फेर कर मुँह जायेंगे
हर सितम उसका उठाते जायेंगे
हो न वो मायूस अपनी चाल में
इसलिए बस दर्द से उल्फत हुई !

गुरु जी का विद्यार्थियों से एक पेचीदा प्रश्न -
'कोई एक 15 लाख, हर खाते में डालने का वादा करे,
कोई दूसरा 6000/- हर महीने खाते में डालने का वादा करे,
कोई तीसरा हरेक को एक बंगला देने का वादा करे
और कोई चौथा उन बंगलों में एक-एक मर्सिडीज़ 
खड़ी करने का वादा करे ,
तो बताओ - इनमें से किसका ख़याली पुलाव 
ज़्यादा स्वादिष्ट होगा?'
एक विद्यार्थी -
'गुरु जी, आपके इस सवाल का जवाब तो 23 मई को सारा देश देगा.'

उसका साया भी  पुरगुनाह

वह मेरा रहनुमा नहीं, हरगिज़ नहीं

लोभ लालच का फंदा
सुलह या सौगात नहीं

वो लूटते रहें वैखौफ
यह तो खुशनुमा मंजर नहीं है
जो दिखता है बाहर
यकीनन वह अंदर नहीं है
अल्फाज़ हैं भटके हुए-से
नीयत भी साफ नहीं है

कायम की राय गर समझ बूझ ,
परिणाम मेरे अपने ही हैं ।
फिसल गया कभी पैर कहीं ,
तो टूटन का फिर दुख क्यों है ।

अरे हाँ, एक और बंदा जिसके बिना टीवी देखने की ये पूरी परिकल्पना ही निरर्थक सिद्ध होती! वो था एंटीना ठीक करने वाला लड़का। ये घर के सबसे छोटे पर सक्रिय बच्चे
हुआ करते थे। जिनका बचपन एंटीना घुमाते-घुमाते ही जवानी की दहलीज़ तक पहुँचा है। इन्हें न दिन का होश, न रात का। न कड़ी धूप, न बारिश का। ठिठुरती सर्द रातों में
भी कम्बल ओढ़े छत तक जाना ही इनका प्रारब्ध रहा।   उस पर बोरी भर-भर लानतें भी इनके ही हिस्से आतीं। ध्यान से देखियेगा यदि आपको अपने आसपास कोई जलकुकड़ा, बात-बात
में भिनकने वाला, पतला-दुबला, सुराहीदार गर्दन धारण किये पुरुष दिखाई दे तो समझ जाइये कि ये वही एंटीना ठीक करने वाला बालक है जो अब तक इस अभिशाप से मुक्त नहीं
हो सका है। उसकी गर्दन को ये कमनीयता एंटीना को महबूबा की तरह देखने से प्राप्त हुई है और अगरबत्तीनुमा काया उस यात्रा का प्रमाण हैं जो उसे घरवालों के कहने
पर एंटीना ठीक करने के लिए अरबों-ख़रबों बार सीढ़ियों से चढ़ने-उतरने के कौशल के चलते हासिल हुई है। 'स्किल इंडिया' का कॉन्सेप्ट तो तबका है जी।

धरती चाहती थी
कि
उसकी गोद में
लुटेरों, डाकुओं, चोरों, और बलात्कारियों
को न ज़बरन दफ़नाया जाए,
चाहती तो
सुनरकी भी थी
ब्याह हो जाए बड़के बखरिया में
पर
चाहने से क्या होता है
तन से मनचाहा हमसफ़र तो नहीं मिलता
उसके लिए पैदा होना पड़ता है
कुलीन बनकर,


आज बस इतना ही......
कल यहां फिर सजेगा......
आप की प्यारी-प्यारी रचनाओं से.....
हमकदम का और एक अंक.....
धन्यवाद।





शनिवार, 30 मार्च 2019

1352... स्थान्तरण


चमन से रुख़्सत-ए-गुल है न लौटने के लिए
तो बुलबुलों का तड़पना यहाँ पे जाएज़ है।
उस को रुख़्सत तो किया था मुझे मालूम न था
सारा घर ले गया घर छोड़ के जाने वाला।
परिवर्तन
ऐसे परिवर्तनशील जीवन में ‚
क्यों कहीं ठहर जाता दर्द का आभास?
मिले किसी को जीवन–तृप्ती‚ 

कोई करता रहे क्यों कर उपवास?

– राजेन्द्र कृष्ण
सभी को यथायोग्य
प्रणामाशीष
परिवर्त्तन प्रकृति का नियम है
बदलते मौसम से एहसास हो जाता है
बदलाव का अर्थ है
स्थान्तरण
चल, चल के देख लें उनको,
अभी जो अपने थे।
सुबह गुलाबी धूप से
रातों में,
आँखों के सपने थे
Navnit Nirav



स्थान्तरण
लायी हयात आये, क़ज़ा ले चली चले,
       अपनी ख़ुशी न आये, न अपनी ख़ुशी चले।
   
       बेहतर तो है यही कि न दुनिया से दिल लगे,
       पर क्या करें जो काम न बे दिल लगी चले।
ब्लॉग लेखक
कबीर अहमद
परिवर्तन
हर तरफ़ आज कल जैसा देश में माहौल है ,
लेखों में कविताओं में भारत में वर्तमान स्थिति पर चिंताएँ जताई जा रही हैं. 
इसी विषय पर मैं अपने भाई श्री प्रदीप शिशौदिया जी की कविता 
जो दिल्ली से प्रकाशित एक पत्रिका में छपी थी
मेरा फोटो

परिवर्तन
अपना दामन मैला जिन्हे नही दिखता
वो दूसरो को दोषी मानते है
कैसे आम लोगो को बनाये बेवकूफ
यह अच्छे से जानते है



><
फिर मिलेंगे...
चौसठवें अंक का
विषय

अश्रु, अश्क आँसू

प्रेम में कोई अश्रु गिरा आँख से,
और हथेली में उसको सहेजा गया।
उसको तोला गया मोतियों से मगर
मोल उसका अभी तक कहाँ हो सका ?
ना तो तुम दे सके, ना ही मैं ले सकी
प्रेम दुनिया की वस्तु, कहाँ बन सका ?
दो नयन अपनी भाषा में जो कह गए
वो किसी छंद में कोई कब लिख सका ?
रचनाकार मीनाकुमारी शर्मा
अन्तिम तिथिः 30 मार्च 2019
प्रकाशन तिथि ः 01 अप्रैल 2019
रचनाएँ सम्पर्क प्रारूप के ही माध्यम से ही भेजें



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...