निवेदन।


फ़ॉलोअर

4410 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
4410 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 5 जून 2025

4410...परवाह की पूंजी लिए जहां पहुंचता है एक केवट-हृदय वही तो तट है विशुद्ध प्रेम का...

शीर्षक पंक्ति: आदरणीय  डॉ. (सुश्री) शरद सिंह जी की रचना से।

सादर अभिवादन।

गुरुवारीय अंक में पढ़िए पाँच पसंदीदा रचनाएँ-

कविता | विशुद्ध प्रेम | डॉ (सुश्री) शरद सिंह

निज को छोड़ कर पीछे

समर्पण और

परवाह की पूंजी लिए

जहां पहुंचता है

एक केवट-हृदय

वही तो तट है

विशुद्ध प्रेम का।

*****

अपना सा दर्द

एक खलिश सी भीतर कोई अपना बीमार है

दुआ के सिवा दे न सकें कुछ ये हाथ लाचार हैं

लो एक कार की रफ्तार से पत्तों में हरकत आयी

हिल-हिल के जैसे भेज रहे उसे दवाई

*****

वापसी--

एहसास
फिर भी बना रहता है अरण्य फूल
की ख़ुश्बू की तरह अंदर तक,
न जाने क्या खिंचाव है जो
हर हाल में लौटा लाता
है हमें अपनी धुरी
में,

*****

ज्येष्ठ माह है बड़ा ही व्यापक

भक्ति-शक्ति की रीत अनुपम है

अध्यात्म-धर्म की सीख परम है

उष्ण-तरल का अगाध मिलन है

चिर-मंगल का साध सघन है|

*****

रहस्यमयी प्रतिमा - 38

“तुम एक अच्छे इंसान के बिगड़ैल बेटे हो। तुममें सुधार की उम्मीद अभी बाकी है। इसीलिए तुमको जिन्दा तो छोड़ रहा हूं मैं!” - आकाश से थोड़ा नीचे आते हुए बोला कालयोद्धा- “लेकिन, तुझ जैसे अपराधी को बिलकुल स्वतंत्र तो किया नहीं जा सकता। तुम्हारा मुकाम जेल की सलाखों के पीछे ही होना चाहिए।”

*****

फिर मिलेंगे।

रवीन्द्र सिंह यादव


मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025

4410...कब तलक छूने गगन को, व्यग्र हो...

शीर्षक पंक्ति: आदरणीया मीना शर्मा जी की रचना से। 

सादर अभिवादन

मंगलवारीय अंक में आज पढ़िए पाँच ताज़ातरीन रचनाएँ-

व्योम

रात यूँ भागती, कौन से देश को,

साथ जो ले चली,श्यामला वेश को।

चाँद भी जा रहा, नीम तारे छटे,

पूर्व है जागता, कालिमा अब घटे।

शुभ्र आभा झरे, भोर में राग है

व्योम के भाल पर,सूर्य की अरुणिमा।

*****

अपने हृदय में अब मुझे विश्राम दो

परिक्रमा कब तक करेगी सूर्य की,

कब तलक करे स्वयं का परिभ्रमण!

कब तलक छूने गगन को, व्यग्र हो

काल्पनिक क्षितिज का यह करे वरण!

*****

1207-मेरे बचपन का साथी

एक दिन गाँव छूटा तो जिसके साए में मेरा बचपन बीता, वो पेड़ भी छूट गया मगर वक्त की राह पर हर पल बहुत याद आए वो कागज- से फूल और बगैर खुशबू के महकाते रहे मुझे बेसाख़्ता मेरी यादों में आ- आकरके। बचपन में मुझे उस पेड़ का नाम भी नहीं पता था, पता थी तो बस बारह मास उसके खिलने की आदत।

*****

वृद्धावस्था पर मेरी 51 हिन्दी कविताओं का संकलन ‘बूढ़ा पेड़’

एक दिन गाँव छूटा तो जिसके साए में मेरा बचपन बीता, वो पेड़ भी छूट गया मगर वक्त की राह पर हर पल बहुत याद आए वो कागज- से फूल और बगैर खुशबू के महकाते रहे मुझे बेसाख़्ता मेरी यादों में आ- आकरके। बचपन में मुझे उस पेड़ का नाम भी नहीं पता था, पता थी तो बस बारह मास उसके खिलने की आदत।

*****

काम ही पूजा है

आज सुबह भी कुछ ऐसा ही था, हम जल्दी पहूंच गये और उन्होने जस्ट सब सैट ही किया था , मैं भी जल्दबाजी में थी क्योकि घर आकर शगुन का नाश्ता टीफिन दोनों बनाना था। हमने कहां कि आज तो लेट हो जायेगा आपको, हम कल आते है लेकिन भैयाजी कहाँ मानने वाले थे । उन्होने कहा कि नयी मशीन लाये है , आपको आज तो पीकर ही जाना होगा, अभी बनाकर देते है। मुझे सच में देर हो रही थी लेकिन फिर भी उनके आग्रह को मना न कर सके और वो अपनी नयी मशीन को हमे दिखाने लगे कि 36000 की ली है।

*****

फिर मिलेंगे। 

रवीन्द्र सिंह यादव 


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...