निवेदन।


फ़ॉलोअर

3024 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
3024 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 10 मई 2021

3024 ..ऐ दिल,तू चल संग मेरे .अकेलापन महसूस हो रहा है

सादर अभिवादन
आज अपरिहार्य कारणों से दीदी नहीं है
शायद कल आए
चलिए देर आज की रचनाएँ देखें

मुझे एक ऑक्सीजन सिलेंडर चाहिए?
है तो लेकिन वो सिर्फ परिवारी जन के लिए है. 
क्या पेशेंट आपके परिवार के हैं?
मैंने जोर से सर हिलाकर कहा 'हाँ, एकदम' 
जबकि सर हिलाना फोन पर नहीं दिखा होगा.
कौन हैं?
मैंने कहा वो मेरे पिता जैसे हैं?
मैडम 'जैसे' का कोई रिश्ता नहीं होता.
फोन कट


निरर्थक हैं ऐसे सारे प्रश्न तब तक
जब तक
हम में सामूहिक हौसला नहीं जागता
उत्तरों को
आईसीयू से
जीवित बचा लाने का,
निरर्थक हैं सारे प्रश्न।


युद्ध भूमि में डटी हुई
सुख सुविधा से कटी हुई
सेना हूँ मैं तेरी माँ !
रचना हूँ मैं तेरी माँ !

संघर्षों से दपी हुई
कुंदन जैसी तपी हुई
मूरत हूँ मैं तेरी माँ !
रचना हूँ मैं तेरी माँ !


मैं आज - कल  
प्रेम में हूँ  ...
प्रेम चाहता है एकांत
मैं भी एकांत में हूँ
कर रही हूँ
बेसब्री से इंतज़ार
कब आओ तुम मेरे द्वार


ऐ दिल,तू चल संग मेरे
मेरे ख्यालों के हसीन
दुनिया में...
जहाँ हूँ मैं और तुम हो
उस हसीन दुनिया मे

जाड़ों की नरम धूप सी
ओढ़कर तेरी यादों को
अलसाये तन बदन और
करवटों में शाम हो जाये
सादर

 

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...