निवेदन।


फ़ॉलोअर

बुधवार, 21 अगस्त 2024

4224..आह्वान है..

।।प्रातःवंदन।।
 "ध्वनिग्राहक हूं मैं!
 समाज में उठने वाली ध्वनियां पकड़ लिया करता हूं।
इस पर कोई अगर चिढ़े तो 
उसकी बुद्धि कहीं है खोई कहना यही पड़ेगा !"
त्रिलोचन 
बहुत शोर लिए समाज,जनता और बिसात बिछाते राजनीतिज्ञ..जरूरत है सब कहे कि ' ध्वनि ग्राहक  हूँ मैं'.. 
प्रस्तुतिकरण को बढाते  हुए...✍️



एक मात्र वस्तु की हैसियत रह गयी है 
स्त्री !
जो संसार को पैदा करे अपनी कोख से 
स्त्री !
जिसे संसार पुकारे करुणामयी शक्ति 
स्त्री !
✨️
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन के कयास लगाने वाले लगा रहे हैं। क्यों कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल दिल्ली पहुंचे हैं। मेरा मानना है कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की हैसियत में नहीं हैं नरेंद्र मोदी। होते तो कब का लगा चुके होते। नोबिल प्राइज की लालसा अलग है। 
✨️
 मन उलझा एक द्वार पहुंच
प्रीति भरी हो रही है बतियां
सांखल खटका द्वार खुलाऊँ
डर है जानें ना सब सखियां..
✨️

छाया बना प्रतिक्षण डोले 
स्मरण तुम्हारा बंधन खोले, 
जब से जीवन का स्पर्श हुआ 
कण-कण हँसकर जैसे बोले !
✨️
 अभिनय और सत्य !!!
शब्दों और व्यवहार का,
एहसास का 
बहुत बड़ा फ़र्क होता है !
यदि मन-गोमुख से 
गंगा निकलती है 
भावना हरिद्वार
दृष्टि बनारस 
और वाणी कैलाश है ...
✨️
।।इति शम।।
धन्यवाद 
पम्मी सिंह 'तृप्ति'...✍️



3 टिप्‍पणियां:

  1. सुप्रभात !
    स्त्री विमर्श पर सशक्त रचनाओं से सजा सुंदर अंक,
    'मन पाये विश्राम जहां' को स्थान देने के लिए हार्दिक आभार पम्मी जी !

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...