निवेदन।


फ़ॉलोअर

1693 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
1693 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 5 मार्च 2020

1693...कोरोना विषाणु (वायरस) से बचाव के 6 आसान उपाय...


सादर अभिवादन।
 
कोरोना विषाणु (वायरस) से बचाव के 6 आसान उपाय-
1. खांसते-छींकते वक़्त रुमाल / टिसू पेपर का प्रयोग करें। 
2. हैंड सेनिटाइज़र (अल्कोहल आधारित विषाणुरोधी द्रव ) 
का प्रयोग करें।
3. संदेह या लक्षणों की स्थिति में अधिकृत 
सरकारी अस्पताल /केन्द्र में संपर्क करें, फेस मास्क का प्रयोग करें। 
4. हाथ मिलाने (हैंडशेक ) से बचें, नमस्ते करें। 
5. 20-30 सेकंड तक हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोयें। 
6. अनावश्यक यात्रा से बचें। 

आइए अब आपको आज की पसंदीदा रचनाओं की ओर ले चलें-

My photo
मन में रख विग्रह, 
कर दें कब दंगा।
धर्म के हैं गुरु,
मत लेना पंगा।

( विग्रह = वैर / शत्रुता )

ताशकंद यात्रा – 13 यात्रा का अंतिम दिवस...... साधना वैद 

 आज हमें ताशकंद के लोकल बाज़ार ले जाया जाने वाला था ! सब खुश थे ! शॉपिंग का प्रस्ताव हो और महिलायें प्रसन्न ना हों यह तो हो ही नहीं सकता ! जब तक चेक आउट की औपचारिकताएं चल रही थीं ग्रुप के सभी सदस्यों ने राजकपूर के पियानो के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाईं और किताबों का भी खूब आदान प्रदान हुआ ! होटल ग्रैंड प्लाज़ा को फाइनल बाय बाय करने के बाद हम शहर के भ्रमण के लिए चल पड़े !

सिद्ध विवेकी मूढ़ कलम के, 
घूम रहे गलियों में बढ़के।
 बिकती कविता स्वाद पकौड़ी, 
शब्दों की चटनी सी चढ़के। 
चाय समोसे जैसी रचना, 
छंद जले हैं इनसे न्यारे।

मुश्किल पग-पग पे आन पड़ी
जब किया इरादा उड़ने का
फिर डर छोड़ दिया मरने का
यह नारी आज की नारी है
जिसकी लड़ाई सदा जारी है

तभी तुम्हारी किरणों ने आकर 
सपने मेरे तोड़ दिए,
जो तारे माँगे थे अंबर से,
वो अंबर में ही छोड़ दिए।
 .....
हम-क़दम का नया विषय
यहाँ देखिए

आज बस यहीं तक 
फिर मिलेंगे आगामी गुरूवार। 

रवीन्द्र सिंह यादव
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...