निवेदन।


फ़ॉलोअर

गुरुवार, 10 जुलाई 2025

4445...गुरू शिष्य के खोलता, सारे ज्ञान-कपाट...

शीर्षक पंक्ति: आदरणीय डॉ. रूपचंद्र शास्त्री 'मयंक' जी की रचना से।

सादर अभिवादन।

Guru Purnima 2025 : जुलाई की इस ...

चित्र साभार:गूगल 

आज आषाढ़ मास की पूर्णमासी /पूर्णिमा तिथि है। भारतीय कालदर्शक में महीने में दो तिथियाँ महत्त्वपूर्ण होती हैं आधा महीना बीतने पर अमावस्या और महीना पूर्ण होने पर पूर्णिमा। अर्थात कल से बहुप्रतीक्षित सावन का महीना शुरु हो जाएगा। आषाढ़ की पूर्णिमा गुरु-पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है। गुरु-शिष्य परंपरा में इस तिथि का विशेष महत्त्व है। भारतीय जीवन दर्शन में गुरु-शिष्य परंपरा जैसे सांस्कृतिक स्तंभ आज भी आस्था के साथ स्थापित हैं।

आपको 'पाँच लिंकों का आनन्द' परिवार की ओर से गुरु-पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ।

आइए पढ़ते हैं आज की रचनाएँ-

दोहे, गुरु पूर्णिमा (डॉ. रूप चन्द्र शास्त्री 'मयंक')

उच्चारण

चलो गुरू के द्वार पर, गुरु का धाम विराट। 

गुरू शिष्य के खोलता, सारे ज्ञान-कपाट।। 

-- 

इस अवसर पर कीजिए, गुरुसत्ता को याद। 

गुरुओ को मत दीजिए, जीवन में अवसाद।।

*****

छील कुछ दिखा कुछ हाथी के ही सही

उबलते दूध के उफना के

चूल्हे से बाहर कूदने के

समीकरण बना

फिर देख

अधकच्चे

फटे छिलकों से झाँकते

मूंगफलियों के दानों की

बिकवाली में उछाल

*****

रोला छंद --आह्वान

घेर खड़े तूफान,कभी मत तू घबराना।

अपने प्रण से आज,जीत तू बाजी जाना।।

छुपे बादलों बीच, सूर्य फिर भी कब छुपता।

चंद्र अमावस लुप्त, पूर्णिमा पूरा दिखता।।

*****

अजब-ग़ज़ब

इस पार्क का निर्माण 1552 में प्रिंस पियर फ्रांसेस्को ऑर्सिनी ने करवाया था. इस राजकुमार की कहानी दर्द भरी है जिसे विसिनो के नाम से भी जाना जाता है. राजकुमार हाल ही में एक क्रूर युद्ध से गुजरा था, उसके दोस्त की हत्या कर दी गई थी, फिरौती के लिए उसे वर्षों तक रखा गया था, और वह अपनी प्यारी पत्नी की मौत का शोक मना रहा था. दुःख से परेशान, राजकुमार एक चौंकाने वाला "विला ऑफ़ वंडर्स" बनाना चाहता था और उसने ऐसा करने में उसकी मदद करने के लिए वास्तुकार पिरो लिगोरियो को काम पर रखा था. इसी प्रयास का नतीजा यह बगीचा है.

*****

फिर मिलेंगे।

रवीन्द्र सिंह यादव

 


5 टिप्‍पणियां:

  1. गुरु-पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ | आभार रवीन्द्र जी |

    जवाब देंहटाएं
  2. गुरू पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏

    बेहतरीन रचना संकलन एवं प्रस्तुति सभी रचनाएं उत्तम रचनाकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं मेरी रचना को स्थान देने के लिए सहृदय आभार आदरणीय सादर

    जवाब देंहटाएं
  3. गुरू पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏

    बेहतरीन रचना संकलन एवं प्रस्तुति सभी रचनाएं उत्तम रचनाकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं मेरी रचना को स्थान देने के लिए सहृदय आभार आदरणीय सादर

    जवाब देंहटाएं
  4. गुरू पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई.....

    बेहतरीन रचना संकलन और सुंदर अंक

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...