सादर अभिवादन
कुछ सोच .....
आज
शनिवार, 31 मई 2025
31 मई 2025 को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (WNTD) के राष्ट्रव्यापी आयोजन के अंतर्गत, शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा माईगव के सहयोग से एक ऑनलाइन तंबाकू जागरूकता क्विज़ शुरू की जा रही है।
इस पहल का उद्देश्य WNTD 2025 थीम : “ अनमास्किंग द अपील: तम्बाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को उजागर करना” (आकर्षण को बेनकाब करना: तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की भ्रामक रणनीतियों का खुलासा) के अनुरूप स्कूल/कॉलेज के छात्रों में तम्बाकू के हानिकारक प्रभावों और तम्बाकू और निकोटीन उद्योग द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भ्रामक मार्केटिंग रणनीतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
देखें कुछ रचनाएं
“ तम्बाकू नहीं हमारे पास भैया कैसे कटेगी रात,
तम्बाकू ऐसी मोहिनी जिसके लम्बे-चौड़े पात,
लाख टके का आदमी, अरु जाय पसारे हाथ।
हुक्का करे गुड़-गुड़-गुड़-गुड़ चिलम करे चतुराई,
तम्बाकू सारा खत्म हुआ अब तो लाओ भाई।
तम्बाकू नहीं....
भण्डारे की आड़ दिख रहा अहं युक्त मन।
जब भूखा मिल जाए करा दो उसको भोजन।।
अरे! हस्तिनापुर के वासी,
तुमने दुर्योधन को झेला।
तुम भी उतने ही दोषी हो,
कुरुक्षेत्र में लगा झमेला।
सत्ता का आस्वाद लगा है,
तुम लोगों की दाढ़ों में भी।
इसीलिए हर ओर जहर है,
धूप में
झुलसे हुए
चेहरे प्रसूनों के ,
घर -पते
बदले हुए हैं
मानसूनों के ,
कहीं देखा
गाछ पर
गाती अबाबीलें |
प्यार तो एक फूल है .....

फूल तो एक प्यार है
हम- तुम :
इसकी दो पंखुरियाँ हैं
समय रहते न रहते
पंखुरियाँ झर जाएँगी
शेष रह जाएगी
महक :
हमारे- तुम्हारे प्यार की
दिल के इसरार की
मन के इकरार की
जो रच- बसकर वातावरण में
छा जाएगी अरसों तक
महकेगी बरसों तक
प्यार तो एक फूल है .....
फूल तो एक प्यार है
हम- तुम :
इसकी दो पंखुरियाँ हैं
समय रहते न रहते
पंखुरियाँ झर जाएँगी
शेष रह जाएगी
महक :
हमारे- तुम्हारे प्यार की
दिल के इसरार की
मन के इकरार की
जो रच- बसकर वातावरण में
छा जाएगी अरसों तक
महकेगी बरसों तक
प्यार तो एक फूल है .....
****
आज बस
सादर वंदन





