निवेदन।


फ़ॉलोअर

1020 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
1020 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 2 मई 2018

1020.. हर इक खबर से उठ रही है ..लपटें ..



।।प्रातः वंदन।।

आजकल हर इक खबर से उठ रही है ..

लपटें आग की ..

कि वो गया,वो लूटा,ये घोटाले, वो बूरे , सब हारे केवल हम ही हम अच्छे ..

इन्हीं कशमकश के बीच 

एक छोटी सी कोशिश ..जो शब्दों के माध्यम से आप सभी के सम्त लायी  हूँ..✍

⚫⚫

नजर डालें.. ब्लॉग "समाज और हम" से..


अभी तो चंद लफ्जों में समेंटा है तुझे 
एे! जिंदगी
अभी तो सूखे आँसुओं में दफ्न तेरी मुस्कुराहटें
लिखना बाकी है...
अभी तो खोखले किरदार में ढ़ाला है तुझे 
ऐ! जिंदगी 
अभी तो अपनी हारों को स्वीकार कर
रोशनी बिखेरना बाकी है...

⚫⚫



ब्लॉग "किसी के इतने पास न जा" से...

पाँच दिन की छुट्टियाँ बिता कर जब ससुराल पहुँची तो पति घर के सामने स्वागत में खड़े थे। अंदर प्रवेश किया तो छोटे से गैराज में चमचमाती गाड़ी खड़ी थी स्विफ्ट डिजायर!
मैंने आँखों ही आँखों से पति से प्रश्न किया तो उन्होंने गाड़ी की चाबियाँ थमाकर कहा: "कल से तुम इस गाड़ी में कॉलेज जाओगी प्रोफेसर साहिबा!"


⚫⚫
आदरणीया अमृता तन्मय जी की कलम से..

और मेरा हर दिन महापरिनिर्वाण है
स्वअर्थ में अपना दीप मैं स्वयं हूँ
बस इतना ही ध्यान है , इतना ही भान है ...
जहाँ सस्ती से सस्ती बोली में बिकती स्वतंत्रता है
चारों ओर एक गहन संघर्ष है , खींचातानी है
वहाँ जीवन में स्वयं का बड़ा भाव भी बड़ा न्यून है

⚫⚫

ब्लॉग चौथाखंभा से..

मध्य प्रदेश धार में सिपाही भर्ती के दौरान दलित वर्ग, सामान्य वर्ग और पिछड़े वर्ग के युवाओं के सीने और ऊंचाई की नाप आरक्षण के हिसाब से लेने के लिए उनके सीने पर SC, जनरल और ओबीसी लिख दिया गया। मीडिया की माया देखिए, आज यह मामला तूल पकड़ चुका है। ऐसा करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। बीजेपी को इसी वजह से दलित विरोधी बताया जा रहा।  यह सब मीडिया की माया है।


⚫⚫
ब्लॉग " नमस्ते" से..

एक किताब है, 
जिसे बड़े जतन से 
संभाल कर रखा मैंने ।  
ये किताब  . . किताब नहीं 
इबादत है ।
इसमें दर्ज हैं 
वो सारी बातें, 
जो सच्चे मन से 


⚫⚫

हम-क़दम के सत्रहवें क़दम
का विषय...


⚫⚫

।।इति शम।।
धन्यवाद
पम्मी सिंह..✍






Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...