निवेदन।


फ़ॉलोअर

रविवार, 2 नवंबर 2025

4559 रज-कण पर जल-कण हो बरसी नवजीवन-अंकुर बन निकली

 सादर नमस्कार



राज्योत्सव चालू आहे
प्रधान मंत्री माननीय मोदी जी
का आगमन हुआ था कल
मन प्रफुल्लित हुआ

और आज से ही चातुर्मास का
समापन हो रहा है

रचनाए देखिए ...

आज पढ़िए बुकमार्क कविताएं




जहाँ पहुँच अनजान क्षितिज को मिलता एक सहारा।।

सरल तामरस गर्भ विभा पर,
नाच रही तरुशिखा मनोहर।
छिटका जीवन हरियाली पर,
मंगल कुंकुम सारा।।

लघु सुरधनु से पंख पसारे,
शीतल मलय समीर सहारे।
उड़ते खग जिस ओर मुँह किए,
समझ नीड़ निज प्यारा।।






मैं क्षितिज-भृकुटि पर घिर धूमिल,
चिंता का भार, बनी अविरल,

रज-कण पर जल-कण हो बरसी
नवजीवन-अंकुर बन निकली!

पथ को न मलिन करता आना,
पद-चिह्न न दे जाता जाना,

सुधि मेरे आगम की जग में
सुख की सिहरन हो अंत खिली!





है अमानिशा; उगलता गगन घन अंधकार;
खो रहा दिशा का ज्ञान; स्तब्ध है पवन-चार;

अप्रतिहत गरज रहा पीछे अंबुधि विशाल;
भूधर ज्यों ध्यान-मग्न; केवल जलती मशाल।

स्थिर राघवेंद्र को हिला रहा फिर-फिर संशय,
रह-रह उठता जग जीवन में रावण-जय-भय;



आज महामूर्ख सम्मलेन अपनी पराकाष्ठा पर था।  सम्मलेन में  मौजूद मूर्खो की संख्या देखकर हम सम्मेलन के मुरीद हो गए. हमें  एहसास हुआ कि हम मूर्खानगरी के नागरिक है , दुनिया ही मूर्खो की है तो हम कहाँ से पृथक हुए।  खरबूजे को देख खरबूजा ही रंग बदलता है , किन्तु यहाँ हर रंग अपने सिर पर मूर्खो का ताज सजाने को आमादा है।




भुनभुनाओ नहीं, गुनगुनाते रहो
पंछियों की तरह चहचहाते रहो

रोने धोने को ना, है ये जीवन मिला
ना किसी से रखो कोई शिकवा गिला
प्रेम का रस सभी को पिलाते रहो
भुनभुनाओ नहीं ,गुनगुनाते रहो





वह व्यस्त था
अपने कारोबार में
वह खुश था
अपने परिवार में
वह रात को देर से सोया था
सुमधुर सपने में खोया था
अचानक वह झिझोड़कर उठाया गया
और उसे बताया गया
‘‘सोओ मत’’  
‘‘अगले चौराहे पर तुम्हारा धर्म खतरे में है’’




आज बस
सादर वंदंन

5 टिप्‍पणियां:

  1. एक शानदार अंक
    वंदन
    आभार
    सादर

    जवाब देंहटाएं
  2. वाह! अद्भुत। ऊपर से सोने में सुहागा। छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस। हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ी संस्कृति देश को सुरभित करती रहे।

    जवाब देंहटाएं
  3. सुप्रभात!! कार्तिक पूर्णिमा यानि देव दीपावली की बधाई और शुभकामनाएँ! सुंदर प्रस्तुति, कालजयी रचनाओं को पढ़कर सदा ही प्रेरणा मिलती है

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...