निवेदन।


फ़ॉलोअर

577 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
577 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 13 फ़रवरी 2017

577..बुखार कैसा भी हो निकलता ही है कुछ बाहर बुदबुदाने में


सादर अभिवादन
प्रेम का आनंद
असम्भव है ये बताना
और ये भी असम्भव है
बताना कि क्या है प्रेम
बस 
अनुभव किया जा सकता है
प्रेम को...
कल चौदह फरवरी को
पाश्चात्य प्रेम दिवस मनाया जाएगा
अपने हिन्दुस्तान में
पक्ष-विपक्ष ने भी पूरी तैय्यारी कर रक्खी है

चलिए जायजा लेते हैं...

पहली बार...
हायकु... सविता मिश्रा
प्रेम का भाव
समझ के पराये
हुए अपने |




दोनों ने
किया था वादा
हमेशा साथ साथ चलने का,
फिर
मैंने किया भरोसा
और चलती रही आंखें मूंदे
प्रेम के अंधत्व में,

रात गुज़र जाएगी....धीरेन्द्र अस्थाना
सितमगर तेरा हरेक सितम,
मेहरबानी से बढ़कर है मेरे लिए;
ठहर गया जो लम्हा, सौगात गुज़र जाएगी!


"प्यार है पवित्र पुंज ,प्यार पुण्य धाम है.
पुण्य धाम जिसमे कि राधिका है श्याम  है .
श्याम की मुरलिया की हर गूँज प्यार है.
प्यार कर्म प्यार धर्म प्यार प्रभु नाम है."

वृद्धाश्रम‌.......प्रभुदयाल श्रीवास्तव
दुर्बल-निर्बल जेठे-स्याने,
वृद्धाश्रम में रहते क्यों हैं?
दूर हुए क्यों परिवारों से,
दु:ख तकलीफें सहते क्यों हैं?


गुड़ खाने के स्वास्थ लाभ...सुशील बाकलीवाल
खाना खाने के बाद अक्सर मीठा खाने का मन करता है, इसके लिए सबसे बेहतर है कि आप गुड़ खाएं । गुड़ का सेवन करने से आप हेल्दी बने रह सकते हैं । जानिये गुड आपको कौन-कौनसे स्वास्थ लाभ देता है





बात पते की...
चल तैयार 
हो ले तू भी 
‘उलूक’ 
लगाने 
स्याही 
कहीं 
थोड़ी सी 
अपने भी 
गवाही देगें
सुना हैं 

दें इज़ाज़त यशोदा को
सादर








Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...