निवेदन।


फ़ॉलोअर

3850 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
3850 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 15 अगस्त 2023

3850 ..हवा ,ये फूल ,ये खुशबू ,यही गुबार रहे


 सादर नमस्कार

भारतीय स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
...


देशभक्ति के गाने सुने
झंडा फ़हरते देखे लाइव
वाट्सएप पर तिरंगे
चुनकर सब जमा करते हैं

गणतंत्र और स्वतंत्र  का
मतलब समझते नहीं
जो दिला दिला दे मुनाफ़ा
उसे ही ख़ुदा करते है

अपशब्द नेता,अभिनेता को
कहकर ठहाके लगा
अधिकार और कर्तव्यों पर
गर्व हर जगह करते हैं




हवा ,ये फूल ,ये खुशबू ,यही गुबार रहे
कहीं से लौट के आऊँ तुझी से प्यार रहे

मैं जब भी जन्म लूँ गंगा तुम्हारी गोद रहे
यही तिरंगा ,हिमालय ये हरसिंगार रहे




घनन-घनन घनघोर घटा घन
घनन घनन घन घन घन
छनन छनन छन छम्मक-छम्मक
छमक छमक छम छन छन
झूम-झूम झंकार झनक झन
झमक झमक झम झमझम
चमक चमक चमकार चमक चम
चपला चमचम चमचम




दे संदेश तिरंगा लहरा
भारत की संस्कृति फैलाये,
राम-कृष्ण की पावन धरती    
कण-कण इसका प्रीत सिखाये !



एक राष्ट्र का सपना देखा,
उस पर हुआ कुठाराघात।
रक्त बहा था अपनों का ही,
आया था फिर झंझावात।।

वर्षों का संघर्ष रहा था,
देश हुआ था तब आजाद।
और विभाजन बनी त्रासदी,
कितने घर होते बर्बाद।।




ऐ सिपाही जी ! .. ऐ नेता जी ! ..
बस .. बसा रहे हैं हम तो, तू तो चाट रहे बारम्बार..
गंदी कीड़े-सी फ़सल समाज की।
"पाश" की नहीं, "पाशा" की है यहाँ दरकार .. बस यूँ ही...
...


आज बस इतना ही
कल मिलिएगा पम्मी जी से
सादर
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...