निवेदन।


फ़ॉलोअर

गुरुवार, 24 अगस्त 2023

3859...एक दिन चाँद पर बनेगी मानव बस्ती...

शीर्षक पंक्ति: आदरणीया अनीता जी की रचना से। 

सादर अभिवादन।

चित्र साभार: गूगल 

       23 अगस्त 2023 अब भारत के इतिहास की गौरवमयी गाथा कहनेवाली तिथि बन गई है क्योंकि 14 जुलाई 2023 को भारत की धरती से चाँद की ओर चला चन्द्रयान-3 अब चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित उत्तर गया है। भारतीय नागरिकों और भारत के शुभचिंतकों के बीच इस ख़बर ने भारी रोमांच पैदा किया है। इसरो के वैज्ञानिकों व समस्त स्टाफ़ ने अपने अथक परिश्रम से दुनिया में भारतीय प्रतिभा का परचम लहरा दिया है। आज भारतवासी गर्व से गदगद हैं चंद्रयान-3 के ज़रिये कीर्तिमान स्थापित होने पर। रूस,अमेरिका,भारत और चीन अब तक चाँद पर अपनी-अपनी तकनीकी सफलताओं के ज़रिये इतिहास रचने में सफल हुए हैं। इसरो के वैज्ञानिकों व स्टाफ़ के साथ समस्त देशवासियों को इस सफलता पर पाँच लिंकों का आनन्द परिवार की ओर दे ढेर सारी बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

*****   

अब गुरुवारीय अंक की पाँच पसंदीदा रचनाएँ पढ़िए-

चन्द्रयान तीन

एक दिन चाँद पर बनेगी मानव बस्ती

उसकी बुनियाद शायद आज ही रखी जाये

पानी है या नहीं वहाँ

इसकी पड़ताल की जाये

विक्रम भारत का है

भारत सबका है

पाती

प्रेम की ही स्याही थी

कलम भी प्रेम की...

शब्दों को प्रेम रस में

डुबो -डुबो कर

बड़े जतन से

उस कागज पर

सजाया था

 बारिश की उम्मीद

मौसम की उमंग हो

ओस की वह बूंद

अब तक

सहेज रखी है मैंने

तुम्हारे भीतर

अपने भीतर

अति आत्मविश्वास

टूट जाते हैं खुद

तोड़ देते हैं औरों को भी।

पर टूटने नहीं देते

इस घमंड को ,

इस अति आत्मविश्वास को!

#चांद पर कदम 

आशाओं की नई किरण,

संभावनाओं की नई जंग,

नया उत्सव और उमंग,

चांद पर कदम।

फिर मिलेंगे।

रवीन्द्र सिंह यादव


4 टिप्‍पणियां:

  1. आभार
    सुंदर रचनाएं
    जाकारी परक अंक
    सादर वंदेमातरम्

    जवाब देंहटाएं
  2. आभार
    सुंदर रचनाएं
    जानकारी परक अंक
    सादर वंदेमातरम्

    जवाब देंहटाएं
  3. नमस्कार! अंतरिक्ष भारत की अभूतपूर्व उपलब्धि पर सभी रचनाकारों व पाठकों को बधाई, सुंदर अंक, बहुत बहुत आभार रवींद्र जी!

    जवाब देंहटाएं
  4. आदरणीय रवीन्द्र सर ,
    मेरी लिखी रचना "#चांद पर कदम " को इस अंक में शेयर करने के लिये बहुत धन्यवाद एवं आभार ।
    सभी संकलित रचनाएँ बहुत ही उम्दा है सभी आदरणीय को बहुत बधाइयाँ ।
    सादर ।

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...