निवेदन।


फ़ॉलोअर

सोमवार, 11 सितंबर 2023

3877 ...मेरे शब्द खो गये, दूसरे शब्दों में

 सादर अभिवादन

जी-20 समिट अब
जी -21 हो गया
एक नया देश जुड़ गया
देखें रचनाएं ....




अंसुवन धारा श्याम से,
धुल  गये  पैर  विप्र  के।
परात अभी  थी खाली,
अंसुवन  से  अब  पूरी।।


पावन  जल  परात  का,
छिड़का  गया  महल में।
पीताम्बर  से   पोंछे  पैर,
श्याम  गद गद थे मन में।।




रिसता रहा
कच्चा घर
टपकती रही
छत
वह बचाती रही
सोते हुए बच्चों को
ढांकती रही
घर का जरूरी सामान
भीग चुकी चादर मोड़कर
लगाती रही पोंछा




तुम्हें पता है! ये जो तारे हैं ना  
ये अंबर की
हथेली की लकीरों पर उगे
चेतना के वृक्ष के फूल हैं
झरते फूलों का
सात्विक रूप है  काया।



मेरे शब्द खो गये,
दूसरे शब्दों में
हिरा गये कहीं।
खोजा मन के हर कोने में,
बाहर भी खोजा गहराई से,
सिर्फ वही नहीं
मेरे भाव भी गुम है

आज के लिए बस
सादर

4 टिप्‍पणियां:

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...