निवेदन।


फ़ॉलोअर

927 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
927 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 29 जनवरी 2018

927...लिख कुछ तितली या तितली सा बस.....हम-क़दम का तीसरा क़दम

सादर अभिवादन
हम-क़दम का तीसरा क़दम
शीर्षक था एक चित्र...
और ये चित्र चीख-चीख कर कह रहा था
कि मैं बसंत हूँ
मुझ पर लिखिए कविता...
पर अफसोस... नहीं हुइ जागृत भावनाएँ..
अब की बार हम सोचते हैं...
पाठकों से ही माँगा जाए शीर्षक..
या दे दें फिर से एक मुश्किल सा समझा जाने वाला
आसान विषय....देखें सोई हुई शेरनी (कविता)
जागृत होती है या नहीं...

जो भी होगा मंडल तय करेगा.....

चलिए अब तक की प्राप्त रचनाओं का ज़ायज़ा लें....



पंकज भूषण पाठक"प्रियम"
फूलों से तितली का जीवन
तितली फूलों का श्रृंगार है
तूम पी लो सारा रस मेरा
हम मुरझाने को तैयार हैं।


आदरणीया सुधा जी.. इन साईट
धानी चुनर ओढ़
धरणी मुस्काई
तितलियों को देख - देख
गोरी इठलाई

टेसू के फूल और
आम की मंजरियाँ
सुना रहे नित रोज
नई - नई कहानियाँ

भ्राता श्री विश्वमोहन जी  
पपीहे  की प्यासी पुकार में,
चिर संचित  अनुराग अनंत है.
सृष्टि का यह  चेतन क्षण है,
अलि! झूमो आया वसंत है .


आदरणीया नीतू ठाकुर
जल बिन सूख रहा था गुलशन 
तितली पल पल नीर बहाये 
जैसे गुलों में प्राण बसे हों 
ऐसे उनसे लिपटी जाये 
देख रही हर पल अंबर को 



आदरणीय लोकेश नशीने
नहीं गैरों की कोई फ़िक्र मैं अपनों से सहमा हूँ
बचाकर आँख जो पीछे से खंज़र मार देते हैं

कभी जब सांस लेती है मेरे एहसास की तितली
यहाँ के लोग तो फूलों को पत्थर मार देते हैं



आदरणीया रेणु बाला जी
डाल- डाल पे फिरे मंडराती -
तु बनी उपवन की रानी तितली ;
हरेक फूल को चूमे जबरन -
तु करती मनमानी तितली !


 आदरणीया सखि आँचल पाण्डेय
मधुकर के संग नए रागों को गाऊँ
बागों में कुसुम संग मैं खिलखिलाऊँ
फ़िर रस को चुराकर मगन उड़ जाऊँ
चुपके चुपके चुपके चुपके



आदरणीया सखि मीना शर्मा
बहारों का संदेशा ले,
वो जब उड़ती थी, थमती थी,
सरसराते थे रंग जीवंत होकर
फूल-फूल में, कली-कली में !
उतर आते थे शाखों पर,
फ़िजाओं में, हजारों रंग बिखरते थे !!!




 सखी वैभवी पाण्डेय
मद भरी मादक 
सुगन्ध से 
आम्र मंजरी की
पथ-पथ में....
कूक कूक कर
इत-उत
इतराती फिरे
बावरी
कोयलिया....


भगिनी दिव्या अग्रवाल
स्वर्ण चुनर
ओढ़ वसुधा झूमी
महकी हवा

पीने पराग
तितलियाँ मचली
लगी बौराने


आदरणीय सखि सुधा देवराणी
रंग बिरंगे पंखो वाली
इक नन्हीं सी तितली आयी
पास के फूलों में वह बैठी,
कभी दूर जा मंडरायी...
नाजुक रंग बिरंगी पंखों को
खोल - बन्द कर इतरायी
थोड़ी दूर गई पल में वह
अपनी सखियों को लायी....
भाँति-भाँति की सुन्दर तितलियां
मिन्नी के मन को भायी ।




आदरणीय सखी कुसुम कोठारी जी
फूल फूल डोलत तितलियां
कोयल गाये मधु रागिनीयां
मयूर पंखी भई उतावरी
सजना चाहे भाल तुम्हारी
हरि आओ ना।


सखी श्वेता सिन्हा
एक गुनगुना एहसास 
बंद मुट्ठियों तक आ पहुँचा
पसीजी हथेलियों की 
आडी़ तिरछी लकीरों से
अनगिनत रंग बिरंगे
सोये ख़्वाब फिर से
ख़्वाहिशों के आँगन में
तितली बन उड़ने लगे।




आदरणीय डॉ. सुशील जोशी जी
एक तितली 
सोच कर 
उसे उड़ाने की 

तितली होती है 
कि नजर 
ही नहीं आती है 

तितली को 
कहाँ पता होता है 
उसपर किसी को 
कुछ लिखना है 
.................
आप सभी को आभार...
इस बार जितनी भी रचनाएँ आई वे सब शामिल है
क्रम सुविधानुसार दिया गया है..
श्रेष्ठ रचनाओ का आंकलन आप स्वयं करेंगे
अगला विषय कल के अंक में
इज़ाज़त दें..
यशोदा







Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...