निवेदन।


फ़ॉलोअर

920 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
920 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 22 जनवरी 2018

920....हम-क़दम का दूसरा क़दम.........बवाल

वन्दे सदा चेतसा ज्ञानशक्तिम्
हृदय से सर्वदा ज्ञानशक्ति प्रदात्री सरस्वती की वंदना करती हूँ।
ब्रह्मरूपिणी,सर्वव्यापिनी,चर-अचर मूढ़ जगत में 
बुद्धिरूपिणी देवी माँ सरस्वती को शत-शत नमन।

मानसिक प्रदूषण से रक्षा करने वाली देवी के आगमन से 
संपूर्ण प्रकृति उल्लासित और श्रृंगारित होने लगती है।
वृक्षों में नूतन किसलय,चित्ताकर्षक पुष्पों की सुवासित छटा,
आम्र मंजरियों से लदी अमराई में कोयल की कूक 
एवं भ्रमरों के गान, सरस रागिनी प्रकृति सौंदर्य 
को सुशोभित करते हैं, बसंती हवाओं की सुगंध कण-कण 
में बिखर जाती है। हर्षित धरा का गान हृदय में 
प्रेम और पवित्रता का संचार करते है। जग के झमेले 
से हटकर अपनी व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालकर 
आप भी प्रकृति के उत्सव को महसूस कीजिए।


चलिए अब चलते है आज के "बवाल" की ओर जिसका 
आप सभी को बेसब्री से इंतज़ार होगा। आप सभी के 
सृजनशीलता और उत्साह ने चिट्ठा जगत में रचनात्मक 
बवाल ला दिया है। सभी रचनाकारों की सृजनशीलता को नमन है। 
एक विषय पर इतनी विविधापूर्ण रचनाओं का आस्वादन किसी 
भी साहित्य प्रेमी के लिए अनूठा अनुभव होगा।आप सभी के 
लगन और उत्साह को देखते हुये यह निर्णय लिया गया है 
कि आप सभी माँ सरस्वती के साधकों द्वारा "बवाल" 
पर भेजी गयी रचनाएँ जो हमें प्राप्त है  उन सभी को 
प्रकाशित किया जा रहा है ।

एक विशेष बात कृपया अवश्य ध्यान दें-
रचनाओं का क्रम ऊपर या नीचे रहना, किसी भी रचना की 
उत्कृष्टता का मापदंड नहीं है। हमारी दृष्टि में आपके 
द्वारा भेजी गयी हर रचना सर्वश्रेष्ठ है। किसी रचना का क्रम 
तय नहीं किया गया है। लिंकों का संयोजन क्रमानुसार 
नहीं सुविधानुसार किया गया है।

तो चलिए आप सभी भी आज के बवाल का आस्वादन कीजिए।

आदरणीय विश्वमोहन जी
कचड़ा पेट में नदियों की
खो-दी सभ्यता सदियों की
और जंगल फटेहाल न हो।
फिर! बवाल न हो?
●●●●●●●●●●●

आदरणीय पुरुषोत्तम जी
बड़ी बवाल जिन्दगी, बेमिसाल जिन्दगी,
मसरूफियत में है, सरसब्ज़ सवाल जिन्दगी,
●●●●●●●●●●●●
आदरणीया पूनम मोहन जी
आंसुओ की धार से
नयनों में ये सैलाब ना होता।
समुंदर के हर उफान पे
फिर ,ये बवाल न होता।।
●●●●●●●●●●●●●●
आदरणीया मीना जी
इक बवाल मैं करूँ
इक बवाल तुम करो !
हर बवाल का,
बवाल ही जवाब हो
●●●●●●●●●●●●●●●
आदरणीया पम्मी जी
हाकिम भी वही
मुंसिफ़ भी वही
सैयाद भी वही
शिकायत भी कि बरबाद भी वही,
●●●●●●●●●●●●●●
आदरणीया दिव्या जी
खत पर एक 
मासूम के 
बवाल था 
कितना...
नादानी थी 

●●●●●●●●●●●
आदरणीया नीतू जी
आस लगाये बैठी जनता नेता घूमें कारों में,
अच्छे दिन की आस में सूखी रोटी हुई मुहाल,
●●●●●●●●●●●●●●●●
आदरणीया  डॉ.इन्दिरा जी
कलखाई सी आँखो मै
गूँज रहा है मौन बवाल
जाग गया समाज तो फिर
कैसा है ये नया बवाल !
●●●●●●●●●●●●●●●
आदरणीय पंकज प्रियम् जी
रोज रहता है तुम्हारे लबों पे नाम मेरा
हमने ले लिया तो बस बवाल हो गया
चुरा के रखा है पास अपने  दिल मेरा
हाल  पूछा उसका तो बवाल हो गया।
●●●●●●●●●●●●●●●●●
आदरणीया कुसुम दी
आज हुआ फिर से बवाल
सब ने  खूब आशीषें पाई
खाने को ढेरों थे पकवान
आज तो भइया बच गये कान।
आज हुवा फिर से बवाल ।
●●●●●●●●●●●●
आदरणीय लोकेश जी
कटे हैं यूँ हर पल ज़िन्दगी के अपने
नफ़स नफ़स में वो कितना बवाल था
●●●●●●●●●●
आदरणीया सुधा सिंह जी
बनता कभी है, ये फूटता कभी
अजी पानी का ये बुलबुला हो गया है
●●●●●●●●●●●
आदरणीया अनीता लागुरी जी
सोलहवां सावन
प्यार में डूबा मन
प्रेमी न समझे तो
दिल के टूटने का
बड़ा बवाल ....!
●●●●●●●●●●
आदरणीया सुधा देवरानी जी
ललचायी थी निगाहें
 नजरों से चाटते थे......
घूँघट स्वयं उठाया तो बवाल मच गया !!!
●●●●●●●●●●
आदरणीया वैभवी जी
बावली की जगह
बवाली....पूछ लिया
तो हो गया....वही
वो मुंआ बवाल
●●●●●●●●●●●●
आदरणीया उर्मिला सिंह जी
बवालों की भीड़ मच गयी
 जिन्दगी का सकूँन चैन खो गया आजकल
तर्क करते  दोस्त भी झुंझला के मचाते बवाल हैं!
बढ़ गईं बीमारियाँ जब से मचा देश  में बवाल है
●●●●●●●●●●●
आदरणीया शुभा मेहता
बवाल
कभी धर्म के नाम पर
कभी संप्रदाय के 
हिंसा ,तोड़फोड़
धरने , हडतालें
बस ,बवाल ही बवाल है 
●●●●●●●●
आदरणीया आँचल जी
बवाल
जब सड़क पे दो गाड़ी भिड़ी
तब औकात पे उठे सवाल
और ट्रैफिक जाम का हुआ बवाल



आदरणीया अनिता निहलानी जी
रचना
बवाल
आये दिन इस शहर में होने लगा मलाल
फ़िक्र नहीं किस बात पर, पूछो नहीं सवाल
छोटी सी एक खबर पर जिसका सिर न पैर
पीछे पड़े गर मीडिया ना किसी की खैर
नेता हो या अभिनेता दोनों का यही हाल
कभी प्याज कभी आलू पर मचने लगा बवाल
धमकी देते ट्विटर पर आज राष्ट्र अध्यक्ष
फिर जाता है वचन से झंझट बना विपक्ष
सहिष्णुता कहीं खो गयी चहुँ ओर है शोर
क्या कम थे गम पहले, दिल जो मांगे मोर

●●●●●●●●●●
कमला देवी अग्रवाल
रचना
बवाल
नकारात्मकता से जन्मा
शब्द बबाल है
ऊर्जा है इसमें इतनी
राई से बना देता पहाड़ है ।
आवेश,आक्रोश और कुटिलता
में ये पला बढ़ा
पूरी दुनिया के लिए

जबाल है जबाल है ।

●●●●●●●●●●

कल के अंक में नया विषय दिया जायेगा। 
आप सभी का बहुमूल्य साथ "हम-क़दम" के सफर में और भी 
खूबसूरत पड़ाव लेकर आयेगा ऐसी उम्मीद करते है।
बताइयेगा कैसा लगा आपको आज का अंक
आप सभी के बहुमूल्य सुझावों की प्रतीक्षा में

श्वेता
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...