निवेदन।


फ़ॉलोअर

917 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
917 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 19 जनवरी 2018

917..आग लगा दीजिये शराफत को समझ में आ गये हैं बहुत शरीफ हैं बहुत सारे हैं हैं शरीफ लोग

||सादर नमस्कार||

बाज़ार से घर लौटते वक़्त बिना हेलमेट पहने आठ-दस, 
नौंवी-दशमीं कक्षा के स्कूली बच्चों को एक-दूसरे से होड़ करते, 
गति की परवाह किये बिना रफ़्तार से स्कूटी और बाईक चलाते,हुल्लड़ मचाते देखकर मन विचलित हो गया। जाने किस प्रेम से वशीभूत होकर अभिभावक बच्चों को ऐसी दुर्घटना का सामान पकड़ा देते है, फिर अनहोनी होने पर ज़िंदगीभर रोते हैं। प्रशासन और नियति को दोष देने से अच्छा है क्यूँ न पहले सी सतर्क हो जायें।देशभर में प्रतिदिन होनेवाली सड़क दुर्घटनाओं में नाबालिग चालकों का योगदान भी करीब 4% है। सभी अभिभावकों से विनम्र अनुरोध है कृपया ऐसी जरुरी बातों पर जागरुक रहें।

चलिए अब आज की रचनाओं का आस्वादन करते हैं

 आस्था के परदे में छुपे मलिन सत्य को उकेरती मर्मस्पर्शी रचना आदरणीय ज्योति खरे जी की लेखनी से
गंगा
पापियों के पाप नहीं
पापियों को बहा ले जाओ
एकाध बार अपने में ही डूबकर
स्वयं पवित्र हो जाओ---


●●●●●●●●●

कुछ खूबसूरत याद हृदय के कभी नहीं मिटते एक बेहद सुंदर उद्गार आदरणीया अनुपमा त्रिपाठी जी की कलम से

खिलखिलाती है ज़िन्दगी 
गुनकर जो रंग ,
बुनकर सा हृदय आज भी 


बुन लेता है

अभिरामिक शब्दों को

आमंजु अभिधा में ऐसे ,
जैसे तुम्हारी कविता

●●●●●●●●●

ज़िंदगी के हर रंग को अपने लाजवाब शब्द देकर बेहतरीन ग़ज़ल गढ़ते आदरणीय राजेश कुमार राय सर की कलम से

बरसती है जो रहमत आसमां से उपर वाले की

कहीं पर द़िल पिघलता है कहीं पत्थर पिघलता है



हुई जब शाम शम्मा जल गयी अब देख लो मंज़र

हजारों आशिकों का कारवाँ उस पर मचलता है



●●●●●●●●

सधे लफ़्ज़ों में कुछ अलग अंदाज़े बयां करती ग़ज़ल 
आदरणीय चंद्रभूषण मिश्र गाफ़िल जी की कलम से
है रास्ता बुरा या मैं चला देर से

इशारे के बाबत मुझे अब लगा
किया तो उसे पर किया देर से

वो दिल तक मेरे क्यूँ न पहुँचा अभी
है रस्ता बुरा या चला देर से

●●●●●●●●


एक बेहद सुंदर सारगर्भित कविता पढ़िये 
आदरणीय अशोक व्यास जी की कलम से

आहटों की टोह लेता
राह में
कब से डटा हूँ
रुक गया था
बढ़ते बढ़ते
रुकते रुकते
गंगा हूँ
शिव की जटा हूँ

●●●●●●●●

चलते- चलते मुँह में राम बगल में छुरी की कहावत को सुंदर शब्द में उकेरती आदरणीया कुसुम दी की रचना यशोदा दी की धरोहर से
सवाल बेशुमार लिये बैठें है...
हंसते हुए चहरे वाले दिल लहुलुहान लिये बैठे हैं
एक भी जवाब नही, सवाल बेशुमार लिये बैठें हैं। 

टूटी कश्ती वाले हौसलों की पतवार लिये बैठे हैं
डूबने से डरने वाले साहिल पर नाव लिये बैठे हैं।

डॉ. सुशील कुमार जी जोशी
ताजी खबरें....


चेहरे कभी 
नहीं बताते 
हैं शराफत 
बहुत ज्यादा 
शरीफ होते हैं 
बहुत से लोग 

दिमाग घूम 
जाता है 
‘उलूक’ का 
कई बार 

उसकी पकाई 
हुई रोटियाँ 
अपने नाम से 
शराफत के 
साथ जब 
उस के सामने 
से ही सेंक 

लेते  हैं लोग । 

आज के लिए बस इतना ही कल मिलिए विभा दी से

और बवाल पर बवाल जारी है
चार पंक्तियाँ मेरी भी गौर फ़रमाइयेगा
खुल के कह दी बात दिल की तो बवाल
लिख दिये जो ख़्वाब दिल के तो बवाल
इधर-उधर से ढ़ूँढते हो रोज़ क़िस्से इश्क़ के
हमने लफ़्ज़ों में बयां की मोहब्बत तो बवाल


आपसभी के सुझावों की अभिलाषा में

श्वेता

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...