आज भारतीय सेना दिवस है।
15 जनवरी 1949 को तत्कालीन कमांडर-इन-चीफ़ (भारत) जनरल रॉय बुचर से हमारे लेफ्टिनेंट जनरल (इस पद को बाद में फ़ील्ड मार्शल नाम दिया गया ) के.एम.करियप्पा साहब(अब स्वर्गीय) ने पदभार संभाला था और वे भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर बने, इसी उपलक्ष्य में सेना दिवस आज मनाया जाता है।
जांबाज़ सैनिकों को हमारा सलाम।
एक क़दम आप.....एक क़दम हम
हम-क़दम का पहला क़दम
आज गदगद हैं हम आपके अभूतपूर्व उत्साह और सक्रिय सहयोग की झलक महसूस करके। हमारे इस नवीनतम कार्यक्रम में सम्माननीय रचनाकारों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की है। आज यह बात स्पष्ट हो चली है कि सृजन हमारे भीतर हिलोरें ले रहा है, वह बेताब है शब्दांकन के रूप में उभरने के लिए। हमारा यह प्रयास आपकी लगन और स्नेह ने सफल बनाया है जिसे आगे लंबा सफ़र तय करना है। लेखन को समर्पित रचनाकारों को हमारा मंच सदैव अवसर और आयोजन की कड़ियाँ सहेजता रहेगा,पेश करता रहेगा।
इस कार्यक्रम की सफलता को मद्देनज़र रखते हुए हमने फ़ैसला किया है कि अब यह नियमित ज़ारी रहेगा। "पाँच लिंकों का आनन्द" के कल के अंक में आपको पुनः नया बिषय दिया जायेगा सृजन के लिए।
हमने अपने इस पहले आयोजन में आपको बिषय दिया था -
"अलाव"
चित्र साभार :गूगल
अलाव हिंदी में पुरुषवाची संज्ञा शब्द है जो कि संस्कृत भाषा के अलात शब्द से जन्मा है जिसका अर्थ है अंगार, अंगारा,
शोला, आग का ढेर,कौड़ा आदि।
शोला, आग का ढेर,कौड़ा आदि।
अलाव की परिभाषा के रूप में हम कह सकते हैं - सर्दी के मौसम में तापने के लिए किसी स्थान विशेष पर जलाई गयी आग।
परंपरागत रूप से हम अलाव को ग्रामीण जीवन का अंग मानते आये हैं जहाँ ग्रामीण सुबह-शाम जलते-सुलगते अलाव के पास एकत्र होते हैं और वहाँ विभिन्न प्रकार की चर्चाओं में समय गुज़ारते हैं।अनेक शंकाओं का समाधान, प्रश्नों का हल,चुहलबाज़ी, ताज़ा समाचार
आदि सब अलाव पर मिलते हैं लोगों को। आग जलाने के लिए अनुपयोगी लकड़ी,कंडे, फूस, फ़सल का खरपतवार आदि इस्तेमाल किये जाते हैं। किन्तु अब अख़बारों में भी यह शब्द हमारा ध्यान खींचता है जब शीत ऋतु की प्रचंडता होने पर नगरीय निकाय बेसहारा लोगों के लिए अलाव का प्रबंध करते हैं। अब तो शहरी जीवन में
आदि सब अलाव पर मिलते हैं लोगों को। आग जलाने के लिए अनुपयोगी लकड़ी,कंडे, फूस, फ़सल का खरपतवार आदि इस्तेमाल किये जाते हैं। किन्तु अब अख़बारों में भी यह शब्द हमारा ध्यान खींचता है जब शीत ऋतु की प्रचंडता होने पर नगरीय निकाय बेसहारा लोगों के लिए अलाव का प्रबंध करते हैं। अब तो शहरी जीवन में
भी अत्याधुनिक अलाव अस्तित्व में हैं।
आइये लंबी भूमिका को विराम देते हुए रसानंद में
डूब जायें और इस बिषय पर आपके द्वारा भेजी गयी
श्रेष्ठ रचनाओं के मख़मली एहसासों से गुज़रकर नया अनुभव लें,कविता के अलग-अलग रंगों का निखार वाचन के बाद महसूस करें -

डॉक्टर इंदिरा गुप्ता
डॉ. सुशील जोशी
कहाँ सोच
पाता है
आदमी
एक अलाव
हो जाने का
खुद भी
आखरी दौर
में कभी

डूब जायें और इस बिषय पर आपके द्वारा भेजी गयी
श्रेष्ठ रचनाओं के मख़मली एहसासों से गुज़रकर नया अनुभव लें,कविता के अलग-अलग रंगों का निखार वाचन के बाद महसूस करें -

डॉक्टर इंदिरा गुप्ता
अलाव
जीवन का सा
भाव !
कभी मद्दिम सा
कभी ज्वलंत सा
जलते भावो का सा
ज्वाल !

एक अलाव रात भर जलता रहा इस आस में
ज़िंदगी के पास एक उम्मीद होनी चाहिए
जम रहा था खून का हर एक कतरा जिस्म में
बेजान होते जिस्म में कुछ साँस होनी चाहिए
जम रहा था खून का हर एक कतरा जिस्म में
बेजान होते जिस्म में कुछ साँस होनी चाहिए
आलीशान इमारतों की छाँव में
कच्ची मिट्टी से बनी
झोपड़पट्टियों के बीच
जलते अलाव को घेरकर बैठे
सुख-दुख की बातें करते
सिहरते सिकुडे़ लोग
अलाव की चटखती लकडियों
में पिघलाते अपना ग़म

पड़ाव किया था...
गुजारने के लिए रात
और करनी थी प्रतीक्षा
सुबह की...
हमने बुझने नही दिया अलाव
काट ली रात
हंसते गाते....
जब जला आती हूँ अलाव कहीं
ये मन
धूं-धूं जलता है
जब ये मन
तन से रिसते
ज़ख़्मों के तरल
ओढ़ के गमों के
अनगिनत घाव

कहाँ सोच
पाता है
आदमी
एक अलाव
हो जाने का
खुद भी
आखरी दौर
में कभी

अच्छा लगता है ना, जाड़े में अलाव सेंकना
खुले आसमान के नीचे बैठ सर्दियों से लड़ना
हां कुछ देर गर्माहट का एहसास
तन मन को अच्छा ही लगता है
पर उस अलाव का क्या
जो धधकता रहता हर मौसम


पेड़ों के टूटे पत्ते, कागज,
टूटी छितरी डालियाँ
कर इकट्ठा सुलगा दीं !
सिमटे - ठिठुरते भिखमंगों,
अधनंगे फुटपाथियों की
सारी ठंड बटोरकर,
काँपता रहा अलाव !!!


ठिठुरती ठंढ़ मे, क्षणिक राहत को,
चौराहे पर भी जलाई गई थी इक अलाव,
ठहाकों की गूंज में डूबा था वो गाँव,
अलाव दर्द का
जलता रहा अलाव दर्द का -
भीतर यूँ ही कहीं मन में ;
शापित से कब से भटक रहे -
हम जीवन के वीराने वन में
अपनों से अपनी बात....
........
बिटिया रक्षा सिंह अपरिहार्य कारणों से
अपनी रचना ब्लॉग में नहीं रख सकी...पूरी रचना पढ़वाई जा रही है
अपनों से अपनी बात....
........
बिटिया रक्षा सिंह अपरिहार्य कारणों से
अपनी रचना ब्लॉग में नहीं रख सकी...पूरी रचना पढ़वाई जा रही है

आँच तापने आते लोग....... रक्षा सिंह "ज्योति"
शरद ऋतु और माघ मास,
जीवन के लिये है ख़ास।
बाबा जी जला दिए
सुबह-सवेरे अलाव,
आँच तापने आते लोग
घेरे का होता जाता फैलाव।
कोहरे में चलते-चलते
लोग हो जाते अदृश्य,
प्रकृति के हैं बड़े
अजीब-सजीव रहस्य।
कोई उठता पशुओं को देने चारा
कोई करने उठता सफ़ाई,
कोई उठता पानी भरने
कोई करता दूध-दुहाई।
क़िस्से चलते रहते अलाव पर,
हाथ सेंककर बढ़ जाते लोग अगले पड़ाव पर।
खेतों से आती फूली सरसों की ख़ुशबू,
बैलों के गले में बजती घंटियाँ टुनक-टू।
तैयार हो आयी अलाव पर नन्हीं मुनिया,
मुँह से धुआँ फूकती चली स्कूली-दुनिया।
@रक्षा सिंह "ज्योति"
चलते-चलते आपको ज़रूरी सूचना -
कल आ रहे हैं भाई कुलदीप जी अपनी प्रस्तुति के साथ। साथ ही नया बिषय होगा आपके समक्ष सृजन के लिए।
फिर मिलेंगे।
रवीन्द्र सिंह यादव

