शुभ अभिनन्दन!
ठिठुरती ठण्ड में नववर्ष की उमंगों के बाद लोहड़ी व पोंगल-मकर सक्रांति की सांस्कृतिक अग्निपूजा का यह पर्व सभी के दिलों में नव-ऊर्जा, नवीन उत्साह, नई सचेतनता व उमंगों का पिटारा लिए आप के आँगन में दस्तक दे रहा है। लोहड़ी का अलाव आप सभी के हृदयों में भीनी महक भरे, मकरसक्रांति व पोंगल का उतरोत्तर बढ़ते दिनों की ओर चढ़ते वर्ष 2018 का दमकता सूर्य आप सभी के जीवन में नई नवेली खुशियों व सफलताओं की रोशनी भरे एवं साहित्य के क्षेत्र में आप की मौलिक कल्पनाएँ नए क्षितिजों की तलाश में उड़ान भरें।
आज एक उल्लास और...
हमारे और आपके प्रिय चर्चाकार
भाई रवीन्द्र सिंह का जन्म दिन भी आज ही है
खूब सारी बधाइयाँ
सादर अभिवादन....
आइए अब दौड़ चलें पसंदीदा रचनाओँ की ओर.....

सर्दियों की धूप....रश्मि शर्मा
धूप का स्पर्श
कुछ अलग होता है ...
बेचैनियों को धीरे-धीरे सोखता हुआ.....
अपनी जड़ों से जोड़ता हुआ....
जीवन साथी.........विभा ठाकुर
अब सौप दिया हैं जीवन का
हर भार तुम्हारे हाथों में
जीवन तो दर्पण है मेरा
उस दर्पण को पढना सीखो
मुश्किल तो आता-जाता है
पर रिश्ता सदा निभाना है.
आजकल कहाँ रहता हूँ मैं....रौशन जसवाल विक्षिप्त
पूछते हो अब कहां रहता हूँ मैं
जहां कोई नहीं वहीं रहता हूँ मैं ।
भीड़ है, लोग हैं सब ही तो हैं यहां,
एकाकी हूँ खामोशी से बहता हूँ मैं ।
तेरे नेह में.....श्वेता सिन्हा
मोहनी फेरी कौन सी तुमने डोर न जाने कैसा बाँधा
तेरे सम्मोहन के मोह में सुध-बुध जग भी भूल गयी
मन उलझे मन सागर में लहरों ने लाँघें तटबंधों को
सारी उमर का जप-तप नियम पल-दो-पल में भूल गयी
बदल गए हालात...शशि पुरवार
अम्बर जितनी ख्वाहिशें,सागर तल सी प्यास
छोटी सी यह जिंदगी, न होती उपन्यास
पतझर में झरने लगे, ज्यों शाखों से पात
ममता जर्जर हो गयी , देह हुई संघात

समाचार पढ़ा..... रवीन्द्र सिंह यादव
"बेटे ने सर्द रात में बाप को घर के बाहर सुला दिया "
संवेदनाशून्य होते समाज का
यह सच
अब किसी आवरण में नहीं ढका है,
अंतर्मन आज सोच-सोचकर थका है,
अपनी ही लाश ढोता आदमी,
अभी नहीं थका है।
तल्खियाँ....मीना शर्मा
अपनी साँसों का गला, घोंटा किए हर एक पल
दिल लगाने की सज़ा, इस तरहा पाई दोस्तों !
यूँ लबों को मुस्कुराने की, ये आदत डाल दी
बहती आँखें, क्यों किसी को दें दिखाई दोस्तों !
चलते-चलते सभी को मकर संक्रान्ति की शुभ कामनाएँ
सादर....
....... यशोदा