निवेदन।


फ़ॉलोअर

900 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
900 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 2 जनवरी 2018

900 ..चर्चाकारों की पसंदीदा रचनाएँ

वर्ष दो हजार अट्ठारह की दूसरी सुबह...

आज का अंक भी नव वर्षांक की तरह..

खास है....यहाँ से हजारवीँ प्रस्तुति की

राह निकलती है.......शुभ प्रभात.....
आज प्रस्तुत की जाएँगी हमारे चर्चाकारों की

पसंदीदा रचनाएँ...
सबसे पहले हम दोनों की पसंद...
    नव प्रवेश..   
..बिटिया रक्षा हमारे परिवार के सदस्य की सुकन्या है

इंसान हूँ मैं.....रक्षा सिंह "ज्योति"
इंसान हूँ मैं लेकिन
फिर भी क्यों निर्मम बन जाता हूँ,
नफ़रत के सागर में
न जाने कितने गोते लगाता हूँ।


ये अक्सर मिलती कम टकराती.....पम्मी सिंह
कई मर्तबा हमनें जिन्दगी को ताकिद की,
”बाज..आ.. अपनी चुगलखोरी से..”
पर "नहीं.. "
ये अक्सर मिलती कम टकराती ज्यादा है..
बस एक मैं ..घास की तरह हर दफा उग आते हैं
क्षणिकाएँ.....सुखमंगल सिंह
विश्व को मैं समेटे जी रहा,
चीथड़े ग़रीबी के सी रहा।
तन-वदन है कर रहा मनमानियां
ख़ुशनुमा मौसम है थोड़ा पी रहा।।


किताबों की दुनिया....नीरज गोस्वामी
बाकी सब सच्चे हो गये
मतलब हम झूठे हो गये

सब को अलहदा रहना था
देख लो घर महँगे हो गये

कहाँ रहे तुम इतने साल
आईने शीशे हो गये

अब सखी पम्मी सिंह की पसंद
Image result for नव वर्ष चित्र
समय साक्षी रहना तुम.....रेणु बाला
उस पल के-  जो हो सत्य सा अटल ,
ठहर गया है भीतर    कहीं गहरे ;
रूठे सपनों से मिलवा जो -
भर गया पलकों में रंग सुनहरे ;
यदा -कदा  बैठ साथ मेरे  -
उन यादों के हार पिरोना तुम


अहबाब की नज़र.....कालीपद 'प्रसाद'
जिंदगी में है विरल मेरे निराले न्यारे’ दोस्त
हो गए नाराज़ देखो जो है’ मेरे प्यारे’ दोस्त |
एक जैसे सब नहीं बे-पीर सारी दोस्ती
किन्तु जिसने खाया’ धोखा किसको’ माने प्यारे’ दोस्त |

अब प्रातःस्मरणीय विभा दीदी
नवान्न...प्रेम रंजन अनिमेष
नयी है मेरी कलम
इसकी रोशनाई
नया यह कोरा पन्ना

नया है नयी आँखों के नये पानी में तिरता सपना
नये पंखों में भरी नयी हवा
नये तिनके सजावट इनकी नयी



नया वर्ष......योगेन्द्र कृष्ण
इसे ऐसे भी विदा मत करो
जैसे कभी यह समय
तुम्हारा था ही नहीं...

यह थोड़ा थोड़ा हमेशा से
तुम्हारे हर समय में मौजूद था
समय के नैरंतर्य को तुम
इस तरह मत तोड़ो...
जैसे 31 दिसंबर को 1 जनवरी से तोड़ते हो

सखी श्वेता सिन्हा की पसंद
ख़्वाहिशें सुलगती है इश्तेहार में....गौतम ऋषिराज
ख़्वाब भर चली रातें थक के
जब निकल जायें सुबह के दरीचों से
अनमने-से दिन लिक्खे दफ्तरों में
टेबल पर फाइलों के अफ़साने


वादों का मफ़लर....ज्योति खरे
उम्मीद थी
कि, बर्फ़ीली हवाओं में
ओढ़ कर बैठेंगें
और जाती हुई नमी को
एक दूसरे की साँसों से गर्म करेंगे

भाई रवीन्द्र सिंह जी की पसंद...
एक ही थाल में....दीदी कविता रावत 
48 स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद
भरा है 'ख्याल' में.....
“ये जो एक लफ्ज है ’हाँ’
ये अगर मुख्तसर नहीं होता
तो जरा सोचिये कि क्या होता?


अलबेली ये शीत लहर है.....शालिनी कौशिक
अमरावती सी अर्णवनेमी पुलकित करती है मन मन को ,
अरुणाभ रवि उदित हुए हैं खड़े सभी हैं हम वंदन को .

अलबेली ये शीत लहर है संग तुहिन को लेकर आये ,
घिर घिर कर अर्नोद छा रहे कंपित करने सबके तन को .

भाई कुलदीप जी शहर से बाहर हैं ....सो उनकी 

पसंद की रचना नहीं है....उन्हें पेनाल्टी देनी होगी...
अब बारी है सुशील भैय्या की...


उनको प्रणाम.....बाबा नागार्जुन प्रस्तुतिः अशोक पाण्डेय
कुछ कंठित औ' कुछ लक्ष्य-भ्रष्ट
जिनके अभिमंत्रित तीर हुए;
रण की समाप्ति के पहले ही
जो वीर रिक्त तूणीर हुए!
उनको प्रणाम!


हल्द्वानी के किस्से...अशोक पाण्डेय 
उधर बचेसिंह ने कुत्ते अर्थात टॉमी की जीवनगाथा बताना चालू कर दिया. टॉमी के बाप गब्ब्बर को गाँव के एक सज्जन का फ़ौजी बेटा जीतसिंह उर्फ़ जितुवा हौलदार बागेश्वर से लाया था. हट्टे-कट्टे गब्बर ने फकत साल भर में रोमांस के ऐसे रेकॉर्ड कायम किये कि आसपास के पच्चीस-तीस गाँवों में उस साल पैदा हुए सारे पिल्लों पर उसकी छाप स्पष्ट देखी जा सकती थी. जिस रात झिंगेड़ी गाँव में जितुवा हौलदार के पड़ोसी के घर टॉमी अपने चार अन्य भाई-बहनों के साथ दुनिया में आया था, उसी रात गब्बर को बाघ उठाकर ले गया.
इति श्री नौसौवीं प्रस्तुति
कल मिलिएगा सखी पम्मी जी से..

यशोदा ..


इस अंक में एक गीत सुनिए
1955 में फिल्माई गई बारादरी का मनभावन गीत






Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...