निवेदन।


फ़ॉलोअर

4933 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
4933 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 22 नवंबर 2026

4933...हँसाना भी एक परोपकारी काम है दुनिया में...

शीर्षक पंक्ति: आदरणीय डॉ. टी. एस. दराल जी की रचना से।

सादर अभिवादन।

रविवारीय अंक में पढ़िए पाँच पसंदीदा रचनाएँ-

इस उम्र का क्या मतलब ...

जब आप हंसते है तो अपना तनाव भगाते हैं,

जो लोग हँसाते हैं, वे दूसरों के तनाव हटाते हैं।

हँसाना भी एक परोपकारी काम है दुनिया में,

इसलिए हम तो सदा हंसी की ही दवा पिलाते हैं।

*****

1543 नामुमकिन कुछ भी नहीं 

ऐ ज़िन्दगी!

तू भी हताश न हो

दुख कितना ही भारी क्यों न हो

मात्र स्मृति बन जाता है

वक़्त के मरहम से।

*****

 आज की शायरी

उम्र  गुज़री  तो हक़ीक़त से शनासाई हुई,

आईने को हाथ में लेकर नहीं चलते कभी।

عمر  گزری  تو حقیقت  سے شناسائی ہوئی،

آئینے کو ہاتھ میں لے کر نہیں چلتے کبھی۔

*****

#देवउठनी_एकादशी: उठो देव बैठो उंगली चटकाओं देव

उत्तिष्ठोत्तिष्ठ गोविन्द उत्तिष्ठ गरुडध्वज।

उत्तिष्ठ कमलाकान्त त्रैलोक्यं मङ्गलं कुरु॥

- श्री वेंकटेश शुप्रभातम्

हे गोविन्द! जागिए, हे गरुड़ध्वज! जागिए। हे कमलाकांत! उठकर तीनों लोकों का कल्याण कीजिए।

*****

836 ... जब एक हिंदू को ईसाई बनाने का प्रयास किया गया

उसकी बातें सुनते ही मेरे तन-बदन में आग लग गयी परन्तु ऊपरी तौर पर मैंने उसे बहुत ही शांतचित्त होकर के बोला, “देखिये पादरी जी मैं आपको अपना फादर तो बोल नहीं सकता. क्योंकि मैं कोई सेक्यूलर नहीं बल्कि सनातनी हूं, और हिन्दुओं का एक ही बाप होता है. आप ईसाईयों की तरह हर चर्च में हमारे बाप यानि कि फादर नहीं होते हैं. और, जहां तक रह गयी बात भगवान कृष्ण की शादियों की तो आप सिर्फ मुझे इतना बता दो कि आपके इस कथित रूप से ‘पवित्र’ ईसाई धर्म में नन बनते समय लडकियां क्या शपथ लेती हैं?”

*****

फिर मिलेंगे। 

रवीन्द्र सिंह यादव 


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...