निवेदन।


फ़ॉलोअर

4928 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
4928 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 17 नवंबर 2026

4928...शंख नहीं था, पर शंखनाद हुआ...

शीर्षक पंक्ति: आदरणीय एम.वर्मा जी की रचना से।

सादर अभिवादन।

मंगलवारीय अंक में पढ़िए पाँच चुनिंदा रचनाएँ-

शंखनाद 

शंख नहीं था,
पर
शंखनाद हुआ।

जिसे
सिर्फ़ दो ने सुना—

मैंने और तुमने।

*****

आये हो तुम बनकर धड़कन

नयनों में बिम्ब इस सृष्टि का

जो प्रेम तत्व से रची गयी

उस दृश्य अनोखे को लखने

तुम आये हो मेरे उर में!

*****

877. पटाखे

ज़हर घुल गया हवाओं में,

फटने लगा आसमान,

पंछी दुबक गए घोंसलों में,

नहीं चाही थी कभी हमने

इस तरह की दिवाली।

*****

यादें प्रथमा बैंक की : तीसरी कड़ी

कविता और शायरी में विद्यार्थी जीवन से ही रुचि थी।कॉलेज मैगज़ीन में अक्सर रचनाएँ छप जाया करती थीं। धीरे-धीरे यह शौक़ बढ़ता गया और ऑल इंडिया रेडियो रामपुर से भी जुड़ाव हो गया।नौकरी और साहित्य सृजन साथ-साथ चलते रहे।बैंक के उच्चाधिकारियों से मुझे अपनी इस extra curricular activity  के लिए काफ़ी सराहना भी मिली। प्रथमा बैंक के तत्कालीन चेयरमैन श्री बी के पंडित जी के प्रोत्साहन और प्रेरणा से अपने बैंक की प्रगति को रेखांकित करता हुआ एक गीत भी उन दिनों मैंने लिखा था।उस गीत को आकाशवाणी रामपुर के कलाकारों द्वारा कंपोज़ करके मधुर स्वर में गाया गया था।बैंक के ट्रेनिंग सेंटर में बैंक कर्मचारियों की ट्रेनिंग के दौरान प्रेयर के बाद चेयरमैन साहब ने उस गीत को बजाने का ख़ास तौर पर आदेश दे रखा था। अपने सृजन का उपयोग होते देखकर मन में आत्मसंतुष्टि का भाव तो आता ही था।

*****

833 .. रॉन्ग नंबर

खबर सुनकर तुरन्त उस लड़की का भाई और उसकी माँ भी वहां पहुँच गये.. पति और सास ने इल्जाम लगाये और ताने मारे तो लड़की के भाई ने भी उसे बालों से पकड़कर खूब पीटा.. लड़की कसमें खाती रही, झूठे इलज़ाम के लिये चीखती चिल्लाती रही, अपनी सफाई देती रही जाहिल और शैतान सास और पति के आगे बेबस रही… लड़की की माँ ने अपनी बेटी से कहा कि भारतीय होकर गीता पर हाथ रखकर कसम खाओ, तो उसने नहाकर फ़ौरन सबके सामने गीता पर हाथ रखकर कसम भी खाई, मगर शैतान सास ने इसे भी नकार दिया और कहा कि जो अपने पति से गद्दारी कर सकती है तो उसके लिये गीता की कसम भी कोई मुश्किल काम नहीं है..

*****

फिर मिलेंगे।

रवीन्द्र सिंह यादव

 

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...