निवेदन।


फ़ॉलोअर

4925 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
4925 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 14 नवंबर 2026

4925 ...श्रद्धालुओं के द्वारा अपनी मन्नत पूरी होने पर घी चढ़ाया जाता है

 सादर अभिवादन

दीपावली का पांच दिनों का उत्सव 
सानन्द सम्पन्न हुआ



कल से छठ पूजा शुरू हुआ
ये 16 तारीख तक चलेगा
रस्ते चलते सब बताते चलेंगे




कहने को आज बाल दिवस भी है
दिली शुभकामनाएं

अब देखिए रचनाएं ....




तुमसे एक बात कहनी थी
पर तुम जल्दी में थीं ...
तुम सुने बिना अनंत ब्रह्माण्ड में विलीन हो गयीं ,
मुझको तिनका तिनका बिखेर के, 
मेरे अस्तित्व को झंझोड़ के !





"शामों का हिसाब अक्सर सुबहें मांगती हैं।"
सुबह  को तो यकीनन एक अंक दे सकते है,
क्योंकि हर सुबह एक उम्मीद लेकर आती है 
और शाम को अगर वादा पूरा हो जाये 




कब तक ये झूठी सी अना रखोगे
कभी तो पस-ए-आईना रखोगे !!

वो पूछते हैं क्यों फ़ना रखोगे
तो, ईश को कब तक मना रखोगे ?




यहां की परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं के द्वारा अपनी मन्नत पूरी होने पर घी चढ़ाया जाता है ! मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु मन्नत मांगने आते हैं और अपनी कामना पूरी होने पर वापस आकर घी अर्पण करते हैं, जिसे ''घी चरू'' कहा जाता है ! ऐसे घी की आवक उसकी खपत से कहीं ज्यादा होने के कारण उसका संग्रह चार बड़े कमरों में परंपरानुसार, काले रंग के घड़ों में संचित कर रखा जाता है।  इस घी को कोई भी चख नहीं सकता, यह सिर्फ मंदिर की ज्योत जलाने के लिए ही इस्तेमाल होता है। आज सबसे पुराना घी करीब सौ साल से भी पहले का होने के बावजूद भी अम्लान है ! यही करिश्मा यहां आने वाले भक्तों के लिए अनोखा आध्यात्मिक अनुभव और यह मंदिर आस्था का केंद्र बना हुआ है। 




उन्हें आज भी इंतज़ार है मेरी वापसी का,
ये गुप्त संधि ही बढ़ा जाता है उम्र का
दायरा, कुछ राज़ आज भी है
मौजूद दिल की गहराइयों
में कहीं, कुछ दर्द हैं
सीने में बाक़ी,
कुछ मौन
अनुबंध
 ********

सादर समर्पित
वंदन
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...