निवेदन।


फ़ॉलोअर

4909 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
4909 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

4909 ..तेरा ओ चुपके से सपना मा आणा

 सादर अभिवादन


करवा चौथ की शुभकामनाएं

मज़हबों में आग लगाने के बजाय,
अरे! आग उनके चूल्हों में लगाओ,
जिनके चूल्हे बुझे हुए हैं।

रचनाएं देखें




याद दिलानी है
एक कहानी है
आज जो तुमको याद नहीं है
या शायद नहीं भूले
हो तुम कैसे जीते
वोट दिलाएं हमने तुमको
फिर भी हाल बुरा सा
कर दो काम ज़रा सा




अपने अतीत की गलियों 
के राग सुनाया करती है
कभी बालों का चुन्नटों 
तो कभी माथे का शिकन को
अपने पंखों से सहला कर




प्राची ने भी बोल दिया," मुझे पहलवानी करने का कोई शौक नहीं है, देवर जी कुछ करते नहीं, माँ जी बस आर्डर देती रहती हैं, मैं क्या करूँ?" "अरे बाबा तुम नाराज़ मत हो, आज शादी फाइनल करवा दूँगा" इतना कहकर संजय मेहमानों के पास गया और बोला, "हमें दहेज नहीं चाहिए, लड़की पसन्द है। आप लोग शादी की डेट तय कीजिए।" लड़की वाले खुश हो गए। राहुल भौचक्का रह गया क्योंकि उसने अभी तक लड़की भी नहीं देखी थी, बस फोटो देखा था। मम्मी भी कुछ खास खुश नहीं थी। पर फैसला संजय को लेना था क्योंकि पिताजी नहीं थे।




ज़िंदगी भर हममें से कोई हिंदू बना रहा
तो कोई सिक्ख या इसाई तो कोई मुसलमान बना रहा.
विशुद्ध इंसान कब बना, मालूम नहीं
मरा तो कोई श्मशान,तो कोई कब्रिस्तान चला गया
क्यों न मर कर,हम सभी महज़ इंसान बने





यूँ दुनिया मा चमकण छन जुगनुओं का उजाला,
कत्गा रूप धरि छन दुनिया का प्याला!
पर फ्योंली फूल ज्यूँ पींवलि अर निर्मल,
चाँद कु ज्यूँ च्योंणै, तू दिखदी हर पल!
तेरा ओ चुपके से सपना मा आणा,
न ह्वेणु त कनु ह्वेद मिलणा?




हर रात बस्ती में  शुरू होती थी 
लड़ाई और गालियों की बौछारें 

तब तुम रख देती थी मेरे कान पर हाथ 
और बंद करती थी यहां तक 
दरवाजे के भी कान 

सादर समर्पित
वंदन
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...