निवेदन।


फ़ॉलोअर

4423 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
4423 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 18 जून 2025

4423..मसाल लिए बैठा हूं..

 ।। भोर वंदन ।।

"निर्धन जनता का शोषण है

कह कर आप हँसे

लोकतंत्र का अंतिम क्षण है

कह कर आप हँसे 

सबके सब हैं भ्रष्टाचारी 

कह कर आप हँसे 

चारों ओर बड़ी लाचारी 

कह कर आप हँसे 

कितने आप सुरक्षित होंगे 

मैं सोचने लगा 

सहसा मुझे अकेला पा कर 

फिर से आप हँसे "

रघुवीर सहाय

सहज भाव से सामाजिक जीवन की संपूर्णता को इंगित करतीं पंक्तियों के साथ चलिये अब नज़र डालें चुनिंदा लिंकों पर..


....ज्वलंत प्रश्न — खामोशियों को चीरती आवाज़"





बोलो सरकारें क्यों सोई हैं ?

जनता की पीड़ा समझा कब कोई है?

हर कोना जलता है चुपचाप,

सच को सुनता भी अब कहा कोई है।


शहरों में सांसें बिकती हैं,..

✨️

सघन छायादार वृक्षों के नीचे


शांति का प्रवाह शीतलता की मंद बयार मिलती है


जो आज के ए०सी० कूलर पंखों से कई बढ़कर होती है


भावनाओं से भरा वह वृक्ष सजीव


ममत्व सुकोमल गुण से संपन्न


बिना किसी भेदभाव के अपना र्स्वस्व देता..

✨️

उठा के हाथ में कब से मशाल बैठा हूँ ...

किसी के इश्क़ में यूँ सालों-साल बैठा हूँ.

में कब से दिल में छुपा के मलाल बैठा हूँ.


नहीं है कल का भरोसा किसी का पर फिर भी,

ज़रूरतों का सभी ले के माल बैठा हूँ...

✨️

क्लोरोफॉर्म

ईश्वर ने भगवद्गीता बचा ली


सच कितना बड़ा चमत्कार ईश्वर का!


ईश्वर ने भगवद्गीता बचायी


मगर इंसानों को


ऊँचाई पर ले जाकर


पहले तो नीचे पटका


फिर आग के हवाले कर दिया


यह कोई कविता नहीं पीड़ा है..

✨️

।।इति शम।।

धन्यवाद

पम्मी सिंह 'तृप्ति '..✍️

सोमवार, 10 मार्च 2025

4423 ..बेल रस का सेवन या तो सुबह या फिर दोपहर के समय करना उचित होता है

 सादर अभिवादन

बेल ....



गर्मियों के मौसम में पसीना अधिक निकलता है, ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और बॉडी को हाइड्रेट रखने की सलाह दी जाती है. बेल एक ऐसा फल है जिसका जूस हमारे शरीर को ठंडा रखने के साथ ही सेहत को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है. बेल का जूस पीने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है और लू लगने की संभावना भी कम होती है. बेल बीटा-कैरोटीन, प्रोटीन, थायमिन, विटामिन सी (Vitamin C) और राइबोफ्लेविन से भरपूर फल है जो हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. गर्मियों में आप रोजाना बेल का जूस पी सकते हैं, हालांकि इसके लिए आप इसका सही समय जान लें. गलत समय पर इसके सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं.बेल रस का सेवन या तो सुबह या फिर दोपहर के समय करना उचित होता है, इससे सेहत को लाभ मिलता है. बेल के जूस को कभी भी रात में नहीं पीना चाहिए, इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है. ठंडी तासीर की वजह से आपको सर्दी-जुकाम भी हो सकता है.

रचनाएं देखें




स्त्री पीसती है
सिल-बट्टे में
ससुर की
देशी जड़ी बूटियां
सास के लिए
सौंठ,कालीमिर्च,अजवाइन
पति के तीखे स्वाद के लिए
लहसुन,मिर्चा,अदरक





मगर.. वक्त फिसलता रहा
हाथों से रेत की मानिन्द
हमने खोया....
किसी का विश्वास,
किसी का निश्छल प्रेम,
दुआएं पाने के पल, बस बनाते रहे,
कुछ आभासी शीशमहल।





स्वर्ग बनाने की कूवत रखने वाले
अपने हाथों को चूम लो
रचो न अपना फलक, अपना धनक आप
सहला दो अपने पैरों की थकान को
एक बार झूम कर बारिशों में
जम कर थिरक तो लो
वर्ना मरने का क्या है
यूँ भी-
`रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई !’

******
शब्द ही शब्द है



शब्दों से मत गिराओ
पत्थर शब्दों से मत चलाओ
नस्तर शब्दों से मत चुभाओ
खंजर शब्दों से मत उगलो जहर ।
शब्दों से बहाओ सुख सुमन
शब्दों से करो सदा नम्र नमन
शब्दों से बिखेरो मृदु मुस्कान
शब्दों से करो सदा सम्मान।
शब्दों से गावों गीत उजास
शब्दों में लावो प्रीत हुलास
शब्दों से बहे सदा परिहास
शब्दों से झरे सदा मधुमास।
शब्द निकले सदा मधुमय
शब्द लगे सदा ही रसमय
शब्द बने सदा ही सुखमय
शब्द झरे सदा अमृतमय।

आज बस
सादर वंदन
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...