निवेदन।


फ़ॉलोअर

3820 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
3820 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 16 जुलाई 2023

3820...वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, भारत के सम्मान की...

शीर्षक पंक्ति: आदरणीय अशर्फ़ी लाल मिश्र जी की रचना से। 

सादर अभिवादन।

रविवारीय अंक लेकर हाज़िर हूँ। आइए पढ़ते हैं आज की पाँच पसंदीदा रचनाएँ-

प्रक्षेपण हुआ चंद्रयान तीन का

एक तरफ थी करतल ध्वनि,

दूजे  गड़गड़ाहट   यान   की।

वैज्ञानिकों  की कड़ी  मेहनत,

भारत    के     सम्मान    की।।

चन्द्र यान की पहुँच

पहले असफल रहे पर कोशिश करते रहे

कभी सफलता की कोशिश से

मुंह ना मोड़ा हमारे वैज्ञानिकों ने

पर  असफल हुए विक्रम की असफल कोशिश में

सॉफ्ट लेंडिग ना कर पाए थे  चन्द्र पर |

1125-ख़्वाबों की किरचियाँ

गिड़गिड़ाए

उम्मीद के परिंदे

उजड़ने के वक्त!

बेरहमी से

काट दिया उसने

दिल का वो दरख़्त!!

 उम्मीद भरी आँखें और सवाल तमाम

शाम हुई और क्या खूब हुई। इतने खूबसूरत सवाल, इतने मौजूं सवाल और इतने सारे युवा चेहरे देखकर मन उम्मीद से भर उठा। सवाल जाति, धर्म, जेंडर भेद के। सवाल कैसे इस दुनिया को सुंदर बनाया जाय। पढ़ना कैसे बेहतर मनुष्य बनने में मदद करता है, क्या पढ़ना चाहिए, मन न लगे पढ़ने में तो क्या करें। लिखना कैसे बेहतर हो, कैसे पहचानें फेक न्यूज़ को। कुछ कवितायें पढ़ी गईं उन पर भी बात हुई। सवालों का सैलाब आया हुआ था और यक़ीनन यह खूबसूरत मंज़र था। 

वीडियो-फोटो बनते देख गुस्सा हुआ बाघ | Angry tiger watching video-photo being made |

जब कोई राहगीर इन जंगल के जानवरों से जबरन पंगे लेते हैं, तो फिर कई बार उनकी जान पर बन आती है। लोगों को यह समझना होगा कि ये जानवर हमारे मनोरंजन के लिए नहीं हैं। हमें सावधानी और सतर्कता से अपनी राह और उन्हें उनकी राह चलने देने में ही अपनी और सबकी भलाई समझनी होगी।

*****

फिर मिलेंगे। 

रवीन्द्र सिंह यादव 

 


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...