सादर अभिवादन
आज सुबह-सुबह रवीन्द्र जी नही दिखे
चलिए मैं दिख जाती हूँ
आप भी देखिए...

सरसों के खेत में, हल्दी भरा रंग
सखी सहेली कर रही,कन-बतियां रस-रंग
हल्दी के थापे लगे, मन की उडी पतंग।
सखी सहेली कर रहीं, कनबतियाँ रस-रंग
सड़कों के दोनों तरफ, गंधों भरा चिराग
गुलमोहर की छाँव में, फूल रहा अनुराग

राह में कंटक मिले तो।रौंद उसको बढ़ चलो।।
हौसला रखकर हृदय में।पर्वतों पर चढ़ चलो।
मन पराजित मत करना।हिम्मत नहीं तुम हारना।।
प्रपंच से आहत न होना।मन में रखो धारना।
यहां
केवल रात होती है
सुबह
और
सुबह की उम्मीद
यहां
केवल
फरेब है।
बिना तपस्या कहाँ से पाएं ज्ञान गहन,
तज के सारे मोह करने होंगे बड़े जतन।
खुद की कमियों का कर स्वयं मनन,
प्रगक्ति पथ पर निरंतर रहे मन।
न रोक न टोका न बाँधा कभी मन।
कैसे करें भला सफलता आलिंगन ।।

"बंधु क्या कोई भी कवि मौलिक रहा, है या होगा?"
मौलिक तो केवल ईश्वर है। कविता के सन्दर्भ में मौलिक होना अलग बात है। कविता के दो पक्ष हैं भाव पक्ष और कला पक्ष। कोई कवि अपने अनुभवजन्य हृदयोदगारों को अपने ढंग से प्रस्तुत करता है तो वह मौलिक ही माना जाता है। नये बिम्ब व नवीन उदाहरण का प्रयोग भी मौलिकता की श्रेणी में आता है।

तब ज़िन्दगी ऐसी नहीं थी
कि ए-सी होता
बिजली ही नहीं थी
कि ऐसी सम्भावनाएँ बीज लेतीं
न पंखे थे
न पंख
कि कल्पनाएँ उड़ान भरतीं
..
बस
कल आएगी सखी
सादर
बस
कल आएगी सखी
सादर
