“हर रिश्ते में विश्वास रहने दो;
जुबान पर हर वक़्त मिठास रहने दो;
यही तो अंदाज़ है , जिंदगी जीने का;
न खुद रहो उदास ...
न दूसरों को रहने दो ...
”
सादर नमन.....
हर दिन के साथ.....
घटता करोना का आंकड़ा......
एक नया आनंद दे रहा है......
अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है.....
पढ़िये.....मेरी पसंद.....
🌺🙏सुप्रभात 🙏🌺
अन्न फल से संतुष्ट कहती
मिट्टी भी हितकारी हो।
सपरिवार हम सबके लिए
हर पल मंगलकारी हो।
गए प्रेम वश राम जी, जब शबरी के द्वार।
खाकर जूठे बेर को, दिया उसी को तार।।
संदेश दिलों का ला रहा, ढाई आखर प्रेम।
प्रियतम की तस्वीर को, छिपा रहा बन फ्रेम।।
पुलकित यह जग हो रहा, जब मिले प्रेम की राह।
फूल बिखरते जाएंगे ,गर मन में हो चाह।।
बीता नहीं है
कोविद काल हुआ
भयावह है
काश! ऐसा कुछ हो जाए
ये दुख, ये दर्द,
ये भूख, ये बीमारी,
ये बेरोजगारी, ये लाचारी
ये भ्रष्टाचारी, ये सपने सरकारी
सब के सब आ जाएँ
किसी पीडीएफ में
और किसी मोबाइल की
मेमोरी से हो जाएँ
हमेशा के लिए गुल!!
आजकल की नई पीढ़ी धार्मिक कारणों को कम मानती है। इसलिए उन्हें धार्मिक के साथ-साथ वैज्ञानिक कारण बताना भी जरूरी हो जाता है। बैठे-बैठे पैर हिलाना स्वास्थ्य
की दृष्टि से बहुत ही हानिकारक है। पैर हिलाने से घुटनों और जोडों के दर्द की समस्या हो जाती है। पैरों की नसों पर दबाव पड़ने का दिल पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता
है, जिससे हार्ट अटैक का ख़तरा बढ़ने लगता है। बैठे-बैठे पैर हिलाना यह सिर्फ़ एक आदत ही नहीं बल्कि एक बीमारी है और इस बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। इस
बीमारी को ‘रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम’ (Restless Legs Syndrome) कहा जाता है।
जताता नही वो किसी को।
अपने आँसू पीकर हरदम
हंसाता रहता सभी को,
धन्यवाद।