।। भोर वंदन ।।
"भोर की हर किरण को मैं बांध लेना चाहती हूँ,
तिमिर की सारी दिशाएं लाँघ लेना चाहती हूँ।
बहुत दिन तक मौन रहकर फिर कहीं जो खो गया था,
आज उस स्वर को तुम्हारे द्वार पर गुंजन करूंगी।
एक दिन माथे चढ़ाकर मैं इसे चंदन करूंगी."
-निर्मला जोशी
स्वयं को उठायें और चलते रहे.. साथ ही नज़र डालें लिंकों पर..

कतरा के चलते थे जो कभी अपनों की नजर से
तड़पते है मिलाने को नज़रे अब उनकी नजर से।।
बेवफाई की अदा में माहिर थे वो सदा से ही...
कसूर अपना था मिल गई नज़र उनकी नजर से।

क्युं अपने सभी याद आने लगे हैं,
दिया दुश्मनी का जलाने लगे हैं ।
वो चुपके से रख कर काँधे पे उनके,
वफ़ा नफ़रतों की बढ़ाने लगे हैं ..

दिल को, तसल्ली
थोड़ी सी,
मैंने, दी तो थी,
अभी,
कल ही!
पर ये जिद पर अड़ा,
रूठ कर पड़ा,
बेवजह, दूर वो खड़ा..
अभी ज़मीर में थोड़ी सी जान बाकी है
ज़मीर ज़िंदा रख,
कबीर ज़िंदा रख
सुल्तान भी बन जाये तो,
दिल में फ़कीर ज़िंदा रख
(अज्ञात)
"उदासी, संताप, कष्टों से भरा अजीब समय आ गया है।
कुर्सी पर मायूसी से बैठे 'क' ने गहरी उसाँस भरी।
"समय परिवर्तनशील है।
एक समान कभी नहीं रहता। इसमें अजीब क्या है?"

क्यों कहते हो कि उसे छोड़ दूँ
अदना-सी, वह क्या बिगाड़ती है तुम्हारा?
मैंने समय इसके साथ ही गुज़ारा
इसने ख़ुद को जलाए दिया मुझको सहारा
इसके साथ मेरा वक़्त बेफ़िक्र रहता है
और जीवन बेपरवाह चलता है
तन्हाइयों में एक वही तो है जो साथ रहती है
**
।।इति शम ।।
धन्यवाद
पम्मी सिंह 'तृप्ति'.. ✍️