निवेदन।


फ़ॉलोअर

1668 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
1668 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 9 फ़रवरी 2020

1668....कामना करता हूँ कि इस साल के चुनाव में --


जय मां हाटेशवरी.....
दिल्ली के चुनाव समाप्त हो गये.....
अब प्रतीक्षा है एक अच्छे दल की जीत की.....
इस आज के साथ पेश है....
आज के लिये मेरी पसंद.....

कवि
कवि सुन लेता है
वह सब भी
जो कहा ही न गया कभी
जी लेता है तमाम अनकहे,
अलिखित,अपठित गद्यांशों में ही

कागज के उपवन देखे ....
कृषक श्रमिक व्यापारी को
कर्ज भूख में मरते देखा
सूना चूल्हा पेट अंगारे
स्वानों को व्यंजन देखे -

लाइलाज तो प्रेम है
शब्दों में के कांटों का क्या किया जाए
जिन्हें शब्दों के कांटों की आदत हो जाती है
उन्हें गुलाब के कांटों के चुभन अच्छे लगने लगते हैं...

... अब मैं चुप हूँ
आईने के आगे,
एकांत में ,
मैं स्वयम से हतप्रभ थी
और धीरे धीरे मैंने
बचे हुए जान की बाजी लगा दी
कि अपने अस्तित्व पर
कुछ भारी नहीं पड़ने दूँगी ।
मैं बददुआ नहीं करती
तो अच्छाई का चोला जकड़कर रखने की खातिर
दुआ भी नहीं करती ।

जीवन का अर्थ...
और
संबंध का अर्थ
संबंध निभाकर ही मिल
सकता है ।

फूल ही फूल होते
दीवारों से यदि होती
हमें सच में नफ़रत
अपना-पराया
परिवार न होते


कामना करता हूँ कि इस साल के चुनाव में --
 सर्वोत्तम पार्टी को अच्छा जनमत मिले,
जनमत भी ऐसा कि पूर्ण बहुमत मिले।
जनता को आटा चावल दाल मिले,
और दो रूपये किलो हर माल मिले। 
बेघर को झुग्गी डालने की डगर मिले,
जल्दी ही झुग्गी की जगह पक्का घर मिले। 
अनाधिकृत घर का मालिकाना हक़ मिले,
मालिक को बिजली पानी नेट मुफ्त मिले। 
सब्ज़ी मार्किट में सस्ता प्याज मिले ,
और बैंक खातों में ज्यादा ब्याज मिले।

धन्यवाद।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...