।।भोर वंदन।।
"शुभ्र आनन्द आकाश पर छा गया,
रवि गा गया किरण गीत ।
श्वेत शत दल कमल के अमल खुल गये,
विहग-कुल-कंठ उपवीत ।
चरण की ध्वनि सुनी, सहज शंका गुनी,
छिप गये जंतु भयभीत ।
बालुका की चुनी पुरलुगी सुरधुनी;
हो गये नहाकर प्रीत..!!"
-सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
कुछ सहज, साकार और सास्वत की कामनाओं के संग
आज की लिंकों पर नज़र डालें..✍
आज की लिंकों पर नज़र डालें..✍
🔸🔸
ब्लॉग मेरी भावनायें
ऐसे वैसे के पेशोपेश में भी । ...
मैं ही क्यों अर्से तक
रह जाती हूँ पेशोपेश में !
बिना किसी जवाब के
बड़बड़ाती जाती हूँ,
बिना किसी उचित प्रसंग के
मुस्कुराती जाती हूँ
🔸🔸🔸
ताटंक छंद
पुनर्वास का हो प्रयास अब, अब अपनाओ हे दिल्ली।
हत्या ब्रह्म दोष की गुत्थी, कुछ सुलझाओ हे दिल्ली॥
कश्मीरी का विप्र पलायन, दर्द बना कब सीने में।
बाध्य रहे चुप्पी से तेरी, नित मर मर के जीने में॥
🔸🔸🔸
ब्लॉग गलथेथरई
“सत्यमेव जयते, अहिंसा परमो धर्म:”
भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त ‘विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार’ हमारी सनातन परम्परा के मूल से नि:सृत है। प्रारम्भ से ही हमारा सनातन दृष्टिकोण जीवन के एक ऐसे दर्शन की तलाश में रहा है जो ‘आत्मवत सर्व भूतेषु य: पश्यति स: पंडित:’ के भाव में पगा हो और जिससे ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना का प्रवाह होता है।
🔸🔸🔸
ब्लॉग व्याकुल पथिक.. ख़्वाहिश
****
(जीवन की पाठशाला )
मस्ती भरी दुनिया में, छेड़ो तराना
जो नहीं हैं , उनको भूल जाना ।
था छोटा-सा घर,अब न ठिकाना
मुसाफ़िर हो तुम, बढ़ते ही जाना।
मन की उदासी से,खुद को बहलाना
ग़ैरों की महफ़िल ,खुशियाँ न चाहना।
🔸🔸🔸

तुमसे मिलने को जी चाहता है ,कभी कभी इतनी तलब उठती है की सोचती हूँ कोई बीमारी तो नहीं है। एक शख्स की इतनी तलब ठीक नहीं है। इतनी दफे तुम्हे फोन करती हूँ के अपनी हरकत अहमकाना लगती है। कंप्यूटर पर बेवजह स्क्रीन सेवर बदलती हूँ एक दफे किसी ने कहा था उससे मूड बदलता है
🔸🔸🔸
इस सप्ताह का विषय
🔸🔸🔸
।।इति शम।।
धन्यवाद
पम्मी सिंह 'तृप्ति'...✍


