सादर अभिवादन
आज विश्वकर्मा जयन्ती है
देव-शिल्पी भगवान विश्वकर्मा को सादर नमन
चलिए चलते हैं रचनाओं की ओर...
दुनिया में दीनो इश्क़ के चर्चे तो कम करो
या आशिकों पे जारी फतवे तो कम करो...
पलकें बिछाए बैठे हैं हम राह में तेरी
तुम भी अना के अपनी, मसले तो कम करो ...
वैसे ही कम है वक़्त मोहब्बत के वास्ते
यूँ इश्क़ में ये रोज़ के झगड़े तो कम करो...

"प्रतीक्षारत साँसें कितनी विकट होती है... आस पूरी होगी या अकाल मौत मिलती है..?" मंच पर काव्य-पाठ जारी था और श्रवण करने वाले रोमांचित हो रहे थे... हिन्दी दिवस के पूर्व दिवस
(शुक्रवार13 सितम्बर 2019) एम.ओ.पी. महिला वैष्णव महाविद्यालय का सभागार परिसर , विभिन्न महाविद्यालयों से आमंत्रित छात्र-छत्राओं से भरा हुआ था

सबसे पहले तुमने ही हराया था मुझे
अपनी दूरियों के जाल को मुझपर फेककर
और जमाना तो हार का मोहताज नही
वो तो जीत का ही जश्न मनाता फिरता है
माँ का आँचल शीतल पीपल देख रहा
मौन तपस्वी अविचल पीपल देख रहा
शरद, शिशिर हेमंत
गीष्म बैसाखी वर्षा
ऋतु परिवर्तन प्रतिपल पीपल देख रहा

नहीं लिखी
किताबों
को ही बस
हर
दुकान में
बेचने
का फरमान
‘उलूक’
पढ़े लिखों का
कोई खास
अनपढ़ ही
तेरे घर का
ले कर के
सामने से
निकल
के
आयेगा।
....
अब बारी है विषय की
नवासिवाँ विषय
सजदा
अब बारी है विषय की
नवासिवाँ विषय
सजदा
उदाहरण
सजदे तो कम करो..... मुदिता गर्ग
विषय इसी अंक से लिया गया है
अंतिम तिथि-21 सितम्बर
दोपहर तीन बजे तक
प्रेषण माध्यम ब्लॉग सम्पर्क फार्म
विषय इसी अंक से लिया गया है
अंतिम तिथि-21 सितम्बर
दोपहर तीन बजे तक
प्रेषण माध्यम ब्लॉग सम्पर्क फार्म
इज़ाज़त
य़शोदा
य़शोदा


