निवेदन।


फ़ॉलोअर

1118 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
1118 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 8 अगस्त 2018

1118..किंजल्क किरण बिखरी है..

।।प्रातः वंदन।।
किंजल्क किरण  बिखरी है आज
🍃
नमन  है..
 भारत के बहुमूल्य रत्नों में से एक अमूल्य रत्न राष्ट्रगान  के रचनाकार , बांग्ला कवि,
साहित्यकार,चित्रकार ,दार्शनिक ,नोबेल पुरस्कार से सम्मानित
 गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगौर जी को विनम्र श्रद्धांजलि..

"बर्तन में रखा पानी चमकता है समुद्र का पानी अस्पष्ट होता है लघु सत्य स्पष्ट शब्दों से 
बताया सकता है,महान सत्य मौन रहता है।"
(७ मई१८६१  -  ७अगस्त १९४१)
रवीन्द्र नाथ टैगोर
🍃
भारतीय साहित्य का प्रथम हायकु आदरणीय गुरूदेव जी द्वारा..

पुरोनो पुकुर
ब्यांगेर लाफ
जलेर शब्द

(हिंदी अनुवाद)
पुराना तलाब
मेंढक की कूद
पानी की आवाज

पचा डाल
एकटा को
शरत्काल

(हिंदी अनुवाद)
सूखी डाल
एक कौआ
शरद काल
🍃
अब रूख करते आज की प्रस्तुति पर जो कई कोणों से ली गई है..✍
एहसास ... जी हाँ ... क्यों करें किसी दूसरे के एहसास की बातें, जब की खुद का होना भी बे-मानी हो जाता है कभी कभी ... अकसर ज़िन्दगी गुज़र जाती है खुद को चूंटी काटते काटते ... जिन्दा हूँ तो उसका एहसास क्यों नहीं ... 
🍃
उनसे मैं बहुत डरता हूं जो वक़्त पड़ने पर गधे को भी बाप बना लेते हैं। इसमें दो-तीन समस्याएं हैं-
🍃
पेशानी मेरी, लंबी लकीरों से सजाते,
वक्त से पहले ही, मुझे बूढ़ा बनाते,

मेरे भीतर , ईर्ष्या - द्वेष  जगाते,
मुझे अक्सर, गलत पथ पर दौड़ाते,

रचते  साजिश सदा,
मेरे स्वजनों को, मुझसे दूर करने की
मेरे उसूलों से, मुझे डगमगा देने की
🍃
मन एकदम्मे कछमछा रहा है। कई बार लिखा और मिटा दिया। राजनीति और धर्म पे नहीं लिखने 
का सोंच रखा है। बेकार में तनाव हो जाता है।
खैर! दलित एक्ट, पूण्य प्रसून, मुज़्ज़फरपुर बालिका गृह, एनआरसी आसाम!! देश में अकबकाट जैसा 
लगता है। सोशल मीडिया गंभीर विषयों के विमर्श का मंच नहीं रहा। यहाँ बस "गाय का सिंग बैल में अउ 
बैल का सिंग गाय में" (गौ रक्षा दल के लिए माफी यह एक देहाती कहावत है, समझ न आये तो किसी..
🍃
शख़्स जो डगमगा नहीं सकते
अस्ल रस्ते पर आ नहीं सकते

ज़िन्दगी इक हसीन गीत है गो
लोग पर गुनगुना नहीं सकते
🍃
आप सभी पढेंं और विचारों को अभिव्यक्त करें..
और देखें सप्ताह का विषय
यहाँ देखिए...........


आज ..बस यही तक..
।।इति शम।।
धन्यवाद
पम्मी सिंह..✍



Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...