निवेदन।


फ़ॉलोअर

३०७३/ संगीता स्वरुप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
३०७३/ संगीता स्वरुप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 28 जून 2021

3073 -------- गद्य - विशेषांक / सुझाव देने का समय नहीं रहा अब

 आज जैसा कि  शीर्षक दिया गया है  कि  आज  की चर्चा  गद्य विधा को समर्पित है ..... गद्य में भी अनेक  विधाएँ होती हैं ......कहानी , लघु कथा  , व्यंग्य  , लेख ...संस्मरण .... ........ आज इन सबका कुछ मिला जुला रूप प्रस्तुत करने का प्रयास है ...... कुछ ले पाई हूँ  .....कुछ फिर कभी .....  हमारे पुराने साथी अभी तक ब्लॉग को आबाद किये हुए हैं और एक से बढ़ कर एक पोस्ट  लगाते  हैं .... जानकारी  युक्त होती हैं सभी पोस्ट .... और नए साथी ब्लॉगर भी ब्लॉग की   दुनिया को  चाक चौबंद  किये हुए हैं .... 

बहुत बार  मैंने अपने पुराने साथियों को प्रत्यक्ष  और कभी अप्रत्यक्ष रूप से सुझाव दिया कि  पहले जैसी  ब्लौगिंग    नहीं होती तो कोई बात नहीं आप अपनी रचनाएँ तो ब्लॉग पर पोस्ट कर सकते हैं एक डायरी के रूप में ... लेकिन थोड़ी निराशा ही हाथ लगी ..... कहा तो कुछ नहीं लेकिन  कुछ ऐसा प्रतीत हुआ कि बस यही कहने वाले कि पगला गयी हो क्या ??????????  आज कल कोई नहीं करता ब्लौगिंग  . खैर अभी मनन चल ही रहा था कि  ब्लॉग जगत के मार्गदर्शक  की  एक पोस्ट नज़र में आ गयी .....और सच्ची अब तो उसी पर अमल  करने वाले हैं ...... कौन बेकार  मुसीबत मोल ले ...  समीर लाल जी सरल सी लगने वाली बातों से कहाँ  तीर चला रहे हैं ये तो आप पढ़ कर ही जान पायेंगे ... 



सुझाव देने का समय नहीं रहा अब


शाम टहलने निकला था. सामने से आती महिला के कारण तो नहीं मगर उसके साथ पतले से धागेनुमा

 किसी डोरी में बँधे बड़े से खुँखार दिखने वाले कुत्ते के कारण वॉक वे छोड़ कर किनारे घास पर डर

 कर खड़ा हो गया.

&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&


वैसे सच्ची बात तो ये है कि  हर जगह और हर तरह के लोग हर तरह के सुझाव देते नज़र आते हैं

 .....बसआपको खुद तय करना है कि किसका सुझाव मानना  है या  अनसुना कर देना है .. अमित जी

 भी लाये हैं  एक सुझाव . ....... इसको तो शायद  मान  लेने में ही भलाई है ....


बड़ी साधारण सी बात है कि,लोग गैस के चूल्हे को लाइटर से जलाते हैं और माचिस का प्रयोग लगभग नहीं ही करते हैं | जो कि पूरी तरह से गलत है |
बस इत्ती सी बात है कहते हुए अमित जी ने  किस किस को लपेट लिया है आप भी पढ़िए ....

**********************************************************************

अब ज़रा सुझावों से हट कर एक प्रेरक कहानी  की तरफ रुख  मोड़ते  हैं ..... जिनके मन में कुछ कर गुज़रने की ललक होती है वो विषम परिस्थितियों में भी सफलता के सोपान  चढ़ते हैं .....सुधा देवरानी जी  की कहानी यही कहती है .... 



"एक सफलता ऐसी भी"


मिठाई का डिब्बा मेरी तरफ बढाते हुए वह मुस्कुरा कर बोली  "नमस्ते मैडम जी !मुँह मीठा कीजिए" मैं मिठाई उठाते हुए उसकी तरफ देखकर सोचने लगी ये आवाज तो मंदिरा की है परन्तु चेहरा......नहीं नहीं वह तो अपना मुंह दुपट्टे से छिपा कर रखती है ....नहीं पहचाना मैडम जी... मैं मंदिरा......मंदिरा तुम . 


कहानी पढ़ कर लगा न कि कोशिश करने वालों  की हार नहीं होती ....

$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$

चलिए इस कहानी के बाद अब चर्चा कर लेते हैं  आज के समय  की...... आज का समय यानि कि कोरोना काल ..... जी अभी ये खतरा टला नहीं है ...... भले ही वैक्सीन  लग चुके हैं या लग रहे हैं .....  
उम्मीद थी कि जल्दी ही  निज़ात मिल जाएगी  लेकिन ऐसा है नहीं ..... हमारी एक ब्लॉगर साथी ने एक वर्ष पहले ही इस पर चिंतन मनन कर अपने विचार रखे थे और कहा था कि हमें इसके साथ ही जीना होगा ..... पढ़िए ब्लॉगर रेणु के विचार .... 


ये ठहराव जरूरी था- कोरोना काल पर चिंतन 


अचानक ये क्या हुआ कि जिन्दगी  का पहिया एकदम थम गया  --!  गली - कूचे  वीरान  ,  सड़कें खाली   और हर कोई अपने घर में कैद  !  कुछ समय के लिए तो लोगबाग़ -इस तरह  जिन्दगी की  रफ़्तार पर लगे  इस विराम पर  स्तब्ध रह गये !पर बाद में लगा  -   ये खालीपन  अपने साथ  एक ऐसा सुकून भी  जीवन में  ले    आया है      ,  जहाँ  ना  मजबूरीवश   कहीं  भागने की  अफ़रातफ़री है  , ना किसी   दौड़ में आगे आने की जद्दोजहद | यहाँ चिंता और चिंतन बस एक    बिंदू पर ठहरे हैं --  अपनी  और अपने परिवार की सुरक्षा  ! जो परिवार  सालों से एक  दूसरे के  साथ   मिल बैठ नहीं पाए थे--  उन्होंने    साथ मिलजुल कर यादों की    अनमोल   पूंजी आपस में बाँटी . 

@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

काल कोई भी हो लेकिन जिसको लिखने पढने  की इच्छा रहती है वो या तो पुस्तक पढ़ लेता है या फिर आज कल इंटरनेट पर बहुत सामग्री मिलती है -----कहानी , कविता , व्यंग्य .... जो मर्ज़ी आये वो पढ़ें ..... ऐसे ही कभी कभी  कुछ कहानियाँ  मिल जाती हैं ....   मीना शर्मा जी की  लिखी कहानी ..... दो  भागों में ब्लॉग पर प्रकाशित है ......   


कमला (भाग - 1)

कमला (भाग - 2)



क्षिप्रा की हरियाली घाटियों के बीच बसा हुआ था एक छोटा सा खूबसूरत गाँव – रुद्रपुर । गाँव के पास से बहती हुई क्षिप्रा अल्हड़ बालिका के समान उछलती कूदती नहीं थी बल्कि शांत – सुघड़ नवयौवना सी मंद-मंथर चाल से बहती जाती थी । इसी सुंदर सरिता तट पर दूर - दूर तक फैले हरे भरे खेत, उसके बाद आम की सघन अमराई और अमराई से लगकर था  ग्रामदेवी का सुंदर मंदिर।  

######################################################

उम्मीद है कहानी पढ़ ली होगी ....... चलिए अब आपको एक ऐसा संस्मरण पढवाते हैं जिसे पढ़ कर मुस्कराहट तो ज़रूर आएगी .......   रायटोक्रेट कुमारेन्द्र  जी सुना रहे हैं किस्सा .... ओह  सुना  नहीं रहे पढ़ा रहे हैं ....


हाल्ट, हुकुम सर देयर. फंडर फ़ो. इस वाक्य से आपमें से संभव है कि बहुत से लोगों का पाला पड़ा हो और बहुत से लोगों का नहीं भी पड़ा होगा. बहुत से लोगों से ऐसे वाक्य का सामना प्रत्यक्ष रूप से किया होगा और बहुत से लोग ऐसे होंगे जिन्होंने ऐसे लोगों की जुबानी ही इस वाक्य से परिचय पाया होगा. हम भी उन्हीं लोगों में से हैं जिन्होंने इस वाक्य का परिचय अपने बाबा जी से प्राप्त किया है.

&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&

अब इस संस्मरण  से थोडा  बाहर  आईये और देखिये अपने अस पास क्या क्या होता रहता है .......कुछ अनुभव और कल्पनाओं को बन कर रची जाती हैं कहानियाँ ...... वाणी जी का यही कहना है .... 



जिन खोजा तीन पाइयां...


चाय बना लाती हूँ  - कहती माला रसोई  जाने केे लिए मुड़ी तो विद्या भी उसके साथ हो ली यह कहते हुए कि मैं भाभी की मदद करती हूँ.

आपके पापा के बारे में सुना था तबसे ही आपसे मिलने का मन हो रहा था. कैसे क्या हो गया था!
चाय की पतीली गैस पर रखते माला भीगी पलकों से सब बताती रही.
बहुत बुरा हुआ लेकिन पीछे रह जाने वालों को हिम्मत रखनी पड़ती है. चाय विद्या ने ही कप में छानी. बिस्किट, नमकीन करीने से प्लेट में रखते हुए माला फिर से सुबक पड़ी.

%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%%

क्या खोज रहे क्या पाया ये तो पता नहीं ....... बस इतना पता कि कोई भी दौर हो ....... हमेशा यही सुनते रहे कि बहुत मंहगाई है ........ कभी मंहगाई कम ही नहीं रही  ..... गिरीश पंकज जी इस मंहगाई के कमर तोड़ आसन सिखा रहे हैं ...... एक नज़र इस योग पर भी ..... 


व्यंग्य /महंगाई के कमरतोड़ आसन


इस देश में अगर योग के लिए प्रेरणा देने का काम किसी ने किया है तो वो है परमप्रिय महंगाई-सुंदरी. 
इसे डायन कहना ठीक नहीं. डायन बर्बाद करती है, ये सुंदरी आबाद करती है. जनता और महंगाई-बाला दोनों अपने-अपने तरीके से योगासन कर रहे हैं. महंगाई के कारण लोग 'शीर्षासन' करने पर मजबूर है. 
योग की सारी मुद्राएं करती है महंगाई. 'अनुलोम-विलोम' उसे बड़ा प्रिय है. साँस खींचती है यानी कीमत बढ़ाती है,और कभी-कभार साँस छोड़ती भी है.

^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^^


और आज की चर्चा  की अंतिम कड़ी ...... इंटरनेट की दुनिया का एक ज्वलंत मुद्दा .....  हांलांकि  इस पर बहुत लोगों ने अपने विचार रखे ...... फिर भी यदि और लोग भी इस पर कुछ कहें तो विचारणीय होगा .... कामिनी सिन्हा जी ने उठाये प्रश्न और दिए अपने विचार .... 



"खिलतें हैं  फूल  बनके चुभते हैं हार बनके"


वैसे तो, सामान्य जीवन में रिश्तों का बहुत महत्व है, अनमोल होते हैं ये रिश्ते। सच्चे और दिल से जुड़े रिश्ते कभी चुभते नहीं...वो हार बनकर भी गले की शोभा ही बढ़ाते हैं। ये गीत तो आज कल के युग की एक खास रिश्ते को बाखुबी परिभाषित कर रहा है वो रिश्ते हैं "आभासी दुनिया के रिश्ते" जो आजकल समाज में यथार्थ रिश्तों से ज्यादा महत्वपूर्ण जगह बना चुका है। सोशल मीडिया के नाम से प्रचलित अनेकों ठिकाने हैं  जहाँ ये रिश्ते बड़ी आसानी से जुड़ रहें हैं और हवाई पींगे भर रहें हैं "फल-फूल भी रहें हैं" ये कहना अटपटा लग रहा है क्योंकि वैसे तो हालात कही भी नजर नहीं आ रहें हैं। 

&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&

अचानक ही दिग्विजय साहब का कथन याद आ गया  ........ आज सोमवार है और सप्ताह का पहला दिन ज्यादा व्यस्तता लिए हुए ....  खैर अब तो लगा दिए लिंक ...... धीरे धीरे पढ़ लीजियेगा ..... 

आप सभी पाठकों  की प्रतिक्रिया का   इंतज़ार  रहेगा  ...... अपना ख्याल रखें ...... स्वस्थ रहें .... 

धन्यवाद ....
संगीता स्वरुप 

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...