निवेदन।


फ़ॉलोअर

३०५२ / संगीता स्वरुप .. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
३०५२ / संगीता स्वरुप .. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 7 जून 2021

3052 ....... नदी सवाल करती है .....

 आज कल लगता है कि सोमवार बहुत जल्दी आ जाता है ..... न जाने बाकी छः  दिन कैसे इतनी जल्दी बीत जाते हैं ... और मैं सोचती ही रह जाती हूँ कि इस बार क्या दिया जाये  पाँच लिंक के आनन्द में  अपने पाठकों को ..... और अचानक याद आता है कि अरे कल तो सोमवार है .... अब बताइए भला ऐसे कोई विशेष चर्चा  लग सकती है ?... मैं अपने प्रिय पाठकों से करबद्ध क्षमा प्रार्थना कर रही हूँ कि अब तो ये सठियाना भी  ख़त्म  होने वाला है तो ज़रा मेरी  भूलने  की आदत को आप बर्दाश्त कर लीजियेगा .  पता नहीं सत्तर का होने पर क्या होगा ? 

खैर ये तो भूल चूक होती रहेगी शायद ...... चलते हैं आज  के  पाँच लिंकों पर . 

प्रारंभ करते हैं   आक्रोश  से  ----   हमारी विभा जी यूँ तो बहुत शांत स्वाभाव  की हैं ..... लेकिन कभी कभी सही बात पर आक्रोश तो बनता है ......




तालाब पाटकर शजर काटकर

अजायबघर बनाने से मन नहीं भरा।

स्मार्टसिटी बनाने के जुनून में

ओवरब्रिज का जाल बिछा देने का चस्का चढ़ा।

अटल पथ पर बने फुट ब्रिज पर सेल्फी ले आऊँ  | 

$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$

अभी आक्रोश को झेल ही रहे थे कि  संदीप कुमार शर्मा जी ले कर आ गए विशाल नदी ...... और खुद कुछ नहीं कह रहे बस इतना ही कि  ----- नदी सवाल  करती  है ......  अब भला ये क्या बात हुई ? आप ही पूछ लो न ....... 




नदी

कह रही है

प्राण हैं

उसमें

जो तुम्हारे

प्राण की भांति ही

जरूरी हैं।

$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$

लीजिये ........ नदी ने सवाल क्या किया कि झरोखा पर निवेदिता जी न जाने किसकी बात कर रहीं कि वो भला  बन्दा कह रहा कि ......  मैं चाहता हूँ   .....



अब आपको ब्लॉग पर जा कर ही पढना पड़ेगा कि ये कौन महाशय हैं और क्या चाहते हैं ...... मैं नहीं बता रही कुछ .... 

$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$

जहाँ तक चाहत  की बात है तो आज शायद ये बात सबको ही समझ आ गयी होगी कि हमें अपने पर्यावरण को बचाना है ..... जीव , जंगल , मिटटी , पानी सबसे जुड़ना है ..... केवल फेसबुक पर या ब्लॉग पर रचनाएँ लिख देने मात्र से पर्यावरण का संरक्षण नहीं होने वाला ...... फिर भी प्रयास के लिए बार बार इन सभी बातों को याद   कराते रहना भी ज़रूरी है .....  इसी सन्दर्भ में  जेन्नी शबनम जी कुछ हाइकु के माध्यम से चेतना जगाने की  कोशिश कर रही हैं .....

पर्यावरण ( हाइकु ) 



1. 
द्रौपदी-धरा   
दुशासन मानव   
चीर हरण।   

2. 
पाँचाली-सी भू   
कन्हैया भेजो वस्त्र   
धरा निर्वस्त्र।   |

मुझे लग रहा है कि हर हाइकु बहुत गहन अर्थ संजोये है ....... आप भी पढ़ कर देखिये .....

$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$

और अब अंत में एक आत्मकथा पढने जा रहे हैं .......किसकी  ?  ये तो बताना ही पड़ेगा ....... चलिए बता ही देती हूँ , वैसे है तो ये बच्चों के लिए फिर भी शायद कुछ बच्चे भी पढ़ते हों ये चर्चा .....शायद थोडा सुधर जाएँ ....... वैसे कोरोना काल होने के कारण तो ये भी बेचारी अलमारी में ही कहीं दुबकी हुई होगी ...... फिर भी पढ़ ही लीजिये ... साधना वैद  जी लायी हैं .....  
 टाई  की आत्मकथा ..... वैसे आत्मकथा से ज्यादा व्यथा कथा है .....




मुझे याद है जब वरुण क्लास वन में आया था तो उसे पहली बार स्कूल ड्रेस के साथ मुझे भी गले में बाँधना अनिवार्य हो गया था ! वरुण कितना खुश था ! सुबह जल्दी जल्दी तैयार होकर मुझे उठा कर पापा के पास पहुँच जाता,

“ ये टाई आप बाँध दीजिये ना पापा ! मम्मी को अच्छी नॉट बाँधनी नहीं आती  |

$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$

ये टाई की बात पर यही कहना है कि जिसका काम उसी को साजे ......  और करे तो डंका बाजे .......

चलिए जी .... बज गया डंका और हम भी समापन करते हैं आज  की चर्चा का ..... 

आपकी प्रतिक्रियाओं का इंतज़ार रहेगा . 


नमस्कार 

संगीता स्वरुप .







Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...