निवेदन।


फ़ॉलोअर

514 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
514 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 12 दिसंबर 2016

514....किसने कहा तुझसे 'उलूक' तू कूड़े पर लिख

सादर अभिनन्दन
शनिवार को आदरणीय विभा दीदी की 
प्रस्तुति काफी से अधिक पसंद आई
एक अच्छा प्रयोग किया दीदी ने
इसे जारी रखने का विचार है
कृपया अपनी राय देंगे


चलिए चलें आज की चयनित रचनाओं की ओर..
आज के शीर्षक पर एक टिप्पणी
किसने  कहा  
तुझसे  'उलूक' 
तू कूड़े  
पर लिख
......
अरे लिखना ही था
तो किसी 

कागज पर लिखता
नोट पर लिखता..
या फिर किसी के
पीठ पर ही लिख देता

.......

दो तस्वीर....रेवा
उन दो तस्वीरों
से फिर रंग चुराया
उसमे मिलाये
सारे गिले शिकवे
और प्यार
फिर बनायी दो तस्वीर


कहीं वो ग़ज़ल तो नहीं.... ठाकुर दास 'सिद्ध'
सवालों के अंबार हैं,
मिला कोई हल तो नहीं।

ज़ुबाँ पर अलग राग है,
लिया दल बदल तो नहीं।




क्या तुम नहीं जानते थे - मुक्ता
हर वो बात जो जानना तुम्हारा लिए जरूरी था
मुझे याद है मेरी ज़िन्दगी का
हर पन्ना तुम्हारे सामने एक दम स्पष्ट था
फिर क्यों अचानक याद आया तुम्हें
नहीं निभा सकते तुम सारे वादे


यूट्यूब पर बंटा अनोखा ज्ञान नास्त्रेदमस को लेकर....गिरीश बिल्लौरे 'मुकुल'
नास्त्रेदमस की वर्ष 2017 से जुड़ी भविष्यवाणी कहती है कि भारत 2017 का यह वर्ष सालों-साल याद रखेगा। इस वर्ष कुछ ऐसा खास होगा, 
जो भारतीयों को दुनिया के सामने बड़े स्तर पर ले आएगा। इसके बाद नास्त्रेदमस ने जो कहा, उसे जान आपके होश उड़ जाएंगे। यह तो सभी जानते हैं कि नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों में भारतीय सत्ता की बात कही, जिसके अनुसार नरेन्द्र मोदी एक बेहतरीन सत्ताधारी साबित होंगे। लेकिन एक अगली भविष्यवाणी के अनुसार नरेन्द्र मोदी भारतीय सत्ता संभालने के बाद अगले 12 सालों तक देश के हित में कार्य करेंगे। जी हां...  वर्ष 2026 तक मोदी सरकार भारत पर राज करेगी। यानी कि मोदी जी का प्रधानमंत्री काल काफी लंबा होने वाला है




स्त्री नहीं सहती....डॉ. प्रतिभा स्वाति
स्त्री चीखती हैं 
पर 
उसकी महीन आवाज़ 
उलझ जाती है 
घर के चौके - चूल्हे से ...





आज का शीर्षक...
किताब 
में लिख
कापी 
में लिख
नहीं मिलता 
है लिखने 
को तो
बाथरूम 
की ही
दीवारों 
पर ही लिख

आज्ञा दें यशोदा को
सादर


आज के रचना कार

रेवा टिबड़ेवाल, ठाकुर दास सिद्ध, मुुक्ता, गिरीश बिल्लौरे
डॉ. सुशीलकुमार जोशीडॉ. प्रतिभा स्वाति




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...