सादर अभिवादन
सावन का महीना
सावन वो भी डबल सावन
आनन्द ही आनन्द
......
भाई कुलदीप जी परेशान हैं नेटवर्क से
चलिए व्यवधान हरदम नहीं न रहता
रचनाएं देखें ......
ऐसा एक मिलन था अद्भुत ...
ऐसा एक मिलन था अद्भुत
कविता में जो व्यक्त हुआ है ,
सभी दिलों में जो अंकित है
बड़े प्रेम से खुदा हुआ है !
इसी तरह का प्यार सदा ही
सबके मन में बसा रहेगा
पापा-माँ की मिलें दुआएं
जीवन सुंदर सदा रहेगा !!
जिन्दगी के रंग कई ....
गमों से पर्दा क्या उठाया
अश्क छलक आए,
सुलगती रूह ,गम को
बयाँ करती नही!!
काल चले जब वक्र चाल में
बिना बिके दूल्हा डरता
सात वर्ष ने दाँव चला अब
घर की हँड़िया कहाँ बिके
धन की थैली प्रश्न पूछती
छल प्रपंच में कौन टिके
अदालतों से वधू पक्ष फिर
खेत दूसरों के चरता।।
एक फेक न्यूज के कारण हुई ये शर्मनाक घटना...
एक झूठी खबर फैलाई गई थी कि एक मैतेई महिला की कूकी पुरुषों ने हत्या कर दी है।
वास्तव में यह खबर दिल्ली की थी और बहुत पुरानी थी। लेकिन इस फेक न्यूज ने मैतेई
पुरुषों को आदमखोर बना दिया। मणिपुर में झगड़ा मैतेई और कूकी समाज का है। झगड़ा जमीन का है। मैतेई आदिवासी तमगा लेकर कुकीयों के पहाड़ खरीदना चाहते है और कूकी आदिवासी जमीन नहीं छोड़ना चाहते। जमीन के झगड़े में महिलाएं क्यों पिसे? दुनियाभर की हर घटना, दुर्घटना, युद्ध और झगड़े का कहर महिलाओं पर ही क्यों बरसता है?
बनो स्त्रियों रणचंडी बनोकाली खप्पर वाली बनोमहिषासुर मर्दिनी बनोकिन्तु चुप मत रहोसमय की प्रचंड पुकार हैधरा पर मचा हाहाकार है
चाहे तुम चांद पर पहुंच जाओ या छू लो सूरज चाहे कविताएं लिख लो या स्वयं को विद्वान कह लो रहोगे तो तुम वहशी दरिंदे
चाहे तुम चांद पर पहुंच जाओ
या छू लो सूरज
चाहे कविताएं लिख लो
या स्वयं को विद्वान कह लो
रहोगे तो तुम
वहशी दरिंदे
आज बस इतना ही
मिलते हैं न फिर
मिलते हैं न फिर




