निवेदन।


फ़ॉलोअर

1311 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
1311 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 17 फ़रवरी 2019

1311....क्या इस्लाम यही सिखलाता है

पिछले चौदह फरवरी को सारा संसार 
प्रेम-दिवस मना रहा था कुछेक आतंकवादियों ने 
सैन्यबल से भरी बसों पर कायराना हमला किया
धिक्कार है ..धिक्कार है
शाश्वत तो ये है कि मनोबल बढ़ता जा रहा है
आतंकवादियों का..
इस अवसर पर रचनाकारों की कलम ने भी
धिक्कारा हमलावरों के...आइए देखें..

आगे आगे मैं जाऊँगा कसम सैन्य की खाता हूँ।
पाकिस्तान पर गर हमले का एक निमंत्रण पाता हूँ।।
एक बार घर मे घुस करके इनका दमन जरूरी है।
इनके काले मंसूबों पर काला कफन जरूरी है।।
बस इक मौका सेना को दो पाकिस्तान मिटाने का।
माँ का जितना दूध पिया है उसका कर्ज निभाने का।।

ललकार रहा है हिन्दुस्तान
सुधर जा ओ अब पाकिस्तान!
मारो, काटो, आतंक करो...
ऐ दहशत गर्दों शर्म करो...
क्या इस्लाम यही सिखलाता है?
क्या कुरान से तुम्हारा नाता है?

कैसे देखूँ माँ के आँसू, वो दृश्य सिंदूर मिटाने का
रोते-बिलखते बच्चों को,शव ढोते बूढ़े कन्धों को।
फट जाती है छाती अपनी,  देख तिरंगे में ताबूत
तब भी शर्म नहीं आती,घर में छुपे जयचन्दों को।

बहुत सह लिया घात भीतरी,अब प्रतिकार करो
दुश्मनों के घर में घुसकर,चढ़के उनपर वार करो।


प्रश्न ये, देश की स्वाभिमान पर,
प्रश्न ये, अपने गणतंत्र की शान पर,
जन-जन की, अभिमान पर,
प्रश्न है ये,अपने भारत की सम्मान पर।

ये वीरगति नहीं, दुर्गति है यह,
धैर्य के सीमा की, परिणति है यह,
इक भूल का, परिणाम यह,
नर्म-नीतियों का, शायद अंजाम यह!

टूटी बुढ़ापे की लाठी
बिछड़ गए माँ के लाल
बच्चों से छिना पिता का साया
मिट गया सिंदूर,टूट गई चूड़ियाँ
पथराई आँखे लिए बैठा पिता
बिलखती माँ तस्वीर लगा सीने से
कहां गया मेरी आंखों का नूर
एक झटके में उजड़ी दुनियां

मेरी फ़ोटो
छाती पीट रही क्यों पगली, अभी कर्ज़ यम के बाकी हैं,
यहाँ मौत का जाम पिलाने पर आमादा, सब साक़ी हैं.
बकरों की माँ खैर मना ले, यहाँ भेड़िये छुपे हुए हैं,
कुछ ख़ूनी जामा पहने हैं, पर कुछ के कपड़े ख़ाकी हैं.

यहाँ पर हम महसूस करते हैं कि अब तक सहा
अब नहीं सहेंगे...हम देश के साथ हैं
देश के सारे बच्चे , जवान और वृद्धजन
साथ-साथ लड़ने की कसमें खा रहे है
नारियाँ भी पीछे नहीं है...
बस...अब मिटा दें पाकिस्तान का नाम
दुनिया के नक्शे से
यशोदा







Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...