निवेदन।


फ़ॉलोअर

मंगलवार, 12 मई 2026

4740...उसका घर उसका देश है...

शीर्षक पंक्ति: आदरणीय ओंकार जी की रचना से।

सादर अभिवादन।

मंगलवारीय अंक में पढ़िए पसंदीदा रचनाएँ-

कौन हो तुम-एक दार्शनिक प्रेम कविता

स्वयं के अस्तित्व से बेखबर
दुर्गम पथ की बाधाओं से अनजान,
कठोर धरातल पर कुसुम-राह तलाशती।
जीवन के इस विस्तृत क्षितिज को
अदम्य उत्साह और चटख सुर्ख रंगों से
रंगने को आतुर-व्याकुल
कौन हो तुम!

*****

माँ की प्रतिक्षाएँ

कोई पूछे

आज तुमने क्या खाया?”

जैसे वह बरसों पूछती रही है सबसे।

वह प्रतीक्षा करती है

कि बच्चे जब सफल हों

तो परिचय में सिर्फ़ पिता का नाम नहीं,

उसकी जागी रातें भी दिखाई दें।

*****

855. माँ

उसका घर उसका देश है,

देहरी देश की सीमा,

बच्चे देश के नागरिक,

उसके होने भर से

महफ़ूज़ रहता है उसका देश,

चैन से सोते हैं उसके बच्चे।

*****

सोशल मीडिया में मैडिटेशन का शोर

आज की दुनिया में, जहाँ लोग देर रात तक स्क्रीन देखते हैं और फिर नींद न आने की शिकायत करते हैं, यह विधि तेज़ी से प्रचलित हो रही है। अनिद्रा कुछ हद तक घटती है और नींद आ जाए तो चिंता भी कम हो जाती है। इस अभ्यास से शरीर और मन को आराम मिलता है। लेकिन इसका उद्देश्य सिर्फ़ नींद लाना है, आत्म-दर्शन नहीं। आराम और गहरी ध्यान-साधना के बीच का अंतर समझना ज़रूरी है।

 *****

मातृदिवस, दस मई को ही क्यों

माँ ! जैसे विशाल, अद्वितीय, अप्रतिम, दैवीय व्यक्तित्व के लिए एक दिन का निर्धारण ! इस बात को लेकर कई बार हम भावुक और आक्रोशित भी हो जाते हैं ! पर मई माह के दूसरे रविवार को मातृ दिवस मनाने के पीछे भी एक बेटी की अपनी माँ के प्रति अटूट प्रेम, सम्मान और सामाजिक सुधार की भावना काम कर रही थी ! उस बेटी का नाम है, एना मारिया जार्विस ! एना की मां का निधन 9 मई 1905 को हुआ था, जो उस वर्ष मई का दूसरा रविवार था, इसीलिए मई के दूसरे रविवार को ही ''मदर्स डे'' मनाने की परंपरा शुरू हुई!

*****

फिर मिलेंगे। 

रवीन्द्र सिंह यादव 

 


6 टिप्‍पणियां:

  1. शुभ प्रभात
    बेहतरीन अंक
    आभार
    वंदन

    जवाब देंहटाएं
  2. सुप्रभात! सदा की तरह सराहनीय रचनाओं की खबर देता सुंदर अंक

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत अच्छी हलचल प्रस्तुति में मेरी ब्लॉग पोस्ट सम्मिलित करने हेतु आभार

    जवाब देंहटाएं
  4. सम्मिलित कर मान देने हेतु हार्दिक आभार

    जवाब देंहटाएं
  5. ' सोशल मीडिया में मैडिटेशन का शोर' ko shamil karne ke liye aabhar Ravindra.

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।




Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...