निवेदन।


फ़ॉलोअर

बुधवार, 29 अप्रैल 2020

1748...ज़िद में तुम्हारी लुटा आये खुशियाँ

सादर नमस्कार
आज पाँच लिंकों का आनन्द में  
हमारी आमद दर्ज हो रही है  
एक लम्बे अंतराल के बाद
श्रीमति श्वेता सिन्हा की पुरानी रचनाओं के साथ
मन
परिस्थितियों की
उद्विग्नता से
उद्वेलित,
विचलित होकर
अपने अस्तित्व की
सार्थकता टोहता,
मोह की मरीचिका को
पाने की लालसा में
टकराता है
रेतीली भूमि की सतह से,


आहट पाकर गर्मी की
एक पेड़ हौले-से शरमाता है
गरम हवा संग अंगड़ाई ले
पत्तियों का दुपट्टा गिराता है

पत्रविहीन शाखों ने पहने
दिव्य वस्त्र अलंकरण खास
किस करघे से काता गया
कुरता पीला,मखमली लिबास


चोंच में मोती भरे सजाये
अंबर के विस्तृत आँगन में
ध्रुवतारा हम भी बन जाये
मनु जीवन में सम्मान भरें

जीवन की निष्ठुरता से लड़
ऋतुओं की मनमानी से टूटे
चलो बटोरकर तिनकों को
फिर से एक नई उड़ान भरें


सुनो, ओ हवाओं न थामो दुपट्टा,
धड़कन को होता है उनका भरम।

मालूम हो तो सुकूं आये दिल को,
तुम बिन बिताने है कितने जनम।

ज़िद में तुम्हारी लुटा आये खुशियाँ,
सिसकते है भरकर के दामन में ग़म।


तुम्हारे स्वर के
आरोह-अवरोह पर
लिखे प्रेम-पत्र
तुम्हारी रुनझुनी बातें
हवा की कमर में खोंसी
पवनघंटियों-सी
गुदगुदाती है 
शुष्क मन के
महीन रोमछिद्रों को।


दर्द,ग़म,तड़प,अश्क और रूसवाई,
इश्क़ ने जहाँभर की खाक़ छानी है

बेहया दिल टूटकर भी धड़कता है
ज़िंदा लाशों की ये तो बदज़ुबानी है
.....

हम-क़दम का नया विषय
यहाँ देखिए
.....
पम्मी सिंह की माताश्री
स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं
पम्मी जी उनके साथ हैं
ईश्वर उन्हें शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ करें
यही कामना
सादर


मंगलवार, 28 अप्रैल 2020

1747.. अपने सिद्धातों कर अडिग निराला जी


मंगलवारीय अंक में
आप सभी का स्नेहिल अभिवादन
----------
आज की विशेष प्रस्तुति में
कालजयी रचनाकार
स्मृतिशेष पण्डित सूर्यकान्त त्रिपाठी 
'निराला'
जी
 की दो रचना
निराला जी के बारे में
निराला की शिक्षा हाई स्कूल तक हुई। बाद में हिन्दी संस्कृत और बाङ्ला का स्वतंत्र अध्ययन किया। पिता की छोटी-सी नौकरी की असुविधाओं और मान-अपमान का परिचय निराला को आरम्भ में ही प्राप्त हुआ। उन्होंने दलित-शोषित किसान के साथ हमदर्दी का संस्कार अपने अबोध मन से ही अर्जित किया। तीन वर्ष की अवस्था में माता का और बीस वर्ष का होते-होते पिता का देहांत हो गया। अपने बच्चों के अलावा संयुक्त परिवार का भी बोझ निराला पर पड़ा। पहले महायुद्ध के बाद जो महामारी फैली उसमें न सिर्फ पत्नी मनोहरा देवी का, बल्कि चाचा, भाई और भाभी का भी देहांत हो गया। शेष कुनबे का बोझ उठाने में महिषादल की नौकरी अपर्याप्त थी। इसके बाद का उनका सारा जीवन आर्थिक-संघर्ष में बीता। निराला के जीवन की सबसे विशेष बात यह है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने सिद्धांत त्यागकर समझौते का रास्ता नहीं अपनाया


 ::भिक्षुक::
वह आता
दो टूक कलेजे को करता, पछताता
पथ पर आता।

पेट पीठ दोनों मिलकर हैं एक,
चल रहा लकुटिया टेक,
मुट्ठी भर दाने को — भूख मिटाने को
मुँह फटी पुरानी झोली का फैलाता —
दो टूक कलेजे के करता पछताता पथ पर आता।

साथ दो बच्चे भी हैं सदा हाथ फैलाए,
बाएँ से वे मलते हुए पेट को चलते,
और दाहिना दया दृष्टि-पाने की ओर बढ़ाए।
भूख से सूख ओठ जब जाते
दाता-भाग्य विधाता से क्या पाते?
घूँट आँसुओं के पीकर रह जाते।
चाट रहे जूठी पत्तल वे सभी सड़क पर खड़े हुए,
और झपट लेने को उनसे कुत्ते भी हैं अड़े हुए !

ठहरो ! अहो मेरे हृदय में है अमृत, मैं सींच दूँगा
अभिमन्यु जैसे हो सकोगे तुम

तुम्हारे दुख मैं अपने हृदय में खींच लूँगा।
:: :: :: ::

::दलित जन पर करो करुणा::


दलित जन पर करो करुणा।
दीनता पर उतर आये
प्रभु, तुम्हारी शक्ति वरुणा।

हरे तन मन प्रीति पावन,
मधुर हो मुख मनभावन,
सहज चितवन पर तरंगित
हो तुम्हारी किरण तरुणा

देख वैभव न हो नत सिर,
समुद्धत मन सदा हो स्थिर,
पार कर जीवन निरंतर
रहे बहती भक्ति वरूणा।
:: :: :: ::

उपरोक्त दोनो रचनाएँ 
कविताकोश ली गई है
.............
विषय भी देना है
एक सौ अट्ठारहवाँ विषय

शोहरत
उदाहरण
कितना बेबस कर देती है शोहरत की जंजीरे भी 
अब जो चाहे बात बना ले हम इतने आसान हुए 
- डॉ. राही मासूम रजा
पूरी रचना पढ़िए
प्रेषण तिथिः 02 मई 2020
प्रकाशन तिथिः 04 मई 2020
माध्यम ब्लॉग संपर्क फार्म
सादर



Search Results

Web results


सोमवार, 27 अप्रैल 2020

1746...हम-कद़म का एक सौ सत्रहवाँ अंक.... चूल्हा

सोमवारीय अंक में
आपसभी का
स्नेहिल अभिवादन
---------
इस बार हमक़दम का विषय था 
एक चित्र


इसे चूल्हा कहिये या आग,अग्नि 
ज्वाला अनेक अर्थों में
एक भाव समेटे हुये।

चूल्हे में जलती आग से पवित्र 
कुछ नहीं होता 
 चूल्हे जलते हैं
संसार की क्षुधा मिटाने के लिए।

★

भूख के एहसास पर
आदिम युग से
सभ्यताओं के पनपने के पूर्व
अनवरत,अविराम
जलते चूल्हे...
जिस पर खदकता रहता है
अतृप्त पेट के लिए
आशाओं और सपनों का भात, 
जलते चूल्हों के
आश्वासन पर 
निश्चित किये जाते हैं
वर्तमान और भविष्य की
परोसी थाली के निवाले
 उठते धुएँ से जलती
पनियायी आँखों से
टपकती हैं 
 मजबूरियाँ
कभी छलकती हैं खुशियाँ,
धुएँ की गंध में छिपी होती हैं
सुख-दुःख की कहानियाँ
जलती आग के नीचे
सुलगते अंगारों में
लिखे होते हैं 
आँँसू और मुस्कान के हिसाब
बुझी आग की राख में
उड़ती हैंं
पीढ़ियों की लोककथाएँ
बुझे चूल्हे बहुत रूलाते हैं
स्मरण करवाते हैं
जीवन का सत्य 
कि यही तो होते हैं 
मनुष्य के
 जन्म से मृत्यु तक की 
यात्रा के प्रत्यक्ष साक्षी।

#श्वेता
....


कालजयी रचनाएँ

उदाहरणार्थ दी गई रचना

कुमार कृष्ण
जलता है मानचित्र
लोकतन्त्र का
फ्रेम से गिरकर
बाहर निकल आती
आजादी की उपेक्षित तस्वीर।

बहुत बार देखा है उसने देश को
रोटी की तरह रंग बदलते
बौनी दीवारों पर उसके
पकता है हर रोज
पूरा देश
देश....
जो नहीं कुछ और
रोटी के ठण्डे टुकड़ों की

बाबा नागार्जुन
कई दिनों तक चूल्हा रोया, चक्की रही उदास
कई दिनों तक कानी कुतिया सोई उनके पास
कई दिनों तक लगी भीत पर छिपकलियों की गश्त
कई दिनों तक चूहों की भी हालत रही शिकस्त।


ऋषभ देव शर्मा
चिकनी पीली मिट्टी को
कुएँ के मीठे पानी में गूँथ कर
बनाया था माँ ने वह चूल्हा
और पूरे पंद्रह दिन तक
तपाया था जेठ की धूप में
दिन - दिन भर
★★★★★ 

चिट्ठाजगत 
 से कालजयी रचनाएँ
★

आदरणीय ज्योति खरे सर
कोई आयेगा

टांग देती हैं
  खूंंटी पर सपने
 सहेजकर रखती हैं आले में
      बिखरे रिश्ते
डिभरी की टिमटिमाहट मेँ
     टटोलती हैं स्मृतियां--

★

आदरणीय विश्वमोहन जी
गरीबन के चूल्हा चाकी

ये गइया के चरवैया!
ब्रह्मपिशाच! 
गोबर्द्धन-बिलास!अबकी गले
का अटकाये हो!
भईया, का खाये हो?जो गंगा मईया को
सखी सलेहर संग,गरीबन के चूल्हा चाकी
दिखाने आये हो।



...............
नियमित रचनाएँ
..................


आदरणीय आशा सक्सेना
गृहणी

सांझ उतरते ही आँगन में
दिया बत्ती करती
और तैयारी भोजन की |
चूल्हा जलाती कंडे लगाती
लकड़ी लगाती



आदरणीय शुभ मेहता
आग

आग चूल्हे  की हो
या पेट की...
एक जलती है
तब दूसरी बुझती है
और चूल्हा जलता कब है?
पूछो उन  मजदूरों से .. ....
आज बोल कर गया था

आदरणीय साधना वैद
चूल्हा

चूल्हे के नाम से ही
माँ याद आ जाती हैं
रसोईघर में चूल्हे के पास पटे पर बैठीं
साक्षात अन्नपूर्णा सी माँ !
जलती लकड़ियों की आँच से तमतमाया
उनका कुंदन सा दमकता चेहरा,
माथे पर रह रह कर उभरते श्रम सीकर,
आँखों में अनुपम अनुराग और
चहरे पर तृप्ति की अनुपम कांति !

आदरणीय सुजाता प्रिय
बेचारा चुल्हा

चुल्हे में आग जलता है और चुल्हे को जलाता है।
पर, बेचारा चुल्हा कुछ भी तो नहीं कह पाता है।

क्योंकि उसे जलना है बस भोजन पकाने के लिए।
और उसे तपना है सभी चीजों को तपाने के लिए।

आदरणीया रितु आसुजा जी
जीवन का सार अग्नि

सूर्य का तेज भी अग्नि
 जिसके तेज से धरती पर 
 मनुष्य सभ्यता पनपती
 अग्नि विहीन ना धरती
 का अस्तित्व ।


 अग्नि के रूप अनेक 
 प्रत्येक प्राणी में जीवन
 बनकर रहती अग्नि।


अभिलाषा चौहान
हे मजदूर

दबा के चंद सिक्के मुट्ठी में
बिना किसी चाह व शंका के
तुम अपना चूल्हा जलाते हो
न तुम्हें चिंता पद की न रूतबे की
न दिखावे की न किसी चोरी की
दिनभर अथक परिश्रम बस
बिना किसी तृष्णा के
बिना किसी लोभ के
कितनी मीठी नींद सो जाते हो


★★★★★
आदरणीय सुबोध सिन्हा

सुलगते हैं कई बदन

हम जलती हैं

दो शहरों या गाँवों को

जोड़ती सड़कों के

किनारे किसी ढाबे में

जलने वाले चूल्हे की तरह

अनवरत दिन-रात
जलती-सुलगती
और वो किसी
संभ्रांत परिवार की
रसोईघर में जलने वाले
दिनचर्या के अनुसार
नियत समय या समय-समय पर
पर जलती दोनों ही हैं
हम वेश्याएँ और ब्याहताएँ भी
ठीक किसी जलते-सुलगते
चूल्हे की तरह ही साहिब !

★

लंकादहन बनाम माचिस

दियासलाई बहुत काम की चीज है। इसके बिना आग जलाना संभव नहीं है। हालांकि अब आग जलाने के लिए अच्छे लाईटर भी उपलब्ध हैं। लेकिन ग्रामीण चूल्हे पर लकड़ी जलाने के लिए आज भी दियासलाई का ही प्रयोग किया जाता है। या फिर मंदिर का दिया और मज़ार की अगरबत्ती जलाने के लिए भी इसी को प्रयोग में लाते हैं। और हाँ ... श्मशान में भी। है ना !?  छोटी सी डिबिया, जिनमें नन्हीं-नन्हीं तीलियाँ। आज भी दियासलाई काफी सस्ती आती है और यह लाइटर से तो बहुत ही सस्ती आती हैं। इस वजह से दियासलाई का प्रयोग बहुतायत में किया जाता है।


★★★★★★★

हमक़दम का यह अंक
आपको कैसा लगा?
आपकी बहुमूल्य प्रतिक्रियाएँ
सदैव अपेक्षित है।

हमक़दम का अगला विषय
जानने के लिए
कल का अंक पढ़ना न भूलेंं।









रविवार, 26 अप्रैल 2020

1745....लॉकडाउन में

जय मां हाटेशवरी.....
कुछ यक्ष प्रश्न जो पूछे जाने चाहिए
प्रश्न - घर मे बंद कौन रहे? 
उत्तर - जनता
प्रश्न - सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कौन करे? 
उत्तर - जनता
प्रश्न - दान कौन करे? 
उत्तर - जनता
प्रश्न - मूक पशु-पक्षियों को दाना-पानी कौन दे? 
उत्तर - जनता
प्रश्न - आसपास के गरीबों का ध्यान कौन रखे? 
उत्तर - जनता
प्रश्न - PM केअर फंड में कौन पैसा डोनेट करे? 
उत्तर - जनता
प्रश्न - दुकान के नौकर का वेतन कौन न रोके? 
उत्तर - जनता
प्रश्न - कामवाली और माली का पैसा कौन न काटे? 
उत्तर - जनता
प्रश्न - किराएदारों से किराया कौन न ले? 
उत्तर - जनता
प्रश्न - समय पर EMI कौन चुकाए? 
उत्तर - जनता
.
.
.

प्रश्न - परंतु कोरोना से जंग कौन लड़ रहा है? 
उत्तर - देश के नेता और सरकार

अब पेश है..... आज के लिये मेरी पसंद.....


लघुकथा : सैनिटाइज़
गगन व्यथित मन से बोल उठा ,"वसुधा ! तुम्हारी सहायता करने कोई और नहीं आएगा । तुम स्वावलम्बी बन अपना उपचार स्वयं करो । कभी करवट ले कर तो कभी गर्मी बढाकर सेंक लें कर । कभी छालों को ठण्डा करने के लिये शीतलहर भी बहाना होगा । देखना सब बेचैन हो कर तुमको कोसेंगे भी ,परन्तु तुम बिलकुल भी विचलित मत होना । "

वसुधा भी विचारमग्न हो कह पड़ी ,"हाँ ! मुझे प्रकृति को भी तो खुद को सैनिटाइज करना चाहिए  ... फिर कुछ तो  बैक्टीरिया छटपटाहट में मेरी भी पीड़ा समझ कर सम्हल
जाएंगे ।"

बीती रात की बारिश और तुम
वर्जित है किस राग में और किस पहर में गाना है कोई राग...ऐसा ही तो है इच्छाओं का संसार. कि बस एक जरा सी, बहुत मामूली सी बात से सुख तर-ब-तर कर देता है और
उससे भी बेहद मामूली, बेहद जरा सी बात पे हजारों टुकड़ों में बंटकर चकनाचूर भी हो जाता है मन.
राग साधना आसान नहीं...
चिड़ियों की आवाज इन दिनों बड़ा भरोसा बनी हुई हैं. क्या तुम्हारे शहर की चिड़ियाँ भी ऐसा ही मीठा गाती हैं? तुम भागते फिरते थे हमेशा कि तुम्हारे जीवन में स्मृतियों के लिए समय नहीं था. इन दिनों कैसे टालते होगे तुम स्मृतियों को वो आती तो होंगी ही, तुम 'अभी बिजी हूँ बाद में आना' कहकर अब जा तो न पाते होगे


चूल्हा
लेकिन चूल्हे पर ही जितने लाजवाब
व्यंजन उन्होंने पका कर खिलाये
संसार का कोई भी मास्टर शेफ
उनकी बराबरी नहीं कर सकता
माँ तो साक्षात अन्नपूर्णा का रूप थीं
कोई उनसे उनका यह तमगा
नहीं छीन सकता !

 लॉकडाउन में
अच्छा है, घरवालों के साथ रहते हैं,
बहुत कुछ कहते,बहुत कुछ सुनते हैं,
पर याद आता है,पार्टियों के लिए सजना
और घर की कॉल बेल का अचानक से बजना.

कोरोना की  देन
अपव्यय छूटा ,मितव्ययी हुए ,हम स्वालम्बी बन पाये
ये सच है पर हम बदल गए ,जीवन में कितने सुख आये
कुछ परेशानिया आयी मगर ,हो गए आत्मनिर्भर है हम
निज सेहत के प्रति जागरूक ,अब फुर्तीले तत्पर है हम

दोहे
नैन सखा है हृदय की , समझे उसकी पीर।
हृदय कराहे दर्द से , गिरे नैन से नीर।।
धोखा खाता नेत्र भी , कहते संत सुजान।
सोने का मृग देखकर , कर न सके पहचान।।

हमने संत समझा........
आंसुओं की नदी में भींगते डूबते ,
उतराते कराहते लोग हासिये पर ,
विकृत हो जाएँगी परिभाषाएं ग्रंथों की ,
राजतन्त्र हो जायेगा जिसे लोकतंत्र समझा -

फिक्र
एहसास भी नहीं होता
कोई कष्ट नहीं होता |
जब जलने लगती चिता
आत्मा हो जाती स्वतंत्र
फिर चिंता फिक्र जैसे शब्द
लगने लगते निरर्थक |
तभी मैं फिक्र नहीं पालती
मैं हूँ संतुष्ट उतने में ही


रश्मि भारद्वाज का आलेख 'स्मार्टफोन ने बनायी एक स्मार्ट पीढ़ी'
जीवन आगे बढ़ने, नयी ऊंचाइयों को छूने का नाम है पर नयी पीढ़ी जिस तरह से अपने ही अवसाद और असुरक्षा के बीच घिरी जा रही है, उसे देखते हुए कभी कभी यही महसूस होता है कि....
वह काले रिसीवर और लंबे तारों वाला पुराना 'आलसी' लैंडलाइन फोन ही ठीक था, जो जोड़ता चाहे कितना भी हो, कम से कम तोड़ता तो नहीं था। जिसकी ट्रिन-ट्रिन कर्कश भले ही हो, मन में प्रेम, प्रतीक्षा और उम्मीद जगाती थी, अविश्वास नहीं। आज की पीढ़ी के पास सब कुछ उपलब्ध है लेकिन प्रतीक्षा का वह सुख उससे छिन गया है जो दो ह्रदयों को जोड़ता था और हमेशा के लिए एक अटूट बंधन में बांध जाता था।

धन्यवाद।

शनिवार, 25 अप्रैल 2020

1744... किताब

Best पुस्तक Quotes, Status, Shayari, Poetry & Thoughts ...
सभी को यथायोग्य
प्रणामाशीष

1 मार्च से 23 अप्रैल
यानी पूरे 53 दिन के बाद मैं बॉलकोनी में गई। बेटे के कहने पर... बेटे के ही उम्र के नौजवान (गुजरात का दीक्षित) से बातचीत हुई। कई लोग अपने-अपने कुत्ते को टहला रहे थे.. धूप में बैठी एक महिला लैपटॉप पर कुछ कर रही थी.. शायद वर्क एट होम निपटा रही होगी तथा उसका नन्हा साइकिल चला रहा था... माँ-हितायद के अनुरूप। बेहद खूबसूरत दिन लगा।
अमेरिका में पल रहे कई नन्हों को देखने को मिला। बड़े अनुशासित दिख रहे हैं। ना तो खिलाने के पीछे माँ पीड़ित दिखती हैं और ना सुलाने के। बेटे से कहा मैंने
भाषा उसकी बड़ी सरल हो अक्षर उसके बड़े चंचल हो- जैसे हम आपस में बोले पढकर मस्त मगन में ढोले- नाम हो उसका प्यारा-प्यारा छोटा मोटा सबसे नियारा- नयी-नयी हो उसमे बात पढने लगे सभी दिन रात...
किताब


किताब

पुस्तक पर कविता Hindi poem on kitab - mehtvta

किताब

Essay On Books In Hindi

किताब

Hindi Poems on Books - किताबों पर हिन्दी ...


><><
पुन: मिलेंगे
><><
अब हम-क़दम का एक सौ सत्रहवाँ विषय
प्रदत्त चित्र पर किसी भी विधा में
रचना लिखनी हैं।

उदाहरण
कृष्ण कुमार की रचना
गर्म दीवारों पर प्रतिदिन उसके
जलता है मानचित्र
लोकतन्त्र का
फ्रेम से गिरकर
बाहर निकल आती
आजादी की उपेक्षित तस्वीर।

बहुत बार देखा है उसने देश को

रोटी की तरह रंग बदलते
बौनी दीवारों पर उसके
पकता है हर रोज
पूरा देश
देश....
जो नहीं कुछ और
रोटी के ठण्डे टुकड़ों की

 अंतिम तिथि: 25 अप्रैल2020 
प्रकाशन तिथि:27अप्रैल 2020

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020

1743 ..पोतकर रंग इंद्रधनुषी सच की भयावहता छुपा दी जाती है

शुक्रवारीय अंक में
आप सभी का स्नेहिल
अभिवादन
-------
मरने की ख़बर ढककर,
मारने की कहानी फैला दी जाती है।
हक़ीक़त पर स्याह परदे,
अफ़वाहों में आग लगा दी जाती है।
गाड़कर बिलखता वर्तमान,
अतीत के मुर्दों से गवाही ली जाती है,
दिमाग में भरकर बारूद
चिंगारियाँ हवा में उड़ा दी जाती है।
पोतकर रंग इंद्रधनुषी 
सच की भयावहता छुपा दी जाती है।

©श्वेता


★★★★★

आइये आज की रचनाएँ पढ़ते हैं


धरती कुछ नहीं कहती लेकिन क्या उसकी क्रोध की अग्नि से बढ़ता उसका तापमान हमारे लिए घातक नहीं बनता जा रहा है। तप्त पृथ्वी की ज्वाला ने मौसम के क्रम को बिगाड़ कर रख दिया है और इसी लिए ये साल के दस महीने में तपती ही रहती है। अब तो इतनी भी बारिश नहीं होती कि उसका आँचल भीग जाये और उसको तपन शांत हो जाए। नदियाँ अपने किनारे छोड़ने लगी हैं और कुछ तो विलुप्त होने की कगार पर आ गयी हैं।


★






मैं कहती हूँ तुमसे आज
कि सुनो, तुम आज मेरी गोदी में सिर रख
फूटकर रो क्यों नहीं लेतीं
पर उससे पहले यारा
मैं तुम्हारे गले लग
तुम्हें अपनी बॉंहों में भींच
अदा करना चाहती हूँ शुक्रिया



★



क्या
तुमने पाया है कि
किताब के बीच
रखा है
ए़क सूखा गुलाब
जबकि
ताज़ी है
उसकी महक
अब भी
हम दोनों के भीतर । 


★



एक कालिमा अदृश्य सी
सारे विश्व पटल छाई।
पासे फेंक करे क्रीड़ा
खेले ज्यों चौसर  घाई।
हार किसकी जीत कैसी
भग्न तार उलझे तागे ।।

★


मुखौटों का है जंगल यहाँ, 
यहाँ लगता हर शख़्स शिकारी है
सच बोलना है ज़ुर्म यहाँ, 
यहाँ हुआ ये आज फ़तवा जारी है।

उम्मीद नहीं कि बचेगा बीमार, 
शायद ये अस्पताल सरकारी है
बच जाएगा पर, हर वो मुज़रिम 
जो नाबालिग बालात्कारी है।

★★★★

आज का अंक 
आपको कैसा लगा?
आपकी प्रतिक्रिया सदैव
उत्साह बढ़ा जाती है।

हमक़दम के लिए

यहाँ देखिये

कल का अंक पढ़ना न भूले
कल आ रही हैं विभा दी
अपनी विशेष प्रस्तुति के साथ।

#श्वेता सिन्हा

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...