निवेदन।


फ़ॉलोअर

मंगलवार, 24 जनवरी 2017

557...लोकतंत्र की जीवंतता का प्रतीक है 'मतदान


जय मां हाटेशवरी...

कुछ राज्यों में विधान सभा चुनाव हो रहे हैं...
कल मतदाता दिवस भी है...
और दो दिन बाद गण-तंत्र दिवस...
इस लिये आज की प्रस्तुति...
आवाहन कर रही  है...
हर मत-दाता से...
मत देते समय...
न दल को देखें,   नजाति-धर्म को...
केवल देश का हित देखें...
जिस के लिये...अपनी सीट से संबंधित सभी प्रतियाशियों में से...
सबसे योग्य बेदाग चरित्र को अपना मत दें...
लोकतंत्र के इस  पर्व में बहुत सोच–समझकर मतदान करें।

100% मतदान का महत्व
आपका कीमती वोट किसी भी नेता का मूल्यांकन कर सकता है. जो पार्टी, जो नेता आप चुनेंगे वो जीत कर आएगा. और यदि शत् प्रतिशत वोटिंग की  जाती है तो उस जीते हुए प्रतिनिधि की सोच बदल सकती है और वह हर क्षेत्र के हर व्यक्ति के लिए काम कर सकता है, जैसे कि – बिजली, पानी, सुरक्षा, शिक्षा, पेंशन, बाग़-बगीचे, सड़कें, आदि -आदि. चुनाव प्रक्रिया को त्रुटिपूर्ण समझकर चुनाव के दिन घर में ही रहने का प्रयास न करें. अपितु परिवार के साथ घर के बाहर निकलकर अपना कीमती वोट डालें और चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाइये.

मतदान करना?, नही करना?
मत दान करो
अपना बहुमूल्य मत
कम बुरे आदमी को
आपके मत का मतलब है
कि
उसके हर अच्छे बुरे फैसले में
उसके साथ हैं आप
आने वाले पाँच साल तक

मतदान अवश्य करें
- मतदाता को उद्देश्य पर विचार करना चाहिए, जाति पर नहीं। जाती को हावी न होने दंे। डाॅ. मनोहर लोहिया तक को केवल इसलिए प्रत्याशी बनने से वंचित रह जाना पड़ा क्योंकि वे उस जाति के नहीं थे, जिसके सदस्यों की उस निर्वाचन क्षेत्र में बहुत अधिक संख्या थी। घटना उत्तर प्रदेश के एक उपचुनाव के समय घटित हुई थी।
- संभावित विजेता का साथ न देकर योग्य प्रत्याशी का साथ देना चाहिए। पहले सही मनुष्य का चुनाव करें और तब यह प्रयत्न करें कि आपका चुना हुआ प्रत्याशी विजयी हो। वह ही आपकी विजय होगी।- आप दुनिया को बता दे कि आपका मत बिकाऊ नहीं है।

लोकतंत्र की जीवंतता का प्रतीक है 'मतदान
हर दाग ख़राब नहीं होता। अगर अंगुली में दाग लगने से अपने देश में एक अच्छी सरकार बनती है, तो दाग अच्छे ही कहे जाएंगे !! s1600/Vote+For+India-Election+campaign-Shabdshikhar-KK+Yadav-Akanksha+Yadav उँगली का सही इस्तेमाल इस देश का भविष्य तय करता है। सो; ऊँगली का इस्तेमाल कीजिये पर सोच-समझकर।

मतदान महज औपचारिकता नहीं
धर्म और जाति के बजाए देश हित को ध्यान में रखकर मतदान करना चाहिए। खासतौर से युवा वर्ग को अपने वोट का इस्तेमाल सोच समझकर करना चाहिए। देश का सम्मान इसी में हैं कि हम सही व्यक्ति को चुनें। वोट देकर हमे अपनी आजादी का अहसास करना चाहिए।

इस संदर्भ में...सोशल मिडिया पर...
ये कहानी भी  खूब वाएरल हो रही है...
एक बार एक हंस और हंसिनी हरिद्वार के सुरम्य वातावरण से भटकते हुए, उजड़े वीरान और रेगिस्तान के इलाके में आ गये! हंसिनी ने हंस को कहा कि ये किस उजड़े इलाके में आ गये हैं ??
यहाँ न तो जल है, न जंगल और न ही ठंडी हवाएं हैं यहाँ तो हमारा जीना मुश्किल हो जायेगा !
भटकते भटकते शाम हो गयी तो हंस ने हंसिनी से कहा कि किसी तरह आज की रात बीता लो, सुबह हम लोग हरिद्वार लौट चलेंगे !
रात हुई तो जिस पेड़ के नीचे हंस और हंसिनी रुके थे, उस पर एक उल्लू बैठा था।
वह जोर से चिल्लाने लगा।
हंसिनी ने हंस से कहा- अरे यहाँ तो रात में सो भी नहीं सकते।
ये उल्लू चिल्ला रहा है।
हंस ने फिर हंसिनी को समझाया कि किसी तरह रात काट लो, मुझे अब समझ में आ गया है कि ये इलाका वीरान क्यूँ है ??
ऐसे उल्लू जिस इलाके में रहेंगे वो तो वीरान और उजड़ा रहेगा ही।
पेड़ पर बैठा उल्लू दोनों की बातें सुन रहा था।
सुबह हुई, उल्लू नीचे आया और उसने कहा कि हंस भाई, मेरी वजह से आपको रात में तकलीफ हुई, मुझे माफ़ करदो।
हंस ने कहा- कोई बात नही भैया, आपका धन्यवाद!
यह कहकर जैसे ही हंस अपनी हंसिनी को लेकर आगे बढ़ा
पीछे से उल्लू चिल्लाया, अरे हंस मेरी पत्नी को लेकर कहाँ जा रहे हो।
हंस चौंका- उसने कहा, आपकी पत्नी ??
अरे भाई, यह हंसिनी है, मेरी पत्नी है,मेरे साथ आई थी, मेरे साथ जा रही है!
उल्लू ने कहा- खामोश रहो, ये मेरी पत्नी है।
दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पूरे इलाके के लोग एकत्र हो गये।
कई गावों की जनता बैठी। पंचायत बुलाई गयी।
पंचलोग भी आ गये!
बोले- भाई किस बात का विवाद है ??
लोगों ने बताया कि उल्लू कह रहा है कि हंसिनी उसकी पत्नी है और हंस कह रहा है कि हंसिनी उसकी पत्नी है!
लम्बी बैठक और पंचायत के बाद पंच लोग किनारे हो गये और कहा कि भाई बात तो यह सही है कि हंसिनी हंस की ही पत्नी है, लेकिन ये हंस और हंसिनी तो अभी थोड़ी देर
में इस गाँव से चले जायेंगे।
हमारे बीच में तो उल्लू को ही रहना है।
इसलिए फैसला उल्लू के ही हक़ में ही सुनाना चाहिए!
फिर पंचों ने अपना फैसला सुनाया और कहा कि सारे तथ्यों और सबूतों की जांच करने के बाद यह पंचायत इस नतीजे पर पहुंची है कि हंसिनी उल्लू की ही पत्नी है और हंस
को तत्काल गाँव छोड़ने का हुक्म दिया जाता है!
यह सुनते ही हंस हैरान हो गया और रोने, चीखने और चिल्लाने लगा कि पंचायत ने गलत फैसला सुनाया।
उल्लू ने मेरी पत्नी ले ली! रोते- चीखते जब वह आगे बढ़ने लगा तो उल्लू ने आवाज लगाई - ऐ मित्र हंस, रुको!
हंस ने रोते हुए कहा कि भैया, अब क्या करोगे ??
पत्नी तो तुमने ले ही ली, अब जान भी लोगे ?
उल्लू ने कहा- नहीं मित्र, ये हंसिनी आपकी पत्नी थी, है और रहेगी!
लेकिन कल रात जब मैं चिल्ला रहा था तो आपने अपनी पत्नी से कहा था कि यह इलाका उजड़ा और वीरान इसलिए है क्योंकि यहाँ उल्लू रहता है!
मित्र, ये इलाका उजड़ा और वीरान इसलिए नहीं है कि यहाँ उल्लू रहता है।
यह इलाका उजड़ा और वीरान इसलिए है क्योंकि यहाँ पर ऐसे पंच रहते हैं जो उल्लुओं के हक़ में फैसला सुनाते हैं!
शायद 70 साल की आजादी के बाद भी हमारे देश की दुर्दशा का मूल कारण यही है कि हमने उम्मीदवार की योग्यता न देखते हुए, हमेशा ये हमारी जाति का है. ये हमारी पार्टी
का है के आधार पर अपना फैसला उल्लुओं के ही पक्ष में सुनाया है, देश क़ी बदहाली और दुर्दशा के लिए कहीं न कहीं हम भी जिम्मेदार हैँ!

आज बस इतना ही....फिर मिलेंगे...
धन्यवाद।
















सोमवार, 23 जनवरी 2017

556.....आचार संहिता है हमेशा नहीं रहती है कुछ दिन के लिये मायके आती है

सादर अभिवादन.
.....शत-शत नमन.....
भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास के 
महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस का 
जीवन और उनकी मौत दोनों ही रहस्यमयी रहे. 
नेताजी का जन्म आज ही के दिन हुआ था.
वह एक सैनिक और कूटनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते हैं. 
उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को  कटक, उड़ीसा प्रांत में हुआ. 
बोस ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत में 
पश्चिमी शक्तियों का मुकाबला 
आजाद हिंद फौज बना कर किया.... 
उनका एक मुख्य नारा था"तुम मुझे खून दो..मैं तुम्हें आजादी दूँगा"

चलिए चलते हैं आज के अंक की ओर..

दादी अम्मा को गुज़रे अरसा हुआ. बड़े अब्बू के बड़े बेटे के घर रूमान हो गया। पर राज़ की बात बताऊँ........ हमारी नस्ल में  " राजा " नाम उसी को मिला जो घर का पहला बच्चा था यानि  दादी की सबसे पहली पोती, मेरी सबसे बड़ी बहिन ,  जो मेरे सर पर बैठ ऊंचे सुरों में गुनगुना  रही है , " तुम भी पहले पहल , हम भी पहले पहल ........."  

स्त्री!!
तुम देह हो
आत्मा भी
और तुमने सिखा है जीना
देह और आत्मा दोनों को

चाँद वाली रौशनी में आसमाँ की बात कर
ऐ मुहब्बत अब सितारों के जहाँ की बात कर

मुफलिसी में भी रहे आबाद रिश्तों का जहाँ
हो मुरव्वत हर किसी से उस मकाँ की बात कर

जानती हूँ , इस प्राप्त वृहद युग में
कैसे बहुत छोटा- सा जीवन जीती हूँ
रस तो अक्ष है, अद्भुत है , अनंत है
पर अंजुरी भर भी कहाँ पीती हूँ ?

सबको ज़ख्म दिखाने निकले 
हम भी क्या बेगाने निकले 
पहले क़त्ल किया यारों ने 
पीछे दीप जलाने निकले 

बहुत शाँति का 
अहसास “उल्लूक” 
को होता है हमेशा ही 
ऐसी ही कुछ 
बेवजह हरकतों 
पर किसी की 
उसकी बाँछे 
पता नहीं क्यों 
खिल जाती हैं 
आने वाले एक 
तूफान का संदेश 
जरूर देते हैं 

आज्ञा दें दिग्विजय को
सादर








रविवार, 22 जनवरी 2017

555..............चाँद सभी का कहलाता है

सादर अभिवादन
सुबह के छः बजने वाले हैं
भाई विरम सिंह की बनाई प्रस्तुति दिखाई नहीं ही तो
मैं ही बैठ गई आपको ताजा-तरीन रचनाएं पढवाने
चलिएं देखते है अभी तक क्या -क्या लिखा गया है..............
..
क्या तुम्हे पता है?
मै आज भी वैसी ही हूँ?
तुम्हे याद है?
मेरा होना ही तुम्हारे मन मे पुलकन सी,

अपनों से ये दूरी कैसी
रिश्तों कि मजबूरी कैसी
मैं गीत नया गाऊँ कैसे
मैं शब्द नया लाऊँ कैसे

जीवित होते हुए भी 
मर चुके हो तुम 
इस जीवन में अब 
तुम्हारा स्थान वो है जहाँ 
मृत 'अपनों' की यादें रहती हैं 
तुम्हें याद तो किया जाएगा
लेकिन अब बातें न होंगीं तुमसे 

जुग जुग मरो सीरीज की पहली कविता और 
कॉमिक्स के संगम से बनी काव्य कॉमिक्स, 
"मुआवज़ा" 
शराबियों और 
सरकार पर 
कटाक्ष है,  

राक्षसी मुखौटे लगाये
उफनती लहरे
बार बार किनारो पर धकेल देती है
भरसक कोशिश करती है डराने की
मौत का भय दिखाती है

और अंत में मेरे ही ब्लॉग से
मन का कोलाहल
प्रखर हो जाता है
मौन का बसेरा मन
जब पता है 
गहरा समुद्र भी
कभी कभी मौन
हो जाता है 
एकाकी हो कर भी
चाँद सभी का कहलाता है

आज्ञा दें यशोदा को
फिर मिलते हैं कल










शनिवार, 21 जनवरी 2017

554 .... कोठागोई



सभी को यथायोग्य
प्रणामाशीष


भूख के आगे बेदम तन के मन को भभोरता साहूकार
भूख के आगे बेदम मन के तन को भभोरता साहूकार
भूख के आगे बेदम कोठी को कोठा बनाता चाटूकार
भूख के आगे बेदम कोठा को कोठी ले आता चाटूकार






"पढ़ कर आगे जाना है,
अपना दाग मिटाना ह,ै
रोक  नहीं पाएंगे अब कोई-
आया नया जमाना है"






 कृष्ण से अपनी चर्चा शुरू करना चाहूँगा?
आम परिभाषा से तो कृष्ण से ज्यादा चरित्रहीन कोई होना ही नहीं चाहिए था! पर उन्हें तो सम्पूर्ण पुरुष, जगत गुरु कहा गया. शादी शुदा राधा से उनका प्यार? हजारों गोपियों के संग उनका रास? अर्जुन को नरसंहार लिए तैयार करना? 








अतः शान्तियुक्त, ज्ञानवान, विज्ञानवान और समृद्धियुक्त भारतवर्ष व् विश्व के लिए चरित्रयुक्त ज्ञानवान, मानवतायुक्त विज्ञानवान तथा नैतिक व् पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने वाले व्यवसायी व् गृहस्थ की संख्या में उत्तरोतर वृद्धि करनी है। 







मांग का सिंदूर हाथों में मेहंदी का चलन नहीं बदला ।
मां का ममतामई आंचल दूध का रंग नहीं बदला ।
बहन का प्यार वो राखी का बंधन नहीं बदला ।
बेटियां आगन का फूल बाप के कंधों का बोझ नहीं बदला ।
 घर के चिरागों की खातिर अजन्माओं की हत्या का
 सिलसिला नहीं बदला ।
व्रत रखें कोई सावित्री, सीता की अग्निपरीक्षा का
 मंजर नहीं बदला ।







 रपट के मुताबिक़ पहली कक्षा से आठवीं कक्षा एक बहुत बड़ा भाग दूसरी क्लास की किताबें ठीक से नहीं पढ़ सकता है. शिक्षा पर अलाभकारी संस्था “ प्रथम” की वार्षिक रपट के अनुसार विगत 10 वर्षों में बहुत कम बदलाव आये हैं, खास कर ग्रामीण शिक्षा में. गाँव के सरकारी तथा निजी  स्कूलों के पहली क्लास के क्षत्रों से लेकर आठवीं कक्षा के छात्र कक्षा दो की पथ्य पुस्तक को सही सही नहीं पढ़ सकते हैं और ना अपनी उम्र के अनुरूप गणित के प्रश्न हल कर सकते हैं.


Image result for शराबबंदी मानव श्रृंखला



<><>

फिर मिलेंगे  ....... तब तक के लिए

आखरी सलाम



विभा रानी श्रीवास्तव



शुक्रवार, 20 जनवरी 2017

552..उलटी हो गई सब तदबीरें

सादर अभिवादन
कोई किसी से कह रहा था
कोई किसी से सुन रहा था
कोई सिर्फ देख ही रहा था कि रो पड़ा
एक कंजूस ने अपनी उदास अर्धांगिनी से पूछा
उनकी भाषा में कुछ यूँ है...
सूम कहे सूमिन से
काहे बदन मलीन
का गाँठि से गिर गयो कि 
का काहू को दीन
तब सूमिन ने कहा...
ना गाँठि से कुछ गिरौ
ना काहू को दीन
देवत देखियों और को
ताते बदन मलीन....
देवी जी थोड़ा असहज है....
चलिए चलें....

पहली बार..
तुलसी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य...सत्येन श्रीवास्तव
आपने शायद कभी इस बात पर ध्यान दिया होगा कि जब भी आपके घर या परिवार पर कोई मुसीबत आने वाली होती है तो उसका असर सबसे पहले आपके घर में स्थित तुलसी के पौधे पर होता है आप उस पौधे का कितना भी ध्यान रखें लेकिन तुलसी का पौधा धीरे-धीरे सूखने लगता है

नारी तू सिर्फ स्वयं से हारी है..... मालती मिश्रा
बाँध पट्टी आँखों पर 
गाँधारी बचा लेती 
अपने शत पुत्रों का जीवन,
गाँधारी बन जाना ही
अगर समाधान होता 
हर समस्या का
तो न रचा जाता कोई
लाक्षागृह
न रचना होती चक्रव्यूह की



निगाहें उसकी
तरस गईं
तेरी एक झलक
पाने को
दरवाजा तक
खुल गया है
वीराने में
बहार आजाने को

जनवरी का महीना हो और गुड़ और तिल खाने का मन न करे, ऐसा कैसे संभव है. आइये आपको बताते हैं कि बिना स्टोव के, झटपट तिल चिट्टी कैसे बनती है. 

इस कड़ाके की सर्दी में,
वो इकठ्ठा परिवार ढूंढता हूं।
दादा दादी की कहानियां,
चाचा-चाची का प्यार ढूंढता हूं...
खेलते थे अनेकों खेल,
लगता था झमघट बच्चों का,
मोबाइल, टीवी के शोर में,
बच्चों का संसार ढूंढता हूं...

कौन लिखवा रहा है शेरो शायरी मुझसे
भीतर मेरे ये कौन शायर आ बैठा है ?
शेरो शायरी का शऊर नही मुझको  
जज़्बात बस शेरों में ढल जाते हैं

गुड़िया घर में खेलते हुए, 
स्कूल से कॉलेज तक सपने सजाते हुए 
एक लड़की "माँ" बन जाती है 
इत्मीनान से अपना बचपन फिर आँखों में भरती है 

उलटी हो गई सब तदबीरें, कुछ न दवा ने काम किया
देखा इस बीमारी-ए-दिल ने आख़िर काम तमाम किया

अह्द-ए-जवानी रो-रो काटा, पीरी में लीं आँखें मूँद
यानि रात बहुत थे जागे सुबह हुई आराम किया

आज्ञा दें दिग्विजय को
फिर मिलते हैं न....









गुरुवार, 19 जनवरी 2017

552...रात पहाड़ों पर कुछ और ही होती है

जय मां हाटेशवरी...

आज बरफीली हवाएं...
कंप्यूटर पर चलती उंगलियों को...
बार-बार रोक रही हैं...
पर मेरी उंगलियां...
रुकने वाली कहां...
ठंड और दिनों से ज्यादा है...
रात पहाड़ों पर कुछ और ही होती है
आस्मान बुझता ही नहीं
और दरिया रौशन रहता है
इतना ज़री का काम नज़र आता है फ़लक़ पे तारों का
जैसे रात में प्लेन से रौशन शहर दिखाई देते हैं
पास ही दरिया आँख पे काली पट्टी बाँध के
पेड़ों की झुरमुट में
कोड़ा जमाल शाही, "आई जुमेरात आई..पीछे देखे शामत आई
दौड़ दौड़ के खेलता है
कंघी रखके दाँतों में
आवाज़ किया करती है हवा
कुछ फटी फटी...झीनी झीनी
बालिग होते लड़कों की तरह !
इतना ऊँचा ऊँचा बोलते हैं दो झरने आपस में
जैसे एक देहात के दोस्त अचानक मिलकर वादी में
गाँव भर का पूछते हों..
नज़म भी आधी आँखें खोल के सोती है
रात पहाड़ों पर कुछ और ही होती है।---गुलजार
अब पेश हैं...
आज के लिये मेरी पसंद...


" मैं स्त्री ,, मेरा वजूद प्रश्न चिह्न है "
क्या कभी जिन्दगी जिन्दा सी मिलेगी ..
औरत को आजादी परिंदा सी मिलेगी ..
क्या कभी फूलो सी मुस्कान पाएगी ,,
सच बताना ,,जिन्दगी कभी अपने कदमों से माप पायेगी
क्या कभी इमानदारी से औरत अपना वजूद पाएगी ||  --------  विजयलक्ष्मी



तुम आओगे इक रोज
फिर न रहेंगी ये दूरियां भी
हमारे दरमियाँ
कि मैंने तन्हाईयों से तुम्हारे लिए
ये कलाम भेजा है -------
ANDROID MOBILE TOP 10 TIPS
2.Baar-Baar Mobile Hang Ho Toh Kya Karna Chahiye
list of 1 items
• Agar aap apne android mobile me kuch use kar rahe hai or baar baar aapka mobile hang maar raha hai.Toh sabse pehle Home par aa jaiye.Fir Sare Application
Close kar dijiye.Ab Task MangerMe jake Clear Ram par Click kar de.Ab aapka mobile hang hona band ho jayega.
list end
गांव तुम्हारा - शहर हमारा...
            बेटे ने जवाब दिया - हमारे पास 1 dog है और उनके पास 10-10 गाये है ।
            हमारे पास नहाने की छोटी सी जगह है और उनके पास पूरे तालाब हैं ।
              हमारे पास बिजली है और उनके पास सितारे...             हमारे पास जमीन का छोटा सा टुकडा है और उनके पास बडे बडे खेत......
             हम डिब्बे का पैक बासी खाना खाते हैं, और वो स्वयं उगाकर और ताजा तोडकर खाते हैं ।
संपत्ति पर आप का कब्जा है तो आप को अदालत जाने की जरूरत नहीं।
मकान तो नाना जी का था जिसे गिराया गया था। फिर आप की माता जी और मौसी के सहयोग से बनाया गया। मामाओं का भी कुछ तो सहयोग रहा होगा। उस मकान में अब कौन कौन रहते
हैं यह भी आपने नहीं बताया। जब तक पूरा विवरण न हो पूरा समाधान भी संभव नहीं है। नानाजी अब शायद नहीं हैं। यदि हैं तो मामाजी आप को उस मकान से नहीं निकाल सकते।
अब चलते-चलते आनंद लिजिये...
कार्टून :- खुदा कि‍सी की साइकि‍ल यूं न छीने.
s400/17.1.2017_Cartoon_kajal_mulayam_shivpal_smajwadi
धन्यवाद।
















बुधवार, 18 जनवरी 2017

551....क्यों खो रहा है चैन अपना पाँच साल के बाद उसके कुँभ के आने में

सादर अभिवादन
रविवार को दहेज उत्पीड़न को न सह कर पाने की वजह से
एक नव-ब्याहता ने आत्मदाह कर लिया
मन खराब था...
होईहै वही जा राम रचि राखा...

आज की परिक्रमा...


पहली बार..
कविता"एक धरा है एक गगन है"...अर्चना सक्सेना
क्यों बना लीं इतनी दीवारें
दिल में भी न झाँक हैं पाते
दर्द भरा है सभी के अंदर
ये भी नहीं जता ही पाते

ये जो पल बिताएं हैं 
हमने साथ मिलके,  
खट्टी मीठी सी यादें 
बनकर रह जाएंगे !
बस कुछ यादों में सिमट जाएंगे 

निरुद्वेग है
विराम की प्रतीक्षा
आया विमान
जिया जीवन
अब तो करना है
महा प्रस्थान

जीना चाहती थी मैं भी कभी इन तरंगों की तरह,
सुनना चाहती थी कभी मैं भी इन की मधुरता को:

महक उठी थी केसर
जहाँ चूमा था तुमने मुझे,
बही थी मेरे भीतर नशीली बयार
जब मुस्कुराए थे तुम,

उसे 
पता है 
चूहा 
रख कर 
खोदा जायेगा 
पहाड़ इस 
बार भी 
निकलेगा 
भी वही 

आज्ञा दें यशोदा को
फिर मिलेंगे





Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...