---

गुरुवार, 11 अगस्त 2022

3482...भारतीय जीवन पद्यति का सांस्कृतिक त्योहार रक्षाबंधन...

सादर अभिवादन।

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

        भारतीय जीवन पद्यति का सांस्कृतिक त्योहार रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की यादों को हमारी परंपरा से जोड़े रखता है। आजीवन भाई-बहन के बीच यह त्योहार नये रंग भरता रहता है। रक्षाबंधन से जुड़े ऐतिहासिक संदर्भ भी बड़े रोचक और मार्मिक हैं। समाचार, व्यापर, फ़िल्म उद्योग से लेकर साहित्य तक रक्षाबंधन से जुड़े आयामों को संरक्षित करते हुए समृद्ध करते रहते हैं। सावन मास की पूर्णमासी अर्थात सावन की विदाई और भादों मास का आगमन।  

आइए अब पढ़ें आज की पसंदीदा रचनाएँ-

रक्षा बंधन

सूत या रेशम की

छोटी सी एक डोरी

कह देती है वह

जो शब्द नहीं कह सकते

संदेशवाहक

कुछ चिड़ियों के

टूटे पंखों से लिखे गये

प्रेम पत्रों की

खुशबू से

बदलता रहा ऋतुओं की

किताब का पृष्ठ...।

आया राखी का त्योहार

जैसे करते थे तुम मेरी रक्षा।

सब नारियों को देना सुरक्षा।

दुःशासन तुम कभी न बनना।

लाज किसी की कभी न हरना।

गरजते मेघ

"ए गोलुआ!काल एक ठे तिरंगा ख़रीद के दूआरे फहरा दे। प्रभु की लीला होई त हमरो घर अमृत बरसे। ई सूखी रोटी नाही तब त मालपुआ  खाब हम। "

गोलू को यह आदेश देने के बाद भरमदास सूखी रोटी चबाते हुए मालपुआ के मीठे स्वप्न में खो गए।

 चलते-चलते पुस्तक-चर्चा

डेढ़ इंच मुस्कान - क्षणिका संग्रह-समीक्षा

क्षणिकाओं में कभी तुकांत का प्रयोग मनभावन है तो कभी अतुकांत में सधी लेखनी चली है| रचनाओं को पढ़ते समय मुस्कान भी सहज रूप से आती है| आपने सत्ता और सत्ताधारियों पर चुटीले तंज किए हैं जो हर आदमी मुस्कुराते हुए स्वीकार कर ले| कथ्य और शिल्प का निर्वहन है और भाव भी भरपूर है|

 *****

फिर मिलेंगे। 

रवीन्द्र सिंह यादव 


9 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत अच्छी सामयिक हलचल प्रस्तुति
    रक्षाबंधन पर्व की सबको हार्दिक शुभकामनाएं!

    जवाब देंहटाएं
  2. शुभकामनाओं के संग बधाई

    उम्दा सामयिक लिंक्स चयन

    जवाब देंहटाएं
  3. सुप्रभात व सभी रचनाकारों और पाठकों को रक्षा बंधन के पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ! पठनीय रचनाओं के सूत्र देती प्रस्तुति, आभार!

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुंदर रचना

    जवाब देंहटाएं
  5. इस हलचल से बढ़िया लिंक्स मिले पढ़ने के लिए । आभार

    जवाब देंहटाएं
  6. सुंदर लिंकों से परिपूर्ण उत्कृष्ट अंक।

    जवाब देंहटाएं
  7. सुंदर रचनाओं से सजे अंक में मेरी रचना सम्मिलित करने के बहुत बहुत आभार.आपका।
    सादर।

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।