---

शुक्रवार, 6 जून 2025

4411....माँग लूँ उधार कुछ तारे..

शुक्रवारीय अंक में 
आप सभी का हार्दिक अभिनंदन।
--------
जब नकारात्मकता मन पर हावी होने लगे,जब परिस्थितियों के चक्रव्यूह से आपा खोने लगे,जब दूर तलक अंधेरा ही अंधेरा दिखलाई दे,जीवन में निराशा का कोहरा घना हो जाए तब विचारों की 
महीन रोशनी की मद्धिम झलक 
ढ़ाढ़स बँधाती है,विश्वास दिलाती 
जीवन का मूल्य समझाती है।

“आपके जैसा इंसान दुनिया में कभी नहीं होगा , दुनिया में अभी आपके जैसा दूसरा इंसान कहीं नहीं है, और ना ही आपके जैसा कभी भविष्य में कोई होगा।”

आपके अलावा कोई  आपकी परिस्थिति के लिए जिम्मेदार नहीं है। कोई आपको गुस्सा नहीं दिला सकता और कोई आपको खुश भी नहीं कर सकता।”

“ज़िंदगी अपने आप में ही बहुत सुन्दर है, इसीलिए जीवन के महत्त्व को पूछना ही सबसे बड़ी मुर्खता होगी।”

-----------
आज की रचनाएँ -



खुद से खफा हों किसलिए ।  
हर घड़ी ये सवाल है ।।  
  
ठोकरें लाख राह  में  
रोक सकें मजाल  है ।।  
  
जीत पड़ाव आख़िरी ।  
हार तो एक  ख्याल है।।  
  
 
अगोचर को जानने मूंदे अपने नयन
ध्यान लगाना चाहा श्वास साध कर ।
पूर्वाग्रह अनेक सूखे पत्तों से गए झर
धूमिल हुआ शिकायतों का पतझङ ।
यात्रा में मिली जो वृक्ष की छाँव सघन
बेकल मन थका तन हो गया शिथिल
पाकर तने की टेक पलक गई झपक ।


नहीं,
बिल्कुल भी नहीं।
बुरा है,
सपने देखते ही रहना।
नहीं करना कोशिश, 
उनको पूरा करने की।



गाँव   की   मिट्टी   में  एक   सौंध   सी   अलख   जगाती
तन  - मन   माटी   होने   का   एहसास   कराती
विद्रुमों   पातों   पर   मुक्ता   का   चंचल   नृत्य
पुष्षों   पर   बूँदें    ये   जीवन    की    टपटप   साज
भूले  -  बिछड़ों   को   जो   फिर   मिलाती 
मेला   घर    के   आँगन   में    सजाती  



आकाश की ओर 
कि माँग लूँ उधार कुछ तारे 
और बाँध लूँ 
अपने आँचल में कसकर 
इस आस में कि कल 
जब बुझ जाएँगे 
आशा के सब दीपक,

 

--------
आज के लिए इतना ही
मिलते हैं अगले अंक में।
-----------

4 टिप्‍पणियां:

  1. आपके अलावा कोई आपकी परिस्थिति के लिए जिम्मेदार नहीं है।
    कोई आपको गुस्सा नहीं दिला सकता और
    कोई आपको खुश भी नहीं कर सकता।”
    सुंदर रचना संयोजन
    वंदन

    जवाब देंहटाएं
  2. ज़िंदगी अपने आप में ही बहुत सुन्दर है, इसीलिए जीवन के महत्त्व को पूछना ही सबसे बड़ी मुर्खता होगी।”
    सत्य वचन,,,,
    बहुत अच्छी हलचल प्रस्तुति,,

    जवाब देंहटाएं
  3. उत्कृष्ट रचनाएं। सभी चयनित रचनाकारों को हार्दिक बधाई।

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।