---

रविवार, 6 अगस्त 2023

3841...वो बेचारे परेशान है कि अब किधर जाये

जय मां हाटेशवरी.......

उसने तो पानी बनाया था कि प्यास बुझे,
कब सोचा कि बाढ़ आये और आस बुझे.
सादर नमन......
कह दो इन नदियों से इतना उफ़ान न मचाये,
और कह दो इन बादलों से इतना तूफ़ान न लाये,
कई मासूम बेघर हो गयें इस बाढ़ में ऐ खुदा
वो बेचारे परेशान है कि अब किधर जाये.

अब पढ़िये मेरी पसंद.....

आदमकद शीशा
मोर मोरनी को रिझा सके?
नृत्यांगना सम्मान पा सके?
बेटी का ब्याह हो सके?
इंसान प्रधानमंत्री बन सके

स्वतन्त्रता का नारा है बेकार"
वयोवृद्ध सीधा-सच्चा,
हो जहाँ भूख से मरता,
सत्तामद में चूर वहाँ हो,
शासक काजू चरता,
ऐसे निष्ठुर मन्त्री को, क्यों झेल रही सरकार।
उस कानन में स्वतन्त्रता का नारा है बेकार।।

सच कह गया होता..


लौटना होता  है परवाज़ से परिंदों को
आसमान ऊंचाई देता है घर नहीं देता।
मुल्तवी होतीं अदालतें,मंसूख तारीखें,
इंसाफ नहीं मिलता जो डर गया होता।

न्याय होते हुए दिखना भी चाहिए
लोकतंत्र पर लोक प्रियता का भयंकर दबाव रहता है। इस दबाव को जन-उत्तेजक नेता (Demagogue) लोक लुभावन बातों के सहारे लोक विन्यास में भारी उथल-पुथल मचाकर लोकप्रियता
सुनिश्चित करते हैं, भले ही लोकतंत्र उपद्रव-ग्रस्त हो जाये। कभी-कभार, अपवाद स्वरूप, तथा कथित छोटी मछली बड़ी मछली के गले से बाहर निकलने, निगल लिये जाने से
बच जाये। लेकिन तथा कथित बड़ी मछली तो, आखिरकार बड़ी मछली होती है! ऐसे में बड़ी मछली पूरे तालाब में हरबिर्रो मचा देती है। तालाब में मछलियाँ ही नहीं हम जैसे
घोंघाबसंत भी रहते हैं। इन घोंघाबसंतों की हालत सब से ज्यादा दयनीय हो जाती है।


बिछड़े खेत
बिक गए जो खेत   
वे रोते रहे   
मेड़ बना बाउंड्री   
कंक्रीट बिछे   
खेत से उपजेंगे   
बहुमंज़िला   
पत्थर-से मकान,   
खेत के अन्न   
शहर ने निगले   
बदले दिए   
कंक्रीट के जंगल,

   

धन्यवाद....

5 टिप्‍पणियां:

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।