---

मंगलवार, 22 सितंबर 2020

1894 ..मेहनत इतनी करो कि किस्मत भी बोल उठे

नमस्कार
आज फिर हम हैं सुबह से पाँच बज रहे हैं
मंगल प्रभात

जायका अलग है, 

हमारे लफ़्जो का…

कोई समझ नहीं पाता… 

कोई भुला नहीं पाता…


इंसानियत का कोई मजहब नहीं होता


इमाम की तू प्यास बुझाए

पुजारी की भी तृष्णा मिटाए..

ए पानी बता तेरा मजहब कौन सा है.... ।।


विसर्जन पथ - -

अनंत काल तक मैं लौटना चाहूंगा उसी

नदी के किनारे, जहाँ छूती हों वट -

जटाएं बृहत् नदी के धरातल,

निःसीम आकाश के

तारे जिसके

वक्ष में

लिखते हैं कृष्ण राधा की पदावली, मैं -

जन्म जन्मांतर तक रहना चाहूंगा

उसी घाट के पत्थर में, जहाँ

उजान प्रवाह के नाविक

बाँध जाते हैं अपनी


मर्तबान ...

उस मर्तबान को सहेज रखती थी रसोई में 

मख़मली यादें इकट्ठा करती थी उसमें मैं 

जब भी ढक्कन हटाकर मिलती उन  से 

उसी पल से जुड़ जाती उन बिताए लम्हों से 

चिल्लर जैसे खनकतीं थीं वे यादें दिल में 

एक जाने-पहचाने एहसास के साथ  

उसे छूने पर माँ के हाथों का स्पर्श

महकने लगता हवा में 


पिता ....

एक ऐसा वजूद

जिसके घिसे  जूतों से

निकलता है संतानों के

अस्तित्व का मार्ग

जिनका जीवन में होना

सूरज सम उर्जा से

भरता रहना निरंतर


रुक जाते हैं आते आते

हमने तुम से लाख दिवाने देखे हैं...

छलक पड़े खाली पैमाने देखे हैं...!


कहने को तो अपने हैं दुनिया में सब...

मौके पर बनते बेगाने देखे हैं...!


हमने जिनकी ख़ातिर जग से बैर लिया...

रिश्तों में भी वो अनजाने देखे हैं...!
आज बस





7 टिप्‍पणियां:

  1. स्वागत है अशेष शुभकामनाओं के संग
    उम्दा लिंक्स चयन

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत ही सुंदर सराहनीय प्रस्तुति आदरणीय सर।मेरी रचना को स्थान देने हेतु सादर आभार।

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुरंगी संकलन - - सुन्दर प्रस्तुति, मेरी रचना को जगह देने हेतु आंतरिक आभार - - नमन सह।

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।