प्रातःवंदन
"सूर्य !
तुम विराट अग्नि पिण्ड
रहस्य भरे प्रकाश पुंज
कौंधते जलते
अपनी ही अग्नि रेलते ढेलते
मैं स्तब्ध!
एक बार तुम्हें छूना चाहती हूँ
तुम्हारा हर नाद सुनना चाहती हूँ
तुम्हारा हर चित्र पढ़ना चाहती हूँ
कभी अपनी अग्नि मद्धम कर
उतरना मेरे आँगन..!"
निधि सक्सेना
सूर्य उपासना पर्व के बाद बुधवारिय प्रस्तुतीकरण में शामिल रचना..
झन्नाटेदार किताब / बलराम अग्रवाल
दैनिक विश्व केसरी, 17 नवम्बर 2026, पेज 4
हम दोनों एक ही मुहल्ले में पले-बढ़े थे। उम्र में मुझसे 1 साल बड़ा होने के नाते मुझे उसे ‘भाईसाहब’ संबोधित करना चाहिए था; लेकिन कक्षा 6 में फेल हो जाने के कारण दूसरे साल वह मेरा सहपाठी बन गया ..
✨️
मेरी यह मेरी दिल्ली तमन्ना है
मुझे नब्बे बरस तक जीना है
और सदा मान और इज्जत से
चौड़ा रखना निज सीना है ..
✨️
सवालों की महफिल में एक सवाल चाँद की परछाई से l
क्या साझेदारी अर्ध चाँद की उस हसीन भ्रम दावेदारी से ll
ख्वाब बिके नहीं आत्ममंथन दिलों की सौदेबाजी से l
अंतर गहरा था एकान्त आकर्षित खोई रूहदारी से ll
✨️
अभी अभी एक आदमी गिर पड़ा धड़ाम से , यहाँ चौक में |
कई आदमी अपने अपने फ़ोन छोड़ दौड़े उसकी मदद को भागे , पूँछा "Are You Okay? "
गिरने वाला आदमी कब कहता है कि चोट लगी है ! अकेले में जाकर देखता है !..
✨️
इति शम
धन्यवाद
पम्मी सिंह ' तृप्ति '...✍️

सुंदर चयन
जवाब देंहटाएंआभार
सादर वंदन
सुप्रभात! सराहनीय रचनाओं की खबर देती सुंदर प्रस्तुति, आभार पम्मी जी!
जवाब देंहटाएं